नायब तहसीलदार ने बनाया नया जिला रामा
पारा--शासकीय कर्मचारी के कार्य करने का तरीका ऐसा हे कि सांप भी मर जाए ओर लाठी भी न टुटे। किसी कार्य के लिए आप कार्यलय मे आवेदन दो उस पर कार्यवाही भी होजाए ओर संबधीत को योजना का लाभ भी न मिले। वही आला अधिकारी को इस बाबत सुचना देदी जाती हे उनके आदेश का पालन किया गया। हीत ग्राही ये सोच कर खुश होता हेकी उसका काम होगया पर उस लाभ को पाने के लिए वह अंततः भटकता ही रहता हे। ऐसा ही एक मामला गित दिनो सामने आया हे।जिसमे हित ग्राही को लाभ मिलने का आदेश तो मिला बावजुद उस लाभ के लिए वह इधर उधर भटक रहा हे।
यह हे मामला---ग्राम पंचायत सागीया जनपद रामा तहसील झाबूआ के टीडीया पिता सेकडीया पचाया भील ने विगत दिनो कलेक्टर झाबूआ को आवेदन दिया की वह विकलांग हे व उसकी माली हालत ठीक नही हे इसलीए उसका नाम बीपीएल सुची मे जोडा जावे व इस बाबत कार्यवही के लिए मामला तहसील कार्यालय को सेाप दिया। तहसील ने जांच कर आवेदक के आवेदन पर 11 अंक दिए व आवेदक का नाम बिपीएल सुची मे दर्ज करने केलिए आदेशीत किया व कि गई कार्यवाही से कलेक्टर कार्यालय व आवेदक को सुचित किया।
सुचना पत्र ने बनाया नया जिला---नायब तहसीलदार कार्यालय से निकले नायब तहसीलदार के अधो हस्ताक्षर से आवेदक के नाम पत्र ने झाबुआ जिले मे एक नया जिला रामा बनाया हे।ऐसा नायब तहसीलदार के पत्र क्रमांक 9740/रीडर-2/2014 दिनांक 9 दिसम्बर 14 से लगता हे।जिसमे रामा ब्लाक के मामले को मुख्यकार्यपान अधिकारी जनपद झाबूआ को जिला रामा के नाम से टीडीया पिता सेकडीया पचाया भील निवासी सागीया का नाम बिपीएल सुची मे दर्ज करने के लिए आदेशीत किया गया हे।इस तरह झाबूआ तहसील कि नायब तहसीलदार ने जिले मे ही अपने पत्र मे रामा जनपद को रामा जिला बनाकर जनपद झाबूआ को कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया हे जब की उक्त मामला रामा जनपद का हे।
मकर सक्रांति पर बिखरेगा उल्लास, दिनभर पतंगे उड़ाने के साथ ही गिल्ली-डंडे का लिया जमकर आनंद
झाबुआ--- मकर सक्रांति पर्व जिले भर में बुधवार एवं गुरूवार को दो दिन मनाया गया। पर्व को लेकर बाजार में पतंगों, धागों की दुकाने पहले सेही सजी हुई थी, जहां इनकी जमकर खरीदी हूई। बुधवार को जहां लोगों द्वारा पतंग उड़ाने एवं गिल्ली-डंडे खेलने का आनंद लिया वहीं गुरूवार को भी पर्व को लेकर उल्लास रहा।जगह जगह डीजे व स्टीरीयो साउन्ड के साथ लागो ने पतंग उडाने का आन्नद लिया।वही महिलाए भी इस उत्साह मे पिछे नही रही। मकर सक्रांति पर्व को लेकर शहर में जगह-जगह पतंगों एवं धागों की दुकाने सजी हुई थी। जहां इनकी लोग खरीदी कर रहे। पतंग व्यवसायीयो ने बताया कि वे इंदौर से पतंग एवं धागों की खरीदी करके लाए है। पतंगों में जहां उनकी दुकान पर 1 रू. से लेकर 40 रू. तक की वैराईटियां उपलब्ध है। जिसमें विषेष रूप से मोदी, पीके, महात्मा गांधी, तिरंगा, सलमान खान, शाहरूख खान, दो आंख, एक आंख, चिलकट पतंगों की बिक्री अधिक हो रहीं है वहीं तैयार धागों में उनके पास 10 रू. से लेकर 800 रू. तक के धागे मौजूद है। इसके साथ ही धागा सुतने का कार्य भी उनके द्वारा किया जा रहा है। धागा सुतने के उनके द्वारा 10 रू. से लेकर 50 रू. तक मीटर के हिसाब से लिए जा रहे है।
10 प्रतिषत बढ़े भाव
व्यवसायी यो ने बताया कि इस बार पतंगांे एवं धागों के भाव में 10 प्रतिषत की वृद्धि हुई है, हालाॅकि वृद्धि का असर बिक्री पर नहीं पड़ रहा है। लोगों द्वारा पतंगों एवं धागों की जोर-षोर से खरीदी की जा रहीं है। धागों में पांडा, साकल, आरडीएक्स, जेंबो आदि की बिक्री अधिक हो रहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर रेडिमेड धागों के साथ कच्चे धागे भी मौजूद है।
पारा में भाजपा समर्थित प्रत्याषी के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
झाबुआ --- भारतीय जनता पार्टी का हमेषा से ही विकास पर ध्यान रहा है तथा गा्रमीण अंचलों का पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से सर्वागिण विकास करके हर परिवार तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहूंचाना रहा है । जिला पंचायत में भाजपा का प्रतिनिधि चुन कर आने पर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी सुविधा पूरे अंचल को मिल सकेगी । उक्त बात जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने गुरूवार को होली चैक पारा में वार्ड क्रमांक 3 के भाजपा समर्थित अधीकृत प्रत्याषी जषवंतसिंह भूरिया के चुनाव कार्यालय के शुभांरभ के अवसर पर कहीं । चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिद्धांतवाली पार्टी है, पंचायती राज के माध्यम से क्षेत्र के सर्वागिण विकास के लिये भाजपा के समर्थित उम्मीदवार यषवंतसिंह भूरिया पूरी निष्ठा एवं मेहनत से कार्य करके अंचल के सर्वागिण विकास में भूमिका निभायेगें । वार्ड तीन के प्रत्याषी एवं सांसद दिलीपसिंह भूरिया के पुत्र जसवंतसिंह भूरिया ने भी आष्वस्त किया कि वे विजयी होने के साथ ही पूरे क्षेत्र के कायाकल्प की दिषा में अपनी भूमिका का निर्वाह करेेंगें तथा इस क्षेत्र को एक माडल के रूप में विकसित करेगें । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकार डामोर, झाबुआ गा्रमीण मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, राम मंडल अध्यक्ष मदन भूरा चेनसिंह बारिया, मोहन भाबोर, जिला मंत्री दिलीप डावर, युवा नेता किषोर भाबोर, मंगुभाई, बच्चुभाई, पूर्व मंडी अध्यक्षा मडी बाई,सहित बडी संख्या में पारा अंचल के भाजपा कार्यकर्ता, पालक संयोजक एवं गा्रमीणजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट उत्तम जैन ने किया।
ईन्ट्रीग्रटेड बार्डर चेक पोस्ट पिटोल पर यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया
पिटोल--- 11 जनवरी से 17 जनवरी जारी यातायात सप्ताह के अन्र्तगत पिटोल चेक पोस्ट पर एल्सामेक्स मेंटेनेंस सर्विसेस लि. के तत्वाधान मे यातायात सप्ताह मनाया गया जिसमें कार्यक्रम का संचालन कर रहे चेक पोस्ट मेनेजर श्री रश्मीन शेलार द्वारा वाहन चालको को सुरक्षित वाहन चलाने एवं यातायात नियम संबधित जानकारीयाॅ प्रदान की गई। कार्यक्रम मे पधारे पिटोल आरटीओं विभाग के प्रधान आरक्षक श्री सुरेन्द्रसिंह तोमर द्वारा वाहन चालको को दुुर्घटनाओं से बचने संबधित जानकारी प्रदान कि गई।
रेडीयम तथा पर्चे बाटकर दी जानकारी -
ईंट्रीग्रेटेड बार्डर चेक पोस्ट पर वाहन चालाको को यातायात नियम संबधित पर्चे तथा वाहनो पर रेडियम ओर रिफ्लेक्टर लगाए गये जिससे कि दुर्घटना से बचा जा सकेे। इस अवसर पर शिफ्ट इंर्चाज श्री अरूण चोहान, राजेन्द्र कुमार, एस. एस. इन्फ्रा एच. आर. श्री राजकुमार रणवंा, आई टी एल के अरविन्द घोडकी, आर. टी. ओ. आरक्षक श्री पुष्पराज गुजर, श्री सुनिल राजन् विश्वकर्मा एवं अन्य चेक पोस्ट कर्मचारी उपस्थित थे।
मतगणनाकर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न
झाबुआ--त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2014-15 प्रथम चरण में विकासखण्ड पेटलावद के निर्वाचन की मतगणना हेतु नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज 15 जनवरी को जनपद पंचायत पेटलावद के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में ईव्हीएम मतो की गणना करने संबंधी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान की गई।
16 जनवरी को होने वाली मतगणना निरस्त
झाबुआ---त्रि-स्तरिय पंचायत निर्वाचन 2014-15 में प्रथम चरण के लिये जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर 16 जनवरी शुक्रवार को होने वाली मतगणना आगामी आदेश तक के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा निरस्त कर दी गई है।
दुर्घटना मे घायल की ईलाज के दोरान मोत
झाबूआ--मृतक मांगीलाल पिता पृथ्वीराज अंजना, उम्र 65 वर्ष, निवासी टेमरिया की एक्सीडेंट होने के कारण ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में मर्ग क्रमांक 02/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।
जहरली दवा पीने से महीला किेे मोत
झाबूआ---फरियादी डाॅ0 अल्केश पिता जीएल चोयल, उम्र 24 वर्ष निवासी पेटलावद ने बताया कि मृतिका टीटा बाई पति मांगू कतीजा, उम्र 55 वर्ष निवासी चितलिया की अज्ञात जहरीली इवाई पीने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना काकनवानी में मर्ग क्रमांक 01/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें