श्री बसोड मण्डल अध्यक्ष नियुक्त
झाबुआ --- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने विनोद बसोड को भारतीय जनता पार्टी मंडल पेटलावद के अनुसूचित जनजाति मोर्चे के मंडल अध्यक्ष के पद पर सांसद एवं विधायक की सहमति एवं अजजा मोर्चे के जिलाध्यक्ष की अनुसंषा पर नियुक्त किया है । श्री बसोड की नियुक्ति पर अजजा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तथा श्री दुबे का आभार व्यक्त किया है । श्री बसोड के अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा के महामंत्री प्रवीण सुराणा, राजू डामोर,प्रवीण सुराणा, भंडार अध्यक्ष विजय नायर, आदि ने बधाईया। देते हुए उनसे भाजपा की रीति- नीति के अनुसार पार्टी हित में कार्य करने की अपेक्षा की है ।
अहिंसा, सत्य, अचैर्य, ब्रह्मष्चर्य एवं अपरिग्रह के पंच सिद्धांतों में अहिंसा महत्वपूर्ण सिद्धांत - मुनिश्री आदित्यसागर जी मसा
- मुनिश्री ने रानापुर के लिये किया विहार
झाबुआ --- भगवान महावीर ने पांच सिद्धांत बताये थे जिसको अंगीकार करके मानव इह लोक एवं भव सागर दोनों को पार कर सकता है । महावीर ने अहिंसा, सत्य, अचैर्य, ब्रह्मष्चर्य एवं अपरिग्रह के पंच सिद्धांतों में अहिंसा सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण सिद्धांत है और अहिंसा के पालन के लिये ही अन्य चार सिद्धांतों को अपनाया जाता है । दिगम्बर जैन संत महावीर स्वामी के इसी सिद्धांत के पालन में पूर्णतः अहिंसा का पालन करने के लिये तन के वस्त्रों का भी त्याग कर देते है ताकि वस्त्रों को पहिनने, धोने आदि मे किसी भी प्रकार के जीव की हिंसा नही हो । दिगम्बर साधु अपना जीवन केवल ईष प्रार्थना एवं चिंतन में ही व्यतित करता है तथा जन जन के कल्याण की कामना करता है । अहिंसा का पालन करते हुए वह सत्पथ के लिये मार्गदर्षन करता हुआ मौक्ष को साधता है । भगवान महावीर कहते है कि पाप से घृणा करो पापी से घृणा नही करना चाहिये । वही पापी जब पापों का परित्याग कर देता है तो वह भी परमात्मा में विलीन होने का सामथ्र्य रखता है । उक्त बात दिगम्बर जैन मुनि श्री आदित्यसागर जी मसा ने शनिवार को नेहरूमार्ग स्थित एडवोकेट राजेन्द्र पंचोली के निवास पर आहार चर्या के लिये पधारते वक्त कहीं । मुनि श्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने भी रावण से यही बात कही थी। माता सीता का अपहरण किये जाने पर उसे सीता को वापस लौटा देने का अनुरोधपूर्वक बात कही थी, ताकि उसके पापों का प्रायष्चित हो सकें किन्तु अभिमानी रावण ने श्रीराम की एक भी बात नही सुनी और अन्ततः उसने अपने पूरे कुल का ही विनास कर अपने जीवन को कलंकित कर अधोगति की ओर गमन कर लिया । मुनिश्री ने कहा कि महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में जितना बन सकें आत्मसात करना ही चाहिये । अजर अमर आत्मा स्वर्ग एवं मोक्ष एवं सुख के धाम में पहूंचाने का प्रयत्न करना चाहिये । मुनि श्री आदित्य सागर जी ने युवा पीढी मे आरही संस्कारों की कमी के बारे में बेवाब तरिके से बताया कि आज के समय में एक बच्चा होने से माता पिता उसे जरूरत से ज्यादा लाड प्यार देकर उसकी हर ईच्छा की पूर्ति करते है जिससे वह बच्चा गलत रास्तों पर चलने लग जाता है और अन्ततः वह अपने मां बाप के लिये भी कुछ नही सोचता है । इस बारे में उनका कहना कि हर मां बाप को अपने बच्चों को लाड प्यार के साथ ही अच्छे संस्कार भी देना चाहिये । मुनि श्री ने आगे कहा कि पाष्चात्य संस्कृति की षिक्षा को ग्रहण करने में कोई आपत्ति नही है किन्तु षिक्षा प्राप्त करने के साथ ही अपनी संस्कृति को कभी भी नही त्यागना चाहिये अन्यथा पाष्चात्य संस्कृति हमारी पूरातन संस्कृति को पथभ्रष्ट कर सकती है । एक प्रष्न के उत्तर में उन्होने तकनालाजी को जनहित की बताते हुए कहा कि टीव्ही, इंटरनेट, सोष्यल मीडिया सभी वैज्ञानिक आविष्कार अच्छे उद्देष्य से बनाये गये हैष् किन्तु इसका इन दिनों काफी दुरूपयोग ही हो रहा है तथा युवा पीढी इस सोष्यल मीडिया एवं टीवी संस्कृति के उजले पक्ष की बजाय काले पक्ष को ही अधिक अंगीकार कर रही है । टेलीविजन ऐसे माहौल मे टेलीविषम बन चुका है । रक्षक ही अब भक्षक बन गये है । नवयवुक इसका गलत उपयोग करके स्वयं प्रेम, आचरणविहीनता एवं करप्षन के रूप मे उसका उपयोग कर रहे है । ऐसा उपयोग युवा पीढी नही करे यही मेरा उनसे आग्रह है । और अहिंसा के सिद्धांत को अपनायेगें तो निष्चित ही उनके जीवन मे सकारात्मक बदलाव आयेगा । ष्षनिवार को मुनिश्री ने राजेन्द्र पंचोली के निवास पर आहार चर्या की उनकी विधि विधान से महिलाओं ने आरती उतारी एवं आहार चर्या करवाई । इस अवसर पर श्रीमती निर्मला राजेन्द्र पंचोली, पदमा मिण्डा, सरोज मिण्डा, बेबीराजा, भावना जैन, बालाषाह, पुष्पाषाह, नूतन सोनटके, प्रफुल्लवति षाह एवं प्रभा जैन सहित बडी संख्या में समाज की महिलाओं ने मुनिश्री की वंदना आरती की । मुनि श्री के साथ संबस्थ मुनी निर्भय सागर जी भी उनकी यात्रा में साथ है । मुनिश्री ने शनिवार को दोपहर 1-30 बजे झाबुआ से रानापुर के लिये विहार किया । दिगंबर समाज से बडी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने मुनि श्री आदित्यसागर जी को बिदाई दी ।
जय जय ज्योतिचरण................जय जय महाश्रमण के जयकारो के साथ मुनिश्री का भव्य मंगल प्रवेष
- मुनिश्री भूपेन्द्रकुमारजी ठाणा 2 का भव्य मंगल प्रवेष
झाबुआ---महातपस्वी महामनस्वी आचार्य श्री महाश्रमण के सुषिष्य ओजस्वी संत भूपेन्द्र मुनि व मुनि गणभक्त कैसूर मे चातुर्मास संपन्न कर धार, राजगढ, मोहनखेडा झकनावदा, रायपुरिया, कल्याणपूरा, कालीदेवी होते हुए शनिवार को सुबह सुबह ही जय जय ज्योतिचण जयजय महाश्रमण के जयकारो के साथ झाबुआ नगर मे प्रवेष हुआ। सैकडो श्रद्धालुओ के साथ झाबुआ नगर मे प्रथम गौडीपाष्र्वनाथ मंदिर पर सर्वप्रथम पाष्र्वप्रभु गीतीका का संगान हुआ व उसके बाद मंगलपाठ हुआ। मंगलपाठ के बाद मुनिश्री राजगढ नाका स्थित अषोक कटकानी के निवास स्थान पर प्रवेष किया। यहा पर मुनिश्री के प्रवचन हुए तथा आपने बताया कि इंसान की श्रद्धा का खास महत्व है धर्म मन की शुद्धि के लिए होता है किसी लालच , प्रलोभन व स्वार्थ के लिए नही होना चाहिए। धार्मिक स्थान पर जावै तो हमारा लक्ष्य लाभ का न होकर परमार्थ का होना चाहिए। जीवन मे किसी भी चीज से निराष नही होना चाहिए।पंचाग वंदना किस तरह की जाती है व उसके महत्व पर भी प्रकाष डाला। जीवन विज्ञान कार्यक्रम के महत्ता पर भी आपने अपने विचार व्यक्त किए। जेन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के सदस्यो ने बताया कि कि मुनिश्री 15 जनवरी तक झाबुआ मे प्रवास की भावना बताई। व उसके बाद मुनिश्री राणापूर होते हुए बोरी प्रवेष व मर्यादा महोत्सव बोरी मे मनाया जायेगा।
जिला पचंायत सदस्य चुनाव मे 15 लोगो ने लिए नाम वापस
- षेश 78 चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014 -15 के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 83 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये थे। आज 10 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि को 15 अभ्यर्थियों द्वारा अपने नाम वापस लिये गये एवं शेष 78 अभ्यर्थियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। श्री बी चन्द्रशेखर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये।
इन्होने लिये नाम वापस
वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती गंगा मोहनिया पति रतनसिंह, श्री मेतिया गुण्डिया पिता नेवा, श्री रामचन्द्र भाबोर पिता हिमा, वार्ड क्रमांक 2 से निर्मला करमसिंह मेडा, वार्ड क्रमांक 3 से श्री दिलीपसिंह पिता रामसिह एवं वालसिंह मसानिया, वार्ड क्रमांक 6 से श्री अजनार माना पिता पांगला, वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती बाबुडी पति मनु, वार्ड क्रमांक 8 से श्री भुण्डिया वसुनिया पिता संडिया, वार्ड क्रमांक 9 से तोलिया पूंजा कटारा, सुश्री दीपमाला पिता बदिया एवं प्रेमसिंह पिता बहादुर भाबोर, वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमति सबुरी पति भमरसिंह, वार्ड 11 से श्री कुंवरसिग पिता जवला परमार, एवं चिंरजीव पिता जेरेमियस, ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।
ये मिले चुनाव चिन्ह
वार्ड क्रमांक 1 से ख्ुानसिंह पिता गुला गुंडिया ग्राम पिटोल खुर्द तहसील झाबुआ को दो पत्तियाॅ, श्री मनोज कुमार पिता हीरालाल गरवाल ग्राम संदला कल्याणपुरा तहसील झाबुआ को छाता, श्री रामसिंह पिता मारसेल निवासी नवापाडा तहसील झाबुआ लालटेन, श्री शंकर पिता बाबु निवासी ग्राम परवट तहसील झाबुआ को बिजली का बल्ब, नारायण पिता थावरिया निवासी ग्राम बावडी बडी तहसील झाबुआ ऊगता सूरज, श्री अमलियार मेगजी निवासी नरवलिया तहसील झाबुआ को तीर कमान, श्री प्रेमसिग पिता वरसिंग निवासी भगोर तहसील झाबुआ को पंतग, श्रीमति रतनी डामोर निवासी करडावद तहसील झाबुआ को गाडी, श्री विलियम भाबोर निवासी भगोर तहसील झाबुआ को फावडा और बेलचा, श्री सुरेन्द्रसिंह पिता हीरालाल निवासी कल्याणपुरा तहसील झाबुआ को सिलाई की मशीन, चुनाव चिन्हिन आवंटित किया गया। वार्ड क्रमांक 2 से कली पति मानसिंह मेडा ग्राम कालापीपल ढेकलबडी झाबुआ को दो पत्तियाॅं, श्रीमती कमली पति रालिया निवासी पानकी तहसील झाबुआ को तीर कमान, श्रीमती सन्ता पति तेरसिंग निवासी परवट तहसील झाबुआ को ऊगता सूरज, हटीलापति नारंगी निवाी भोयरा तहसील झाबुआ को पंतग चुनाव चिन्ह आवटिंत किया गया।
वार्ड क्रमांक 3 से मानसिग पिता दोलिया निवासी ग्राम रूपारेल को छाता, श्री जसवंत पिता दिलीपसिंह निवासी ग्राम माछलिया को तीर कमान, श्री जामसिंग पिता हीरा निवासी ग्राम खरडूबडी तहसील झाबुआ को दो पत्तियाॅ, श्री जुवासिग पिता सेकडिया निवासी दौलतपुरा को ऊगता सूरज, श्री रूपसिंग डामोर निवासी पीथनपुर तहसील झाबुआ को पंतग, श्री वीरेन्द्र भाबोर निवासी बोचका तहसील झाबुआ को गाडी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। वार्ड क्रमांक 4 से भुन्दरी पति सूरज पणदा निवासी निनामा फल्या भुराडाबरा माछलिया तहसील झाबुआ को ऊगता सूरज, श्रीमती अंसुमन पति रमेश भुरीया ग्राम सदावा पोस्ट साढ झाबुआ को तीर कमान, श्रीमती कलावती मेडा निवासी खजूरखो तहसील झाबुआ को दो पत्तियां, श्रीमती शारदा पति अमरसिंग निवासी रायपुरिया को पंतग चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमति रमिला पति कैलाश निवासी ग्राम धामनीनाना तहसील रानापुर को छाता, श्रीमती कमला पति जहरसिंग निवासी थुवादरा तहसील रानापुर को तीर कमान, श्रीमती झुमकु पति हुमा निवासी नागनखेडी तहसील रानापुर को दो पत्तियां, श्रीमती भुरा पति धर्मेन्द्र निवासी चैकी फलिया को पंतग, श्रीमती रायली पति शम्भु निवासी दौतड तहसील रानापुर को गाडी, श्रीमती वागु पति राजु निवासी ग्राम गलती तहसील रानापुर को लालटेन, श्रीमती सवली पति करणसिंग निवासी माण्डलीनाथु तहसील रानापुर को फावडा और बेलचा, श्रीमती शान्ता पति कान्तिलाल निवासी वगई बडी तहसील रानापुर को ऊगता सूरज चुनाव चिन्ह आवटित किया गया। वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती कलावती भूरिया पिता नगरसिंह ग्राम व पोस्ट मोरडुडिया तहसील रानापुर को दो पत्तियाॅ, श्रीमती सुनिता अजनार निवासी ढाकनी तलाई तहसील रानापुर को तीर कमान, श्रीमती रमतु परमार निवासी ग्राम चुंई तहसील रानापुर को ऊगता सूरज, श्रीमती सुनिता राठोैड ग्राम बन तहसील रानापुर को पतंग, चुनाव चिन्ह आवटिंत किया गया। वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती शांति पति राजेश डामोर ग्राम काकनवानी तहसील थांदला को तीर कमान, श्रीमती तोला पति धीरा निवासी गणेशपुरा तहसील थांदला को दो पत्तियां, श्रीमती बसन्ती पति राकेश निवासी गोरियाखांदन तहसील थांदला को ऊगता सूरज, श्रीमती सविता पति नाथु निवासी ग्राम आमली तहसील थांदला को पंतग चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। वार्ड क्रमांक 08 से श्री बद्दा पिता हुरतान ग्राम मानपुर जनपद व ब्लाक थांदला को दो पत्तियां, श्री अमरसिंग पिता बहादुर निवासी ग्राम बेडावा तहसील थांदला को तीर कमान, श्री पारसिग पिता वेस्ता निवासी सेमलपाडा तहसील थांदला, को ऊगता सूरज, श्री रतनसिंग निवासी ग्राम खजूरी तहसील थांदला को पंतग, श्री राकेश निवासी नवापाडा तहसील थांदला को छाता, राजेश वसुनिया निवासी नाहरपुरा तहसील थांदला को गाडी, श्री हरचद हुरजी निवासी ग्राम मादलदा तहसील थांदला को लालटेन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। वार्ड क्रमाक 9 से श्री नाथु पिता मन्ना ग्राम भैरूगढ तहसील थांदला को तीर कमान, बहादुर पिता फुलजी निवासी चेनपुरा तहसील मेघनगर को दो पत्तियां श्री मगलसिंग पिता पिदीया निवासी ग्राम मालखण्डवी तहसील मेघनगर को ऊगता सूरज, श्री संजय कटारा निवासी ग्राम खालखण्डवी तहसील मेघनगर को पंतग, श्री संजय पिता रामसिंग निवासी ग्राम मकोडिया तहसील थांदला को छाता चुनाव चिन्ह आवटित किया गया। वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती अनीता पारगी पति रमसु पारगी ग्राम तांदलादरा तहसील मेघनगर को तीर कमान, श्रीमती अन्नु पति कालु निवासी वडलीपाडा तहसील मेघनगर को दो पत्तियाॅ, श्रीमती देवली पति श्यामा निवासी काजलीडंुगरी तहसील मेघनगर को ऊगता सूरज, श्रीमती रमिला पति कालू निवासी बावडीपाल तहसील मेघनगर को पंतग चुनाव चिन्ह आवटित किया गया। वार्ड क्रमांक 11 से कमलेश पिता भीमा ग्राम बेडावली तहसील मेघनगर को तीर कमान, श्री रमसु पिता कसना पारगी ग्राम तांदलादरा तहसील मेघनगर को छाता, श्री कालुसिंग पिता बापु निवासी खालखण्डवी तहसील मेघनगर को दो पत्तियां, श्री जवला परमार निवासी नरसिंगपुरा तहसील मेघनगर को ऊगता सूरज, श्री बापु पिता मगलिया निवासी तांदलादरा तहसील मेघनगर को पतंग, श्री रालिया राठोड ग्राम गुजरपाडा तहसील मेघनगर को गाडी चुनाव चिन्ह आवटिंत किया गया।
पेटलावद क्षेत्र की शराब की दुकाने 11 से 13 जनवरी तक बन्द रहेगी
झाबुआ ---पेटलावद क्षेत्र की देशी मंदिरा दुकाने करवड, सारंगी, रायपुरिया, बामनिया एवं झकनावद में विदेशी मंदिरा दुकाने रायपुरिया बामनिया एवं सारंगी 11 जनवरी 15 को अपरान्ह 3.00 बजे से 13 जनवरी 2015 को मतदान समाप्ति तक दुकाने बन्द रहेगी। त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत के लिये मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घण्टे पूर्व से शराब के क्रय विक्रय पर प्रतिबंध रहता है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर नें दुकाने बन्द करने संबंधी आदेश जारी किया हेै।
गेहू उपार्जन के लिए जिले में 21 केन्द्रो पर होगा पंजीयन
झाबूआ---जिले के 21 खरीदी केन्द्रो पर किसानो का पंजीयन किया जाएगा। इन केन्द्रो पर ही गेहॅू की खरीदी भी की जाएगी। सहकारी विपणन संस्था मर्या0झाबुआ, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रानापुर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रजला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पारा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कालीदेवी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झाबुआ, सहकारी विपणन संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कल्याणपुरा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था नोगांवा, सहकारी विपणन संस्था मर्या0 थांदला, सहकारी संस्था थांदला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था खवासा, सहकारी विपणन संस्था मर्या0 पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रायपुरिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बामनिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झकनावदा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सारंगी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था करवड, सहकारी सेवा विपणन संस्था मर्या0 रानापुर, में किसानो के पंजीयन संबंधी कार्य किया जाएगा।
सट्टा खेलते हुए तिन आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार:
झाबूआ--पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि थाना थांदला पुलिस द्वारा आरोपी मनिया पिता मार्टिन बारिया उम्र 30 वर्ष निवासी वडलीपाडा को हार-जीत का सटटा लिखते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, नगदी 920 रू0 जप्त किये गये, आरोपी दिनेश पिता सुभाष पालरेचा उम्र 40 वर्ष निवासी थांदला को सटटा लिखते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची व नगदी 830 रू0 जप्त किये गये। थाना कल्याणपुरा पुलिस द्वारा आरोपी ईश्वर पिता रमनलाल प्रजापत, उम्र 35 वर्ष, निवासी कल्याणपुरा को सटटा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सटटा पर्ची व नगदी 390/- रू0 जप्त किये गये। इन प्र्रकरणों में क्रमशः अपराध क्र0 13,14,8/15, धारा 4-क धूत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बहला फृसला कर बनाए संबध
झाबूआ--- फरियादिया ने बताया कि आरोपी विकास पिता समशु सहलोत निवासी मेघनगर ने उसको शादी का वादा कर बहला फुसलाकर उसके घर पर शारीरिक संबंध बनाये व बाद अपने साथ मो0सा0 पर मेघनगर होस्टल ले गया, एक रात रखा व आरोपी के पिता व माॅ रिश्तेदारो ने जबरजस्ती दवाई पिलाई, जिससे उसका ढाई माह का गर्भ गिर गया। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्र0 22/15, धारा 376 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बिजली की लाईन सूधारने चडे मजदुर कि मौत
झाबूआ---फरियादी जयपरमानंद पिता मातृवलाल उम्र 24 वर्ष निवासी एमपीईबी रायपुरिया ने बताया कि मृतक नाथुलाल पिता जगननाथ पाटीदार उम्र 32 वर्ष निवासी बनी की मृतक बिजली कंपनी में मजदूर था बिजली सुधारने खम्बे पे चडा था करंट लगने से मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में मर्ग क्र0 01/15, धारा 174 जाफौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
समिति के सेल्समेन ने बाजार मे खाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
झाबूआ---फरियादी रमेश कुमार पिता भागीरथ प्रसाद, उम्र 46 वर्ष, निवासी मेघनगर ने बताया कि ललित पिता गंगादास बैरागी, निवासी मेघनगर ने शासकीयदुकान का उर्वरक किसानों को न देते हुए अपने फायदे के लिये अन्य स्थान पर बेच दिया, फरियादी के लिखित आवेदन की जांच पर से थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 8/15, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें