झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जनवरी)

बीमा  अभिकर्ताओं ने मनाया अभिकरण सुरक्षा दिवस 

jhabua news
झाबुआ--- भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा झाबुआ के बीमा अभिकर्ताओं ने शाखा कार्यालय में अभिकरण सुरक्षादिवस मनाया । इस अवसर पर जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने  अभिकरण सुरक्षा के लिये निर्धारित मापंदड के अनुसार पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दुहराया तथा आम लोगों को जीवनबीमा के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं आदि के बारे में जनजागृति पैदा करने के लिये अपनी भूमिका का निर्वाह करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर मंडल काउंसील सदस्य ओमप्रकाष शर्मा,ने अभिकर्ताओं को संठन द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी । कार्यक्रम में जगदीष वैष्णव, प्रमोद मिश्रा, मांगीलाल नायक, प्रकाष प्रजापत, प्रवीण नायक, अमरीष त्रिवेदी, सबू भूरिया, भगवान राजपुत, महेन्द्र भानपुरिया आदि अभिकर्तागण उपस्थित थे ।

आर्ट आफ लिविंग षिविर का समापन हुआ 

झाबुआ--- वृंदावन गार्डन  में आर्ट आफ लिविंग षिविर का आयोजन किया जा रहा है । पांच दिवसीय षिविर की षुरूवात 20 जनवरी से हुई जिसका समापन शनिवार को हुआ । षिविर की संयोजिका पूर्णिमा कष्यप ने बताया कि षिविर के अन्तर्गत श्रीश्री रविषंकर जी के षिष्य व आर्ट आफ लिविंग के सीनियर टिचस के एस चुण्डावत ने षिविरार्थियों को प्रतिदिन प्रात5 6 से 9 बजे तक विभिन्न तरह के प्राणायाम व सुदर्षन क्रिया के बारे में विस्तार से बताया साथ ही जीवन जीने के तरिके में बदलाव कर तनाव मुक्त रहने के नुस्खे भी सिखाये ।  पूर्णिमा कष्यप  के अनुसार आगामी हैप्पीनैस कार्यक्रम 17  मार्च से होगा ।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज 25 जनवरी को मनाया जाएगा

झाबुआ ----राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज 25 जनवरी 2015 को बूथ एवं जिला स्तर पर मनाया जाएगा। जिला स्तर एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नये जुडे मतदाताओं को ईपीक पहचान पत्र वितरित किये जायेगे। मतदाताओं को उनके अधिकार एवं उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.चन्द्रशेखर द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सतीश दास रहेगे। झाबुआ जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय झाबुआ में अपरान्ह 4..00 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।

निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाल बी.एल.ओ.जगदीश पाटीदार, राज्य स्तर पर भोपाल में होगे सम्मानित

झाबुआ ---भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार वर्ष 2014 में राज्य में निर्वाचन कार्य में लगाये गये, उत्कृष्ट कार्य करने वाले, शासकीय सेवकों को पुरस्कृत करने का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया गया है। झाबुआ के बी.एल.ओ. श्री जगदीश पाटीदार सहायक शिक्षक शा.प्रा. वि. झौसर विकासखण्ड पेटलावद को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2015 को राज्य स्तरीय समारोह में भोपाल स्थित सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर के प्रांगण में पुरस्कृत किया जाएगा।

निर्वाचन कार्य हेतु वाहन उपलब्ध कराने के दिनांक व स्थान में संशोधित

झाबुआ---मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायत निर्वाचन 2015 के द्वितीय एवं तृतीय चरण में होने वाले मतदान का दिनांक संशोधित हो जाने सें अशासकीय वाहन अधिग्रहण आदेश‘‘ में आंशिक संशोधन किया गया है। वाहन मालिको को निर्देशित किया गया है कि वे अपना वाहन अब 3 फरवरी को द्वितीय चरण के लिए एवं 20 फरवरी को तृतीय चरण के लिए उपलब्घ करवाये । द्वितीय चरण के लिए थांदला में 3 फरवरी 2015 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय थांदला में, मेघनगर में 3 फरवरी 2015 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मेघनगर में दोपहर 2 बजे तकवाहन उपलब्घ करवाये एवं तृतीय चरण के लिए झाबुआ में 20 फरवरी 2015 को शासकीय पोलिटेकनिक काॅलेज झाबुआ में एवं रामा के लिए 20 फरवरी 2015 को  कृषि उपज मण्डी किशनपुरी झाबुआ में एवं रानापुर में 20 फरवरी को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान रानापुर में वाहन दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध करवाये।

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री बी चन्द्रशशेखर करेगे ध्वजारोहण

झाबुआ---गणंतत्र दिवस 26 जनवरी का समारोह षासकीय चंन्द्रषेखर महाविद्यालय कालेज ग्राउण्ड झाबुआ में आयोजित किया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि  कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर द्वारा प्रातः 9 बजे  ध्वजारोहण किया जाएगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रातः 9.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री संदेष का वाचन किया जाएगा। 9.22 बजे परेड द्वारा हर्श फायर किया जाएगा। 9.25 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जायेगा। 9.35 बजे परेड कमांडरो का परिचय किया जावेगा। 9.40 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/मीसा बन्दियों का सम्मान किया जावेगा। प्रातः 9.45 बजे पी.टी.प्रदर्षन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी। प्रातः 10.50 बजे झांकियो का प्रदर्षन किया जाएगा एवं अंत में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। समारोह स्थल पर राश्ट्रीय भावना एवं झाबुआ की संस्कृति को प्रदर्षित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जावेगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर षासन की जन कल्याण कारी योजनाओं को प्रदर्षित करती हुई झांकीयां प्रदर्षित की जायेगी। गणतंत्र दिवस पर विभागों के षासकीय सेवकों शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उत्कृश्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। सभी षासकीय कार्यालयो पर 26 जनवरी की रात्रि को विद्युत व्यवस्था की जाएगी। गणतंत्र दिवस पर षासकीय कार्यालयों पर राश्ट्रीय ध्वज को गरिमा मय स्थिति में फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह की समाप्ति के बाद मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं खेल का आयोजन किया जाएगा।

व्यक्तिगत पुरस्कारो पर रहेगी रोक
शासन द्वारा कार्यक्रम में व्यक्तिगत पुरस्कार एवं राशि वितरित नहीं किये जाने के निर्देश दिये गये है। भारत पर्व में भगौरिया नृत्य की होगी प्रस्तुति भारत पर्व का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में होगा आगामी 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस की संध्या पर सायं 7.00 बजे जिला मुख्यालय झाबुआ में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक भारत पर्व कार्यक्रम, आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगोरिया आदिवासी नृत्य श्री मुकेश दरबार नेपानगर जागृति कला केन्द्र बुरहानपुर एवं सुराज गान दामोदर राव भोपाल के दल द्वारा प्रस्तुती  दी जाएगी।

भारतीय खेल प्राधिकरण की प्रतिभा खोज 31 जनवरी को झाबुआ में

झाबुआ---आदिवासी क्षैत्र में व्याप्त नैसर्गिक खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण की प्रतिभा खोज योजनान्तर्गत 12 से 18 वर्र्षीय बालक/बालिकाओं की तीरंदाजी,एथलेटिक्स, बाॅक्सिंग, हाॅकी, कुश्ती खेलो की चयन प्रक्रिया दिनांक 31 जनवरी 2015 को प्रातः 10 बजे से बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ कलेक्टर कार्यालय के पीछे होगी। इसमें राज्यस्तर पर पदक प्राप्त खिलाडियों को प्राथमिकता रहेगी। अतः इच्छुक खिलाडी खेल पौशाक में अपनी उपलब्धियाॅ व जन्म 5 वी या 8वी या 10 वी कि अंकसूची एवं निवास व जाति प्रमाण पत्रों की प्रमाणित सत्यप्रतिलिपि व मुल दस्तावेजो सहित भाग ले सकते है। इसके साथ ही दिनांक 31 जनवरी 2015 को ही तीरंदाजी सह प्रशिक्षण (डे. बाॅडिंग) गैर आवासीय केन्द्र झाबुआ हेतु भी बालक/बालिकाओं के रिक्त पदों के लिये खिलाडियों का चयन प्रथक से किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिये जिला खेल अधिकारी श्री ओ0पी0 हरोड मो0 9425967562 या केन्द्र प्रभारी श्री श्वेतांक वर्मा 9425046767 से सम्पर्क कर सकते है। कृपया इच्छुक खिलाडी उक्त प्रतिभा खोज में दिनांक 31 जनवरी 2015 को प्रातः 10 बजे से पूर्व अपना पंजीयन करवा सकते है, निर्धारित समय के पश्चात चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जावेगा।

शैक्षणिक संस्थाओ एवं शासकीय कार्यालयो में शपथ दिलाई गई

झाबुआ---निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने से शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय कार्यालयों में आज 24 जनवरी को शपथ दिलवाई गई।

भु्रण हत्या रोकने हेतु सामाजिक सोच में बदलाव जरूरी --कलेक्टर
  • राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम संपन्न

jhabua news
झाबुआ--- राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आज 24 जनवरी को स्थानीय वृदांवन गार्डन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने उपस्थित किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका भ्रुण हत्या को रोकने के लिए सामाजिक सोच में बदलाव की आवश्यकता है। सामाजिक परिवर्तन जरूरी है, जहाॅ बालिका को भी सम्मान की दृष्टि से देखा जाये। समाज में बदलाव होगा तभी भ्रुण हत्या रूकेगी। बालिका भ्रुण हत्या रोकने के लिए किशोरी बालिकाओं को कानून की जानकारी दी जाये। इस कार्यक्रम की तरह ही आंगनवाडी केन्द्रो पर भी कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा बनाये गये कानूनों की जानकारी दी जाये। साथ ही उनके स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के शासकीय सेवक ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रजनी डाबर, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर एस जमरा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री बघेल, समस्त परियोजना अधिकारी, आंगनवाडी कार्यकत्र्ता एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में एनएनएस की बालिकाओं द्वारा कन्या भु्रण हत्या रोकने के लिए नाटिका भी प्रस्तुत की गई।

बालिकाएं हुई पुरस्कृत
महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित बालिका दिवस कार्यक्रम के लिए निबंध, स्लोगन एवं खेल प्रतियोगिताएॅ आयोजित की गई थी। विभिन्न आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने प्रमाण-पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया।

जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय माॅडल स्कूल में कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश चयन परीक्षा वर्ष 2015-16 की तिथि बढी

झाबुआ ---जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखड स्तरीय माॅडल स्कूलों में कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश चयन परीक्षा वर्ष 2015-16 जो पूर्व में 25 जनवरी को होना थी किन्तु अब उक्त तिथि में संशोधन कर दिया गया है एवं परीक्षा अब 15 फरवरी 2015 रविवार को पूर्व निर्धारित समय पर संपन्न होगी। प्रवेश परीक्षा की अन्य ‘‘शर्ते यथावत् रहेगी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज 25 जनवरी को मनाया जाएगा

झाबुआ ---राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज 25 जनवरी 2015 को बूथ एवं जिला स्तर पर मनाया जाएगा। जिला स्तर एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नये जुडे मतदाताओं को ईपीक पहचान पत्र वितरित किये जायेगे। मतदाताओं को उनके अधिकार एवं उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.चन्द्रशेखर द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सतीश दास रहेगे। झाबुआ जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय झाबुआ में अपरान्ह 4..00 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।

सट्टा खेलते हुए आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

झाबूआ---थाना कल्याणपुरा की पुलिस टीम ने आरोपी वैभव पिता प्रदीप मांडोत, उम्र 23 वर्ष निवासी कल्याणपुरा को सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची एवं नगदी 4,400/-रूपये जप्त किये गये। प्र्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 16/15, धारा-4 क धु्रत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अग्नी दगधा की ईलाज के दोरान मोत

झाबूआ---मृतिका वनिता पति पप्पु कटारा, उम्र 23 वर्ष निवासी नाथु माण्डली को गंभीर रूप से जल जाने पर दाहोद ईलाज हेतु भर्ती किया गया था। ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना रानापुर में मर्ग क्रमांक 01/15, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घर के सामने खडे ट्राले की चोरी 
          
झाबुआ---फरियादी सरदार खां पिता खाजू खां, मुसलमान, उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम झारडा पीएस नारायणगढ जिला मंदसौर ने बताया कि उसने अपना ट्राला क्रमांक जी0जे0-06-वाय वाय-5508 को गंगाराम के घर के सामने लाॅक लगाकर खडा कर अपने घर चला गया था। कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्रमांक 25/15, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

क्रिकेट मेैच हेतु पुलिस टीम तैयार 

jhabua news
झाबूआ---पुलिस अधीक्षक कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पूर्व कल दिनांक 25.01.2015 को प्रातः 08.30 बजे गेल काॅलोनी परिसर में स्थित क्रिकेट ग्राउण्ड में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच क्रिकेट मैच आयोजित होना है। इस हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से मैच की पूर्ण तैयारी की जाकर टीम चयनित की जा चुकी है। पुलिस प्रशासन की टीम घातक गेंदबाज, विस्फोटक बल्लेबाज एवं चुस्त क्षेत्र रक्षण से सुसज्जित है। पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा आज रक्षित केन्द्र स्थित परेड ग्राउण्ड में निर्धारित डेªस कोड में अभ्यास मैच आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा भी मैच का अभ्यास किया गया। उक्त अवसर पर जिला प्रशासन धार की टीम द्वारा भी क्रिकेट मैच खेला जावेगा। 
प्रताडित करने का अपराध पंजीबद्ध 
          
झाबुआ---फरियादिया रजीया पति हासीम कुंजडा, निवासी भोईवाडा झाबुआ ने बताया कि आरोपी हासीम पिता यसीन कुंजडा एवं अन्य 09, निवासी सेफी मोहल्ला दाहोद के द्वारा घर से एक लाख रूपये लेकर आने का कहकर आये दिन प्रताडि़त करते है व जान से मारने की धमकी देते है। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 51/15, धारा 498-ए, 294,323,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: