कलेक्टर द्वारा जायजा, दूसरे दिन 158 मंदबुद्धि निःशक्तजनों का उपचार
जिले केे चिन्हित मंदबुद्धि निःशक्तजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सत्संग भवन में दो दिवसीय उपचार केम्प का आयोजन किया गया था। शिविर समापन के पूर्व कलेक्टर श्री एमबी ओझा, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने उपचार शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही मानसिक बाधित निःशक्तजनों से संवाद स्थापित किया। इसके अलावा उनके परिजनों से चर्चा कर भविष्य में ऐसे केम्प आयोजित होते रहने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य परीक्षण केम्प में दूसरे दिन 158 मानसिक बाधित निःशक्तजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक थैरोपी से अवगत कराया गया। इस प्रकार दो दिवसीय शिविर में 607 मंदबुद्धि निःशक्तजनों का उपचार किया गया है और उनके उत्थान हेतु शासन के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई इसके अलावा ऐसे निःशक्त जो 18 वर्ष से ऊपर के हितग्राहियों को लीगल गर्जियनशिप के प्रमाण पत्र भी प्रदाय किए और उन्हें इस दौरान निरामय बीमा कार्ड भी मुहैया कराए गए और सभी निःशक्तजनांे का बीमा भी नियमानुसार कराया गया है।
अभ्यर्थियों को प्रतीको का आवंटन
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के द्वितीय एवं तृतीय चरण अंतर्गत विदिशा जिले के जिन जनपदो क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को सम्पादित कराया जाना है उन क्षेत्रों के विधिमान्य अभ्यर्थियों को नाम वापसी के उपरांत प्रतीको के आवंटन की कार्यवाही संबंधित रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग आफीसर के द्वारा सम्पादित की गई है।जिला पंचायत के सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने बताया है कि द्वितीय एवं तृतीय चरण के तहत नाम वापसी के अंतिम दिन तक कुल 29 अभ्यर्थियों के द्वारा अभ्यर्थिता से नाम वापिस लिया गया है शेष सभी अभ्यर्थियों को आयोग के दिशा निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही सम्पादित की गई है। जिला पंचायत के सदस्य हेतु निर्वाचन क्षेत्र के वार्डवार विधिमान्य अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार से है- निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- एक से पांच, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-दो से दस, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- तीन से पांच, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-चार से सात, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-पांच से 20, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-छह से नौ, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-सात से सात, नौ से छह, दस से सात, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 11 से पांच, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से दस, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 13 से छह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 14 एवं 15 से क्रमशः आठ-आठ, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से सात, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 17 से आठ, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 18 से छह और निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 से 13 अभ्यर्थी चुनावी समर में है। ज्ञातव्य हो कि जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थी श्री तोरण सिंह दांगी को निर्वाचित प्रमाण पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा पूर्व में ही प्रदाय किया जा चुका है।
स्टेंडिग कमेटी की बैठक सम्पन्न
जिला पंचायत सदस्य हेतु विधिमान्य अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें आदर्श आचार संहिता की भलीभांति जानकारी देने के उद्धेश्य से शनिवार को जिला स्तरीय स्टेंडिग कमेटी की बैठक कलेक्टेªट के सभाकक्ष मेें आयोजित की गई थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने इस दौरान बिन्दुवार जानकारी अभ्यर्थियों को दी। जिसमें मुख्यतः बैठक में उम्मीदवारों को निर्वाचन अभिकर्ता की नियुक्ति, नियत प्रारूप में प्रतीको की जानकारी, मतदान अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता नियुक्त करने के साथ-साथ मतदान का समय व तिथि के अलावा निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान बताया गया कि अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन व्यय सीमा निर्धारित नही की गई है किन्तु व्यय की जानकारी नियमानुसार देनी होगी। लेखा जोखा स्वंय अभ्यर्थी उनके एजेन्ट को संधारित करना होगा। अभ्यर्थियों के द्वारा अनुमति उपरांत वाहनो का उपयोग किया जा सकेगा। इसमें किसी भी प्रकार की संख्या प्रतिबंधित नही की गई है। जनसभा, रैली इत्यादि के मार्ग व स्थलों की अनुमति संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से बकायदा लिखित में प्राप्त करनी होगी। इसी प्रकार पम्पलेट वितरण के संबंध में बताया गया कि प्रिन्टर का नाम, संख्या व प्रिन्ट कराने वाले का नाम पता इत्यादि की जानकारी प्रत्येक पम्पलेट पर अंकित करनी होगी। बैठक में अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता की पुस्तिका व निर्वाचन संबंधी प्रपत्रो का वितरण किया गया।
प्रथम चरण का मतदान 13 को
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के प्रथम चरण तहत विदिशा एवं बासौदा जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदान 13 जनवरी को होगा। मतदान का समय प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे तक का नियत किया गया है।विदिशा जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 240 मतदान केन्द्र बनाएं गए है जिसमें सामान्य 182, वल्नरेबिल 7, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या 51 शामिल है। इन मतदान केन्द्रों पर 99 हजार 705 मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरूष 53 हजार 740 और महिला मतदाताओं की संख्या 45 हजार 965 शामिल है। इसी प्रकार बासौदा जनपद पंचायत के 286 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 33 हजार 765 मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेंगे कुल मतदाताओं में पुरूष 71 हजार 684 और महिला मतदाताओं की संख्या 62 हजार 81 शामिल है। कुल मतदान केन्द्र 286 में से 216 सामान्य, 19 बल्नरेबिल और 70 क्रिटिकल मतदान केन्द्र है।
सामग्री का वितरण
मतदानकर्मियों के लिए सामग्री का वितरण 12 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए विदिशा जनपद पंचायत क्षेत्र के मतदानकर्मियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण एसएसएल जैन काॅलेज से और बासौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के मतदानकर्मियों को बासौदा के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से किया जाएगा।
मदिरा दुकाने बंद
मतदान समाप्ति होने के 48 घंटे पूर्व शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है जो जनपद पंचायत अथवा जिला पंचायत के सदस्य के निर्वाचन के मामले में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा की परिधि में स्थित शराब की सभी दुकानो पर लागू होगा।
सामान्य अवकाश
प्रथम चरण के तहत जिले की जिन दो जनपद पंचायत क्षेत्रो में मतदान 13 जनवरी को होगा उन दोनो जनपद विदिशा एवं बासौदा के ग्रामीण क्षेत्रो हेतु सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
ईव्हीएम और मतपत्र से मतदान
जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य के लिए मतदाता अपना मत ईव्हीएम का बटन दबाकर देंगे। इसी प्रकार सरपंच और पंच पद हेतु मतदान मतपत्र पर मोहर लगाकर देंगे।
जिला पंचायत हेतु कांग्रेस ने की अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा
विदिशा- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में काँग्रेस का परचम संपूर्ण जिले में बहुमत के साथ आये इसके लिये जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत हेतु कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील शर्मा एडवोकेट ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. मेहताब सिंह यादव के निर्देश पर जिला पंचायत वार्ड क्रमांक एक से श्रीमती सावित्रीबाई भुजबल सिंह अहिरवार को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं वार्ड क्रमांक पाँच ग्यारसपुर हैदरगढ़ क्षेत्र से श्री ऋतुज एलिया को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने आमजनों से एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की है।
जिला पंचायत हेतु कांग्रेस ने की अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा
विदिशा- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में काँग्रेस का परचम संपूर्ण जिले में बहुमत के साथ आये इसके लिये जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत हेतु कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील शर्मा एडवोकेट ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. मेहताब सिंह यादव के निर्देश पर जिला पंचायत वार्ड क्रमांक एक से श्रीमती सावित्रीबाई भुजबल सिंह अहिरवार को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं वार्ड क्रमांक पाँच ग्यारसपुर हैदरगढ़ क्षेत्र से श्री ऋतुज एलिया को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने आमजनों से एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें