नरकटियागंज (बिहार) की खबर (10 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (10 जनवरी)

मदरसा शिक्षकों ने अपमानित करने के मामले को लेकर मांगी मुख्यमंत्री से इस्तिफा

bihar map
नरकटियागंज(पच) 2460 न्यु मदरसा टीचर एसोशिएसन पश्चिम चम्पारण ने 10 जनवरी 2015 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अखिल भारतीय थारू कल्याण महासंघ की 38 वीं महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र के दौराान बेलसण्डी में मदरसा शिक्षकगणों ने टोपी लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे, तो पहले मुख्यमंत्री ने अनसुना किया फिर टोपी पहने मुसलमानों को अपमानित किया। मदरसा शिक्षकों ने कहा कि एक तरफ थारूओं का वोट बटोरने आए मुख्यमंत्री ने प्रचार किया तो दूसरी ओर क्रोध में आकर कैडर वोटर्स को नाराज कर दिया। बिहार सरकार ने फरवरी 2011 में 2460 निबंधित मदरसों को स्वीकृति देने के लिए अधिसूचना जारी किया जिसके आलोक में मदरसा शिक्षा बोर्ड ने पत्र निर्गत कर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से मदरसा की फाईल जाँच तलब किया। उसके बाद मदरसा बोर्ड ने 981 मदरसा की फाइल सहित सूची शिक्षा विभाग को सौप दिया। जिसमें 205 मदरसों की स्वीकृति देकर शेष 737 मदरसा की फाइलें विभाग में पड़ी हुई हैं। 200 से अधिक फाइले मदरसा बोर्ड ने रोक रखा हैं, जबकि 19 नवबर 2014 को शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि इन मदरसा को 15 दिनों ग्रान्ट दे दिया जाएगा। बावजूद कोई नतीजा सामने नहीं आया। इन्हीं समस्याओं के लिए टोपियों को पहन कर मदरसा शिक्षक मुख्यमंत्री से मिलने गये थे। मुख्यमंत्री ने दिया कुछ नहीं उल्टा दाढी और टोपी को निशाना बना करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाआंे को ठेस पहुँचाया है। इसके लिए मदरसा शिक्षको ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से माफी मांगने और इस्तिफे देने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आॅल बिहार मदरसा शिक्षक संघ पश्चिम चम्पारण राज्य व्यापी आन्दोलन करेंगें। 

अस्पताल की जमीन का अतिक्रमणमुक्त कराने की गुहार

नरकटियागंज(पच) अतिरिक्त प्राथमीक स्वास्थ्य केन्द्र की भूमि का अतिक्रमण कुछ दबंग लोगों द्वारा किया जा रहा है । बिदित हो कि साठी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापना काल खाता सं0 129 खेसरा 1221 में शेख कुर्बान अली द्वारा ग्यारह कठ्ठा साढ़े बारह धुर जमीन स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण हेतु दान दिया गया था । तदुपरान्त वर्षों पर स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण शुरू हुआ परन्तु स्वास्थ्य केन्द्र का एक 12 कमरो वाला भवन का निर्माण प्लींथ लेबल तक होकर अज्ञात कारणों से निर्माण कार्य रूक गया जो आज तक रूका हुआ है। निर्माणाधिन भवन के सामने एक भवन है जिसमें अतिरिक्त प्राथमीक स्वास्थ्य केन्द्र चलता है । यह स्वास्थ्य केन्द्र शेख कुर्वान अली के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में स्वास्थ्य केन्द्र के चारो तरफ अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। गौरतलब हो कि नीतीश के नेतृत्व वाली राजग सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी कुमार चैबे द्वारा निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन बेतिया को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया था परन्तु विभाग द्वारा इस दिशा में कोई कार्यवाई नहीं की गई । इससे आम जनता में काफी रोष ब्याप्त है। इस संदर्भ में स्थानीय जनता ने अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज, अंचलाधिकारी नरकटियागंज, थाना प्रभारी साठी को आवेदन देकरउक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है ।

कोई टिप्पणी नहीं: