कम्पनी एक प्रतिशत राशि स्वविवेक से खर्च करे : दास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

कम्पनी एक प्रतिशत राशि स्वविवेक से खर्च करे : दास

raghuvar-appeal-to-businessman
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में स्थित कम्पनी अब सीएसआर के तहत एक प्रतिशत राशि स्वविवेक से एवं एक प्रतिशत सरकार के निदेशानुसार खर्च करेगी। श्री दास ने आज जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भालुबास शीतला भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस संबंध में सरकार का सीसीएल एवं कोल सचिव के साथ पूर्व में बैठक हो चुकी है और निकट भविष्य में यहां भी यही नियम लागू होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या कार्यर्कता बीडीओ  थाना प्रभारी एवं किसी भी पदाधिकारी के स्थानांतरण की पैरवी ना करें। उन्होंने कहा कि गुडगर्वनेंस का तात्पर्य यह है कि शासन में लगे अधिकारियों के कार्य में किसी नेताों का हस्तक्षेप न हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हो तो उससे संबंधित पुख्ता प्रमाण दे 24 घंटे के अंदर उसपर कार्रवाई होगी। 
    
मुख्यमंत्री ने  बस्तियों के नियमितीकरण के मामले में कहा कि वह दिल्ली गए हुए थे वहां की बस्तियों को जिस तरह नियमित किया गया है उस से संबंधित दस्तावेज मंगा लिया गया है जिसका अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन लोग किसी न किसी कारण से सड़क जाम करते है जिससे स्कूली बच्चों एवं जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रशासन को अपना काम करने दें उसके बाद आप धरना प्रर्दशन करें। उन्होंने कहा कि गुजरात के बहुत सारे एनआर आई  झारखंड में उद्योग  चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि वह  संवेदनशील स्वच्छ एवं प्रभावी शासन देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: