विकास मुक्त होकर पहँुचा श्रीनगर थाना, परिवार में जश्न का माहौल
- कृष्णा प्रसाद ने पुलिस को दिया साधुवाद
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज से अपहृत विकास कृष्ण आखिरकार 48 घंटे में श्रीनगर थाना पहुँचा। भारत के भू-तल परिवहन सचिव अजय प्रकाश पाठक शनिवार की सुबह विकास के घर उसके पिता से मिलने पहुँचे, इसी दौरान उनके पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा बेतिया पुलिस की अभिरक्षा में है। पूछे जाने पर उन्होने विस्तार से घटनाक्रम को बताया कि बुधवार को आठ बजे से पहले वह शहर मे ंदेखा गया। वह बुधवार को घर नहीं पहुँचा इस बारे में उन्होंने बताया कि अक्सर वह (विकास) घर आता है तो कभी अपने चाचा के घर खाना खा कर सो जाता है कभी अपने घर आकर खाना खाकर सो जाता है। गुरूवार को करीब 9 बजकर 41 मिनट पर जब उसके मोबाईल से फोन आया और 3 करोड की फिरौती मांगी गई तो बिना देर किये शिकारपुर पुलिस के पास पहुँचा और प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। एसएसबी ने भी बिना देर किये सीमा को सील कर दिया, पुलिस के सक्रिय योगदान को नहीं भुलाया जा सकता हैं। एसपी सौरभ कुमार शाह ने अपहृत की बरामदगी के लिए टीम बनाया और पुलिस अपहर्ताओं पर नजर रखने लगी। पुलिस की दबीश पर गुरूवार की रात करीब आठ बजे विकास अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। अपहत्र्ताओ के चंगुल से फरार होकर विकास एक घर में पहुँच कर सारी बात बताई उसके बाद वे लोग विकास के पिता के फोन पर खबर दिया कि उनका पुत्र सुरक्षित है और वे लोग पुलिस को सौंपने जा रहे हैं, उसे लेकर श्रीनगर थाना पहँुचे। श्रीनगर की पुलिस विकास को लेकर बेतिया पुलिस कप्तान सौरभ कुमार शाह के पास गयी। जहाँ उन्होंने विकास से पूछताछ किया और नरकटियागंज भेजने की तैयारी कर रहे है। अजय प्रकाश पाठक ने पुलिस की सक्रियता और विकास की बरामदगी के लिए ए डी जी गुप्तेश्वर पाण्डेय और एस पी सौरभ कुमार शाह को साधुवाद दिया। विकास की बरामदगी से उसके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोग अब यह जानने को उत्सुक है कि आखिर विकास के अपहरण का माजरा क्या है? अपहरण की कहानी तो विकास की जुबानी ही सुनी जा सकती है।
अमेरिकी साम्राज्यवाद से न सिर्फ भारत, गरीब देशों की आजादी को खतराःमाले
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) अमेरिकी साम्राज्यवाद के अगुआ के भारत यात्रा के दौरान भारतीय संविधान के तहत प्रदत्त प्रोटोकाॅल की धज्जियाँ उड़ाते हुए केन्द्र सरकार के अगुआ मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति की आगवानी करेंगे। आगरा में तीन घंटे तक मोबाईल सेवाएँ ठप्प रहेंगी, दिल्ली के विभिन्न कार्यालय दो दिन तक बन्द रहेंगे। उपर्युक्त बाते भाकपा माले ने प्रांतीय नेता बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता और जिला नेता सुनील कुमार राव ने नरकटियागंज के सरदार भगत सिंह चैक पर नुक्कल सभा को संबोधित करते हुए कही। उसके उपरान्त बराक ओबामा के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत आगमन पर भारतीय जवान और भारतीय खुफिया एजेन्सी को उनकी सुरक्षा से अलग रख कर उनका अपमान केन्द्र सरकार कर रही है। भाकपा माले ने नरकटियागंज स्थित अपने दिउलिया कार्यालय से इसका प्रतिवाद करते हुए एक जुलूस निकाला और शहर के विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए हाईस्कूल चैक पर पहुँचे। जहाँ जुलूस नुक्कड़ सभा में तब्दिल हो गया। जिसको संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य व खेमस के प्रदेश महासचिव बीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि विश्व के कमजोर देशो के आजादी,सम्प्रभुत्ता, विश्व शांति और मानवता के सबसे बडंे दुशमन अमेरिकी साम्राज्यवाद का राष्ट्र प्रमुख बराक ओबामा को भारत की स्वतंत्रता और सम्प्रभुत्ता के प्रतीक गणतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि बनाकर भाजपा के नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश की गौरवमयी परम्परा को धूमिल कर दिया है। सरकार भारतीय आजादी के योद्धा और शहीदों का अपमान कर रही है। महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथु राम गोड्से को राष्ट्रभक्त करार कर क्या संदेश देना चाहते है सरकार प्रमुख। भाकपा माले जिला कमिटी के सदस्य सुनिल राव ने कहा कि अमेरिका ने दुनिया के कई देशों की आजादी पर परोक्षतः कब्जा कर अब भारत पर उसकी आर्थिक कब्जे की बारी है। उसने कई देशों के सप्रभुत्ता पर कुठाराघात किया है। भाकपा माले नेताओं ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के माध्यम से विदेशी पूँजी के बहाने अमेरिकी पूंजीवाद को प्रश्रय देकर राष्ट्र को आर्थिक गुलामी की जंजीर में जकड़ने का काम कर रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संजय राम, नजरे आलम, अच्छेलाल राम, यासिर अरफात, महम्मद सहीमुद्दीन, अरूण कुमार, ताजुद्दीन मंसूरी, मोख्तार मियाँ, नंदू मुखिया, बनू राम, जवाहर प्रसाद, रामप्रताप पासवान, भोज राम ने संबोधित किया। भाकपा माले ने नुक्कड़ सभा के अन्त में बराक ओबामा के पुतला को आग के हवाले कर दिया।
नज़रबन्द महिला हुई मुक्त, डीआईजी को मोबाइल पर सुनाई आपबीती
- बेतिया पुलिस की सराहनीय पहल ,करीब दो वर्ष से किलामुहल्ला में थी नज़रबन्द
नरकटियागंज(पच) शिकारपुर थाना के नयाटोला के निवासी वीरेन्द्र पटेल की पुत्री प्रियंका देवी की शादी 19 मई 2010 को विकास कुमार श्रीवास्तव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ पुरानी वाजार निवासी अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र विकास के साथ हुई। शादी के उपरान्त दहेज प्रताडना का मामला काण्ड संख्या 204/11 शिकारपुर थाना में दर्ज हुआ। जिसमें सास मालादेवी, पति विकास, ननद प्रीति देवी और ससुर अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव ने शपथ पत्र दिया कि प्रियंका को ससम्मान रखा जाएगा। उसके आधार पर सभी को न्यायालय से छुटकारा मिला। फिर स्थिति सामान्य होने पर दवाब देकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मामला को दबाने के लिए न्यायालय में बयान दिला दिया गया। उसके बाद अप्रैल 2012 से किला मुहल्ला में विनय कुमार सिन्हा बेतिया के मकान में कैद कर दिया गया। विकास ने बिना तलाक के दूसरी शादी कर ली। नजरबंन्द की स्थिति में सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया गया और तलाक के लिए दवाब दिया जाता रहा। किसी प्रकार करीब तीन वर्ष बाद माँ से सम्पर्क किया। मेरी माँ ने 22 जनवरी 2015 को बेतिया नगर थाना के मो.9431822383 पर सम्पर्क किया। तो पुलिस पुलिस बल ने दरवाजा पर ताला बन्द पाया जिसमें प्रियंका को कैद थी। शाम सात बजे नगर थाना की पुलिस अपने साथ ले गयी। उसके बाद पुलिस ने उसे उसकी माँ को सौंप दिया। उसके बाद पीडि़ता के मोबाईल पर ससुराल वाले उसे धमका रहे है। बेतिया पुलिस प्रियंका का आवेदन ले लिया है और एफआईआर करने से इनकार कर रहे है, एसपी भी अब उसका फोन काॅल नहीं उठा रहे। उधर पुलिस उपमहानिरीक्ष ने उसकी बात फोन पर सुनी और मदद का आश्वासन दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें