विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जनवरी)

वन मंत्री डाॅ शेजवार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के वन, जैव विविधता एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ गौरीशंकर शेजवार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। डाॅ शेजवार का प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार 25 जनवरी की शाम सात बजे भोपाल से विदिशा के लिए प्रस्थान कर रात्रि आठ बजे विदिशा आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। वन मंत्री डाॅ शेजवार 26 जनवरी की प्रातः नौ बजे गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे और दोपहर एक बजे भोपाल के लिए रवाना होगे। 

भारत पर्व का आयोजन 

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की सांय छह बजे से जिला मुख्यालय पर भारत पर्व का आयोजन किया गया है। एसएटीआई के पाॅलिटेक्निक सभागार कक्ष में आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह होंगे। आयोजन की मिनिट टू मिनिट रूपरेखा इस प्रकार से है। शाम छह बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का लोकार्पण एवं अवलोकन, इसके पश्चात् सरस्वती पूजन और वंदना, स्वागत, सायं 6.25 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक विभाग से अनुबंधित कलाकारो द्वारा शाम 6.50 बजे से कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी जिसमें दमोह के युवा नाट्य मंच दल के सदस्यों द्वारा ढिमरयाई लोक नृत्य और शाम साढे सात बजे से भोपाल की आकृति मेहरा दल सदस्यों के द्वारा आजादी के तराने की प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। 

फायनल रिहर्सल का जायजा

vidisha news
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सांस्कृृतिक कार्यक्रम और परेड की फायनल रिहर्सल का आज पुलिस परेड ग्राउण्ड में कलेक्टर श्री एमबी ओझा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी द्वारा संयुक्त रूप से जायजा लिया। रिहर्सल समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट और गाइड के दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट और स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई थी। आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री ओझा और पुलिस अधीक्षक श्री चैधरी द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्य आयोजन के दौरान कार्यक्रमों में लयबद्धता बनी रहे वही झांकियों की थीम की संक्षेपिका उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आयोजन स्थल पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री एके सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, शैक्षणिक संस्थाआंे के गुरूजन मौजूद थे। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

vidisha news
महिला सशक्तिकरण के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन शनिवार को जिला मुख्यालय एसएटीआई पाॅलिटेक्निक के सभागार कक्ष में किया गया था। आयोजन के दौरान बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और उन्हें अधिकारो से अवगत कराया गया। इसके अलावा कानूनन प्रावधानो की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतियोगिता की विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि बालिकाओं के विकास के लिए शासन, प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए प्रयास करने की सलाह दी। श्रीमती भदौरिया ने कहा कि बालिकाएं मुश्किलों से घबराएं ना। जहां कही किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो अविलम्ब प्रशासन की ध्यान में लाए। शासन द्वारा बालिकाओं के उत्थान हेतु विशेष कानून बनाए गए है जिसका वे भलीभांति स्वंय अवगत हो और ऐसी जानकारी अपने सहयोगियों को भी दें। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागृति में भी बालिकाएं अपना योगदान दें। इस दौरान बालिकाओं के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं को भी उन्होंने रेखांकित किया।जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजरी जैन ने कहा कि कानून द्वारा महिलाआंे को पुरूषो के समान अधिकार प्रदाय किए गए है। उन्होंने प्राचीनकाल में महिलाओं की स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में खासकर ग्रामीण क्षेत्रो में रह रही महिलाओं के बीच जागृति लाने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे आज के युग में किसी भी चीज के लिए मोहताज नही हो सकती है। सामाजिक, प्रतिष्ठित पद की प्राप्ति मेहनत कर प्राप्त की जा सकती है। श्रीमती जैन ने शासन द्वारा संचालित योजनाआंे से भी अवगत होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बालिकाएं, महिलाएं यदि अपने आप को असहाय या परेशानी महसूस करती है तो अविलम्ब उनकी मदद के लिए संचालित हेल्पलाइन नम्बर 1091 पर तत्काल सम्पर्क करने की सलाह दी। इससे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजन के उद्धेश्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक संचालक श्रीमती विनीता लोढ़ा ने किया और आभार महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के जिलाधिकारी श्री पाठक ने व्यक्त किया। इससे पहले बालिकाओं के मध्य व्यंजन, चित्रकला, गायन एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज

प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष उक्त कार्यक्रम एसएटीआई पाॅलिटेक्निक के सेमीनार हाल में प्रातः साढे दस बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री एमबी ओझा करेंगे।  पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी और वन मण्डलाधिकारी श्री एकेएस चैहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जेपी शर्मा ने बताया है कि कार्यक्रम मंें नवीन मतदाताओं को पहचान पत्रो का वितरण किया जाएगा एवं छूटे हुए पात्र मतदाता प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नाम निरसन हेतु प्रारूप-7 में संशोधन हेतु प्रारूप-8 प्रस्तुत कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को लोकतंत्र संबंधी शपथ भी दिलाई जायेगी।

अधिकारी, कर्मचारियों ने ली शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशो के अनुपालन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता की शपथ 24 जनवरी शनिवार को दिलाई गई है। विदिशा कलेक्टेªट परिसर में आयोजित शपथ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने शपथ का वाचन किया जिसका अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोहराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जय प्रकाश शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राउण्ड में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने के अलावा अन्य व्यवस्थाओं का समय पर क्रियान्वयन कराया जाना सुनिश्चित हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एमबी ओझा के द्वारा अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। पुलिस परेड ग्राउण्ड की समुचित व्यवस्थाओं का प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को सौंपा गया है। कलेक्टर श्री ओझा द्वारा आयोजन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्टेªट भी नियुक्त किए है जिन्हे सौंपे गए स्थल पर प्रातः 8.30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक उपस्थित रहकर सतत निगरानी करने के जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन अधिकारियों को कार्यपालिका मजिस्टेªट का दायित्व सौंपा गया है उनमें संयुक्त कलेक्टर सुश्री माधवी नागेन्द्र को पुरस्कार वितरण व्यवस्था स्थल का, डिप्टी कलेक्टर श्री जयप्रकाश शर्मा को विशिष्ट अतिथि दीर्घा का, डिप्टी कलेक्टर श्री राजीवनंदन श्रीवास्तव को झांकी प्रदर्शन व्यवस्था का, डिप्टी कलेक्टर नेहा भारती को सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, उपखण्ड अधिकारी श्री अरूण सिंह को गणमान्य अतिथि दीर्घा, मंच के पास एवं सम्पूर्ण बैठक व्यवस्था का, तहसीलदार श्री रविशंकर राय को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को ससम्मान लाने एवं छोड़ने का दायित्व और अपर तहसीलदार श्री केएन ओझा को दर्शक दीर्घा तथा नायब तहसीलदार सुश्री कल्पना कुशवाह को महिला सेक्टर में कानून व्यवस्था बनाएं रखने का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा पत्रकार दीर्घा की जबावदेही जनसम्पर्क विभाग को सौंपी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: