सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (19 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (19 जनवरी)

युवा प्रशिक्षणार्थियों ने लिया सफाई अभियान मे भाग

भारत के प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत 02 अक्टूर, 2014 से चलाये जा रहे ’’स्वच्छ भारत’’ अन्तर्गत स्वच्छता अभियान के दौरान सी. आर. डी. ई. कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ, सीहोर द्वारा प्रत्येक सप्ताह में शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में झाडू, आसपास पडे कचरे की सफाई, पौधों की छटाई आदि कार्य निरन्तर किया जा रहे है। सफाई अभियान में केन्द्र के समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपनी सहभागिता निभाते हैं। गत दिवस केन्द्र द्वारा आयोजित कौषल विकास प्रषिक्षण कार्यक्रम ’’बीज उत्पादन’’ में जिले के समस्त विकासखण्डों से आये 20 युवा प्रषिक्षणार्थियों ने सफाई अभियान में अपनी सहभागिता निभाई जिसमें कार्यालय की साफ - सफाई, कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर की साफ - सफाई एवं पौधों की कटाई व छटाई कार्य, झाडू आदि कार्य करके स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा किया।   

जिले मंे 1 लाख 90 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम (आर.आई.पी.पी.)के अंतर्गत कल 18 जनवरी  को कलेक्टर डाॅ.सुदाम खाडे़ द्वारा जिला चिकिल्सालय सीहोर में लक्षित बच्चे को दो बूंूद जिंदगी पल्स पोलियो दवा पिलाकर पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.गुप्ता,जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.ए.के.जैन,सिविल सर्जन डाॅ.जी.सी.जोषी,षिषु रोग विषेषज्ञ डाॅ.एस.एस.तोमर सहित 0 से 5 साल तक के बच्चों को लेकर उनके परिजन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर कलेक्टर ने कहा बच्चों की सुरक्षा की बुनियाद नियमित टीकाकरण ही होती है। अतः इस वर्ष आयोजित पल्स पोलियो कार्यक्रम को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य के कोई भी कार्यक्रम जनभागीदारी के बिना संभव नहीं है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.गुप्ता ने बताया कि जिले के समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों पर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभांरभ किया गया था। आष्टा में एस.डी.एम.श्री नरोत्तम भार्गव ने एक बच्चे कोपोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले के बुदनी,इछावर,नसरूलागंज तथा श्यामपुर ब्लाॅक में भी संबंधित बी.एम.ओ.द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभांरभ किया गया।  0 से 5 साल तक के बच्चों को दो बंूद जिंदगी की पोलियो खुराक निर्धारित बूथों पर पिलाई गई। डाॅ.गुप्ता ने बताया कि तीन दिवस तक निरंतर संचालित होने वाले इस पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम में 19 एवं 20 जनवरी 2015 को पोलियो की खुराक से छूटे हुए बच्चांे को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोलियो की दो बंूद खुराक पिलाई जाएगी। तीन दिवस तक संचालित प्रथम चरण के इस अभियान में जिले के 0 से 5 साल तक के करीब 1 लाख 90 हजार 811 बच्चों को पल्स पोलियो टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.गुप्ता ने बताया कि जिले के समस्त विकासखण्डों में ए तथा बी टाइप के 1288 बूथ बनाए गए थें। अभियान की सफलता के लिए 3332 वैक्सीनेटर की व्यवस्था की गई है तथा 209 सुपरवाइजर्स की ड्यूटी अभियान की सौ प्रतिषत  सफलता के लिए लगाए गए थे। द्वित्तीय एवं तृतीय दिवसों के लिए घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण के लिए 1666 कर्मचारियों को तैनात किया गया है वहीं मेला तथा हाट बाजार से संबंधित 44 क्षेत्रों के लिए भी पृथक से दल बनाएं गए हैं। जिले के समस्त विकासखण्डांे में 42 माइग्रेटर क्षेत्रों का चिन्हांकन कर 33 मोबाइल टीमों को तैनात किया गया है। सीएमएचओ डाॅ0गुप्ता ने बताया कि दिवसवार ग्रामीण क्षेत्रों में 80 से 100 घर प्रति टीम एवं शहरी क्षेत्रों में 250 से 350 बच्चे तथा बी टाइप 150 से 250 बच्चों को प्रथम दिवस टीम द्वारा बूथ पर दवा पिलाई गई। इस बात का विषेष ध्यान रखा गया था कि लक्षित कोई भी बच्चा पल्स पोलियो टीकाकरण से न छूटे। सीएमएचओ द्वारा सभी बीएमओ को सख्त निर्देष दिए गए है कि प्रतिदिन सेक्टर,ब्लाॅक,षहरी क्षेत्र में आयोजित बैठक में निर्धारित प्रपत्र अनुसार समीक्षा की जाएं। बैठक नहीं होने की स्थिति में संबंधित बीएमओ को जिम्मेदार माना जाएगा इसके लिए ब्लॅाक स्तर पर मेडिकल आॅफिसर तथा शहरी क्षेत्र में शहरी नोडल अधिकारी जवाबदार होंगे। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। 

आई.डब्ल्यू.एम.पी.अंतर्गत लेखा एवं रिकार्ड संधारण का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी

sehore news
कलेक्टर एवं मिशन लीडर डाॅ सुदाम खाड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आर.आर.भोंसले के निर्देशानुसार एकीकृत जलग्रहण कार्यक्रम क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) अंतर्गत जिले में संचालित समस्त परियोजनाओं के टीम लीडर, टीम सदस्य एवं वाटरशेड कमेटी के सचिवों को लेखा एवं रिकार्ड संधारण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी 2015 तक जिला पंचायत सीहोर के सभाकक्ष में किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान टीम लीडर, टीम सदस्य एवं वाटरशेड कमेटी के सचिवों को जिला परियोजना समन्वयक श्री भूपेन्द्रसिंह गौतम, टीम लीडर एवं जिला प्रशिक्षक श्री राकेश बिरला एवं टीम सदस्य श्री मोहन गावसिन्दे द्वारा मस्टर रोल, लेखा, स्टाॅक पंजी, माप पुस्तिका निर्मित संरचनाओं की पंजी, संस्थापन एवं क्षमता निर्माण पंजी, कृषि उत्पादन तथा लद्यु उद्यम प्रणाली पंजी, विकास निधि, आॅडिट पंजी, भोतिक एवं वित्तीय पंजी के संधारण से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: