नगर के बूजुर्ग संगीतकारो का किया सम्मान
पारा--- शनिवार की शाम को नगर के बस स्टेण्ड परीसर पर नगर के बूजुर्ग संगीतकारो का सम्मान नगर की धार्मिक व समाजिक संस्था रामायण मण्डल व जागृति मित्र मण्डल के द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनूसार शनिवार 10 जनवरी को नगर के बस स्टेण्ड पर रामायण मण्डल व जागृति मित्र मण्डल द्वारा सून्दर कांड का भव्य आयोजन किया गया जिसमे धार जिले कि प्रख्यात पवन पुत्र सून्दर काण्ड मण्डल अमझेरा द्वारा संगीतमयी सून्दर काण्ड की आकृषक प्रस्तुती भक्ति गीतो के माध्यम से दीगई। जिसमे अमझेरा के वरिष्ठ संगीतकार ललीत शर्मा भी उपस्थित थे।सून्दर काण्ड की शानदार भक्ति भरी संगीतमयी प्रस्तुती के दोरान नगर के श्रोता झुम उठे व भजनो के साथ नाचने व गरबा करने लगे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम मे मण्डल ने नगर के बुजुर्ग संगीतकार रमणलाल पंाचाल,नाथुलाल प्रजापति,बिहारी सिह डोडीया,ओकरसिह परमार,लाखनसिह डोडीया,प्रकाश छाजेड ,प्रकाश तलेसरा,राजमल पगारीया का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया सहीत अमझेरा के रामयण मण्डल के प्रख्यात संगीतकार ललीत शर्मा का नागरीक सम्मान कर मण्डल के सभी कलाकारो का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के समाजसेवी प्रकाश रांका,पुर्व सरपंच ठाकूर राजेन्द्र सिह राठोर, चोकी प्रभारी गणेश प्रसाद यादव, अमृतलाल जेन,शंकरलाल श्रीवास्तव,रमंेशलाल मुनिम जी,अमृत राठोर,दिपेश जेन,प्रेमसिह डाबी,सुभाष कंाकरीया,गोपल प्रजापत,शंकर लाल गेहलोत,हाजी मोहम्द हूसेन ,सेयद आशीक मोम्मद कूरेशी,पत्रकार गण सहीत कई गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शावेज खान ने किया।
कन्या पारा मे स्नेह सम्मेलन का हूआ समापन
पारा--शा.क.उ.मा.वि. पारा मे वर्ष 2014-15 को रजत जयंति की वर्ष की वर्षगंाठ के रुप में स्नेह सममेलन के साथ मनाया।कार्यक्रम आयोजन दिनंाक 6जनवरी से आंरम्भ हूआ व 8.जनवरी केा सम्पन्न हुआ तिन दिनो तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम मे बच्चो ने अपनी प्रतिभा की छटा की बेखेरी व दर्शको की खूब तालीया बटोरी। वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ 06 जनवरी को मुख्य अतिथि श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव सहायक आयुक्त झाबुआ विशेष अतिथि आसीम जी प्रसाद गेल महा प्रबन्धक गेल इंडिया लिमिटेड झाबुआ तथा अध्यक्षता ज्ञानेन्द्र जी ओझा जि.शि.अधिकारी झाबुआ द्धारा किया गया। 07जनवरी को रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बालीकाओ द्वारा बडी संख्या मे भाग लेकर आकृषक नृत्य व नाटीकाओ की प्रस्तूती दी गई जिसकी दर्शको ने खुब प्रसंसा की।दिन भरे चले इस रंगारंग कार्यक्रम मे विभिन्न वेष भुशा मे दर्शको का जमकर मनोरंजन किया। तिन दिन तक चले इस कार्यक्रम का समानप 8 जनवरी को मुख्य अतिथि श्याम पाटीदार शाखा प्रबंधक बी.ओ.बी. पारा अध्यक्षता गणेशचन्द्र यादव चौकी प्रभारी पारा तथा विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य लालमणीसिंह एलाडी द्धारा किया गया। वार्षिकोत्सव के तहत बालमेला, रांगोली ,सलाद, विज्ञान प्रदर्शनी, फेन्सी ड्रेस, वाद विवाद प्रतियोगिता, खेल कूद सहीत रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान अतिथियो द्धारा छात्रसंघ के पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन क्रमश आशिष पड्या, चम्पू कन्नोजे एंव कलंिसह डावर ने किया। शाला प्रतिवेदन का वाचन कलंिसह डावर व रामचनद्र प्रजापत के द्धारा किया गया आभार प्रदर्शन संस्था के प्रभारी प्राचार्य गुलाबंिसह डावर द्धारा किया गया ।
छेडछाड का 01 अपराध पंजीबद्ध:-
फरियादिया ने बताया कि आरोपी पत्तु पिता रालु बबेरिया भील निवासी माता सुलाबडी ने बुरी नीयत से हाथ पकडा, चिल्लाने पर भाग गया। प्र्रकरण में थाना रानापुर में अपराध क्र0 15/15, धारा 354 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आम्र्स एक्ट मे अपराध पंजीबद्ध दो आरोपी गिरफ्तार
झाबूआ---थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस ने आरोपी दुलिस राम पिता किर्तन पारदी निवासी डोपलाखेडी आष्टा सिहोर के कब्जे से एक फालिया एवं आरोपी अनिन्दर पिता शानवनसिंह पारदी उम्र 25 वर्ष निवासी मेडनपुर तह0 मेहंतपुर जिला उज्जैन के कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्र0 23, 24/15, धारा 25-बी आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सट्टा खेलते हुए आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
झाबूआ---पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि थाना रायपुरिया पुलिस की टीम द्वारा आरोपी मांगीलाल पिता मदनलाल माली उम्र 38 वर्ष निवासी झकनावदा को हार-जीत का सटटा लिखते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, नगदी 1050/-े रू0 जप्त किये गये। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्र0 7/15, धारा 4-क ध्रूत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
26वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का सम्मान एवं पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित
झाबूआ---पुलिस अधीक्षक, श्रीमती कृष्णा वेणी देसावतु के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाईन झाबुआ स्थित सामुदायिक भवन में 26वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के संदर्भ में सम्मान एवं पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में समस्त पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, रोटरी क्लब के पदाधिकारी/सदस्य, विभिन्न अधिकारी, पालकगण, समस्त स्कूलों के प्राचार्य एवं सभी स्कूलों के बच्चे सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम रक्षित निरीक्षक द्वारा 26वां सडक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 5/1/15 से दिनांक 10/1/15 तक आयोजित किये गये कार्यक्रम एवं दिनांक 11/1/15 एवं 12/1/15 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में यह कहा कि भारत देंश में एक ही सड़क पर पैदल यात्री, सभी वाहन, सायकल चालक, पशु एवं अन्य सभी एक साथ चलते हैं, विदेशों में यह संभव नहीं है। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले व्यक्ति के लिये हम व्याख्यान दे देते हैं परंतु स्वयं यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं। झाबुआ शहर के यातायात में सुधार हो, इस हेतु एक छोटा प्रयास हमारे द्वारा किया जा रहा है। बच्चे 18 वर्ष की उम्र के बाद ही वाहन चलायें। सभी यातायात के नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटना घटित न होने पाये। यातायात सप्ताह का समापन समारोह दिनांक 12/1/15 को आयोजित किया जावेगा परंतु दिनांक 13/1/15 को होने वाले पंचायत चुनाव की व्यस्ताओं को दृष्टिगत रखते हुए सम्मान एवं पुरूस्कार वितरण समारोह आज रखा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश ने यह बताया कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जाना चाहिये। अ0अ0पु0 झाबुआ श्रीमती रचना मुकाती भदौरिया ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन हर समय किया जाना चाहिये। श्री सचिन जोशी ने बताया कि हमें बच्चों द्वारा कही गई बातों से सीख लेना चाहिये एवं सप्ताह भर ही नहीं, हर समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये। आई0पी0एस0 की प्राचार्या नीलु ठाकुर द्वारा यह बताया गया कि बच्चे आगे का भविष्य सवारेंगे, बच्चों को संभावनाओं के बारे में बताना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि बच्चों की बात को कोई भी टाल नहीं सकता है, नियम स्वयं से लागू करना चाहिये। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे बच्चों, सर्वोत्तम वाहन चालकों, कण्डक्टर को पुरूस्कृत किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें