झाबूआ(मध्यप्रदेश) की खबर (02 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2015

झाबूआ(मध्यप्रदेश) की खबर (02 जनवरी)

सैकेडो समर्थकों के साथ रमीला डामोर ने भरा अपना नामांकन 

jhabua news
झाबुआ --- आज जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 5 के चुनाव के लिये रानापुर नप अध्यक्ष कैलाष डामोर की पत्नी रमीला डामोर ने  सैकेडो लोगों की उपस्थिति में नामांकन जमा किया । ज्ञातव्य है कि पिछली बार यह सीट भाजपा किे खाते में गई थी अब यह वार्ड कांग्रेस की प्रतिष्ठा का वार्ड बन गया है । रमीला डामोर को वार्ड 5 की सभी पंचायतों से भरपुर समर्थन मिल रहा है । पिछले 5 सालों मे इस पंचायतों मे भाजपा समर्थित प्रतिनिधि ने कोई विकास कार्य नही किये है जिसका लाभ रमीला डामोर को मिलेगा । इस अवसर पर रमीला राठौर ने कहा कि मुझे पूर्ण विष्वास है कि क्षेत्र की जनता मुझे भरपुर आषीर्वाद प्रदान करेगी तथा मैं उनकी जन आकांक्षाओं को पूरा करने तथा क्षेत्र के विकास के लिये दिन रात तत्पर रहूंगी । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुरी कलावती भूरिया,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंदू पडियार, कांग्रेस नेता जितेन्द्र अग्निहौत्री, गोपाल सोनी, हर्ष भटृ, मुदीत षर्मा, सायराबानो, सहित गा्रम पंचायत रेता, लंबेला,काकरादरा, चोरडिया, भांडाखेडा, गलती, मांडली नाथु, कुसलपुरा, बुधासाला, गवसर, कालापान, भूतबईडा, धामनीनाना, उबेरिया, डाबतलाई, पाउलवा, टिकडी, बडलीपाडा, मोहनपुरा,छोटी बडी ढेकल,भीमफल्या,आदि के सरपंच,  पंचजनपद प्रतिनिधि एवं समर्थक बडी संख्या में उपस्थित थे ।

तय हो गया कौन सी ईवीएम किस मतदान केन्द्र पर जाएगी, ईवीएम मशीनो का रेण्डमाजेशन किया गया

झाबुआ ---विगत 1 जनवरी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.चन्द्रशेखर ने प्रथम चरण में मतदान के लिये उपयोग होने वाली ईवीएम मशीनों का रेण्डमाजेशन जन प्रतिनिधियो की उपस्थिति में किया। रेण्डमाइजेशन के बाद यह तय हो गया है कि कौन सेी ईवीएम मशीन किस मतदान केन्द्र पर जाएगी। रेण्डमाईजेशन के समय जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी श्री कन्नौज जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ममता चगौड, सहित सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान के लिए अवकाश घोषित

झाबुआ ---मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 हेतु मतदान कार्यक्रम चरणवार जारी किया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी 2015 मंगलवार को प्रथम चरण के लिये पेटलावद क्षेत्र में, 31 जनवरी 2015 शनिवार को द्वितीय चरण के लिये थांदला एवं मेघनगर क्षेत्र में, एवं 19 फरवरी 2015 गुरूवार को तृतीय चरण के लिये झाबुआ रामा एवं राणापुर क्षेत्र के लिये कामगारो को मतदान के लिये अवकाश घोषित किया गया है। त्रि-स्तरीय पंचायती निकायों के निर्वाचन क्षेत्रो में आने वाले कारखानों में कार्यरत कामगारों को निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग करने की सुविधा देने की दृष्टि से कारखाना अधिनियम 1948 के अन्तर्गत समस्त कारखानों के अधिभोगीगण एवं प्रबंधकगण निर्वाचन के दिन अपने कामगारों के लिये कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 52 को प्रयोग में लाते हुए साप्ताहिक अवकाश प्रतिस्थापित करने की व्यवस्था कर मतदान के दिन सप्ताहिक अवकाश घोषित करेगे। जिससे कि कामगार अपने मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाघ रूप से कर सके। ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है वे पूर्व परम्परा अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिको को मतदान हेतु दो-दो घण्टे की सुविधा देगे अर्थात प्रथम पाली नियमित समय से दो घण्टे पूर्व बन्द की जायेगी एवं दूसरी पाली निर्धारित समय से दो घण्टे पश्चात प्रारंभ की जायेगी ताकि कामगारो को मतदान करने में कठिनाई न हो। ऐसे कारखाने जो निरंतरित प्रक्रिया की श्रेणी में आते है उनमें भी पूर्व परिपाटी के अनुसार श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुॅचाते हुए बारी-बारी से पर्याप्त समय प्रदान करते हुए मतदान की अनुमति दी जाना सुनिश्चित किया जावे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.चन्द्रशेखर ने संस्थानों के मालिको को निर्देशित किया है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाली दुकान एवं वाणिज्य संस्थानों के कामगारों को मतदान के लिए सुविधा देने की दृष्टि से उनके नियोजकगण तथा प्रबंधकगण मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के अन्तर्गत दुकान/संस्थान को निर्धारित दिन बंद/अवकाश नहीं रखते हुए उसके स्थान पर निर्वाचन के दिन को बंद/ अवकाश रखेगे तथा अन्य दुकान/संस्थान जिनका बंद का दिन निर्धारित नहीं है, वे कामगारो को बारी-बारी से मतदान करने हेतु पर्याप्त समय प्रदान करते हुए अनुमति देगे।

जिला पचंायत सदस्य के लिए नौ नाम निर्देशन पत्र दाखिल 

झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014 -15 के द्वितीय एवं तृतीय चररण के लिए जिला पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में प्रारंभ हो गया है। आज 2 जनवरी तक नौ अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। नाम निर्देशन पत्र  श्री बी चन्द्रशेखर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिये। विगत 1 जनवरी को वार्ड क्रमांक 2 से निर्मला पति करमसिंह मेडा निवासी ग्राम कालापीपल ढेकल बडी झाबुआ, एवं कली पति मानसिंह मेडा ग्राम कालापीपल ढेकलबडी झाबुआ तथा वार्ड क्रमांक 4 से भुन्दरी पति सूरज पणदा निवासी निनामा फल्या भुराडाबरा माछलिया, श्रीमती अंसुमन पति रमेश भुरीया ग्राम सदावा पोस्ट साढ झाबुआ, एवं वार्ड क्रमांक 6 से कलावती भूरिया पिता नगरसिंह ग्राम व पोस्ट मोरडुडिया तहसील रानापुर जिला झाबुआ, ने नाम निर्देशन पत्र भरा। आज 2 जनवरी को वार्ड क्रमांक 3 से मानसिग पिता दोलिया निवासी ग्राम रूपारेल, श्री जसवंत पिता दिलीपसिंह निवासी ग्राम माछलिया, वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमति रमिला पति कैलाश निवासी ग्राम धामनीनाना तहसील रानापुर ने नाम निर्देशन पत्र भरा। 

एक कार्यकत्र्ता एवं 6 सहायिकाओं की सेवा समाप्त

झाबुआ---संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा भोपाल के आदेश अनुसार आंगनवाडी/मिनी कार्यकर्ताओं सहायिका को आयु के संबंध में 07 दिवस में मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश परियोजना अधिकारी राणापुर द्वारा दिये गये थे। जिसके आधार पर 60 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली 03 सहायिका द्वारा मेडिकल बोर्ड का आयु संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इस आधार पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राणापुर द्वारा एक आंगनवाडी कार्यकत्र्ता एवं 6 सहायिकाओ की सेवा समाप्त की गई है। जारी आदेशानुसार श्रीमती संतुबाई आंगनवाडी सहायिका ग्राम समोई बरखेडा फलिया, श्रीमती जेमती बाई आंगनवाडी सहायिका समोई बोहरा फलिया, श्रीमती मंगीबाई ग्राम परतली मोरी फलिया, श्रीमती सेंगाबाई ग्राम बाल्दीमाल, श्रीमती रतनीबाई ग्राम बन भण्डारी फलिया एवं श्रीमती झेतरीबाई ग्राम मातासुला बडा मावजी फलिया एवं श्रीमती गल्लुबाई मिनी कार्यकत्र्ता ग्राम बुचाडुगंरी निचवास फलिया की सेवाएॅ समाप्त कर दी गई है।

ट्रक ने मासूम को रोंदा
झाबूआ--- मृतिका माही पिता आशीष राठौर उम्र 06 वर्ष निवासी रामा की ट्रक एक्सीडेंट में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना कालीदेवी में मर्ग क्र0 01/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।

चोरी का अपराध पंजीबद्ध 
झाबूआ---फरियादी पन्नालाल पिता नानालाल पडियाल उम्र 55 वर्ष निवासी रम्भापुर रोड मेघनगर ने बताया कि अज्ञात बदमाश उसके घर के दरवाजे का ताला तोडकर घर में घुसकर सोने चांदी की रकम 24000 रू0 व नगदी 30 हजार एक कोडक कंपनी का केमरा 1000 रू0 कुल कीमती 55000 रू0 का चुराकर ले गये। प्र्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्र0 1/15, धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: