चतुर्थ झारखंड विधानसभा की बैठक छह से तैयारी पूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

चतुर्थ झारखंड विधानसभा की बैठक छह से तैयारी पूरी

jharkhand assembly
चतुर्थ झारखंड विधानसभा की प्रथम बैठक कल से शुरु होगी और इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है । अस्थायी अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने आज यहां सदन की बैठक के मद्देनजर अधिकारियो की बैठक बुलाई और उन्हें उचित दिशा  निर्देश दिये 1 उन्होंने कहा कि बैठक में भाग लेने वाले नव निर्वाचित विधायकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाये तथा सत्र के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जाये  उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नये सदस्य इस बार चुनकर आये है इसलिये उनकी पहचान सही ढंग से हो इसके लिये नये सदस्यों से जीत का प्रमाण पत्र साथ लाने और विधानसभा के अधिकारियो को दिखाने के लिये कहा गया है । श्री मरांडी ने कहा कि सत्र के दौरान अबाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विधानसभा औषधालय में चिकित्सकों की तैनाती के लिये भी  निर्देश दिये गये है । बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती    पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार समेत प्रदेश के आला अधिकारी और विधानसभा के पदाधिकारी शामिल थे. विधानसभा के प्रथम सत्र की बैठक छह जनवरी से नौ जनवरी तक आयोजित होगी.

श्री मरांडी ने बताया कि विधानसभा के बैठक के पहले दिन कलनव निर्वाचित सदस्यों का शपथ होगा 1 उन्होंने बताया कि जो नव निर्वाचित सदस्य छह जनवरी को शपथ नहीं ले पायेंगे उनके लिये सात जनवरी की तिथि भी शपथ के लिये निर्धारित की गयी है । उन्होंने बताया कि सात जनवरी को ही झारखंड विधानसभा के नये अध्यक्ष का चुनाव होगा तथा आठ जनवरी को राज्यपाल डा. सैयद अहमद सदन में अपना अभिभाषण देंगे. उन्होंने बताया कि इसी दिन वित्तीय वर्ष 2014-।5 के लिये द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का भी उपस्थापन किया जायेगा.  श्री मरांडी ने बताया कि सत्र के अंतिम दिन नौ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद का प्रस्ताव पेश किया जायेगा तथा इस पर वाद विवाद सरकार का उत्तर और मतदान होगा। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन ही वित्तीय वर्ष 2014श।5 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर सामान्य वाद विवाद    मतदान  तत्संबंधी विनियोग विधेयक को पारित किया जायेगा.

कोई टिप्पणी नहीं: