झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद शिबू सोरेन ने आज कहा कि पहले से ही संतालपगरना काश्तकारी अधिनियम कानून लागू है और इस कानून के रहते हुए नयी भूमि अधिग्रहण कानून इस क्षेत्र में कैसे लागू होगा। श्री सोरेन ने यहां पार्टी की संतालपरगना प्रमंडलीय कमेटी की बैठक में के न्द्र सरकार द्वारा जारी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश स्थानीय नीति बनाये बगैर शिक्षकों की नियुक्ति के विरोध में घोषितआंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने हाल में संपन्न चुनाव में पार्टी के प्रर्दशन विषय के अलावा दो फरवरी को दुमका में आयोजित झारखंड दिवस की तैयारी के मसले पर गहन चर्चा की 1 उन्होंने कहा कि संतालपरगना में पार्टी की स्थिति मजबूत है और कार्यर्कता अपनेशअपने क्षेत्र में शिक्षा के प्रचारशप्रयार के साथ लोगों की समस्याों के निदान के लिए कार्य करें।
श्री सोरेन ने झामुमो द्वारा दो फरवरी को दुमका में आयोजित झारंखड दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया 1बैठक में झामुमो विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी नलिन सोरेन रवीन्द्र नाथ महतो डा अनिल मूर्मू पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी लोबिन हेम्ब्रम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह और झामुमो छात्र संगठन के अध्यक्ष बसंत सोरेन समेत अन्य नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें