बिहार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने आज फिर से दोहराया कि श्री जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री के पद से हटाना पार्टी के लिए जहर खाने जैसा होगा. श्री सिंह ने दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मांझी को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया जायेगा और वह विधान सभा चुनाव तक पद पर बने रहेंगे। उनको अभी मुख्यमंत्री पद से हटाना पार्टी के लिए जहर खाने जैसा होगा 1 उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा का चुनाव श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा और उस चुनाव के बाद विधायक मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे. मंत्री ने कहा कि उस समय विधायक चाहे तो श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनायें या श्री मांझी को 1 चाहे श्री नरेन्द्र सिंह या कोई और 1 उन्होंने कहा कि नये मुख्यमंत्री का चुनाव तो नवनिर्वाचित विधायक ही करेंगे . इसको लेकर कहीं कोई दुविधा भी नहीं है । श्री सिंह ने जनता परिवार के विलय के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि दो माह में छह दलों का एक साथ विलय होगा 1 जनता परिवार के विलय होने से पार्टी मजबूत होगी 1 उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के सवाल पर कहा कि अच्छे कामों के लिए जरू र तारीफ करेंगे. लेकिन पिछले आठ महीने में नरेंद्र मादी सरकार ने किसान विरोधी ही काम किया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन :राजग: सरकार मुट्ठीभर पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाह रहे हैं और इसके लिए उन्होंने समय भी मांगा है । उन्होंने कहा कि वह उनसे मिलकर आग्रह करेंगे कि वे सभी राज्यों के कृष्ि मंत्रियों से दो दिनों तक बैठक कर राष्ट्रीय कृष्ि नीति बनाएं। श्री सिंह ने कहा कि आज श्री लालू प्रसाद यादव से अधिक खतरा श्री नरेंद्र मोदी और राजग से है । उन्होंने कहा कि वह श्री लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में हुए गलत कार्यो का आज भी विरोध करते है लेकिन आज श्री यादव की सोच और कार्यशैली में परिवर्तन आ चुका है। कृषि मंत्री ने कहा कि 23 जनवरी को राजेंद्र कृष्ि विश्वविद्यालय को केंद्रीय वि.वि. का र्दजा मिल जाएगा। कृष्ि मंत्रालय के अधिकारियों . भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद :आईसीएआर: और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच इस मामले पर अंतिम रू प से हस्ताक्षर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला पिछले कई वष्रों से लंबित था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें