झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद शिबू सोरेन ने कहा है कि स्थानीय नीति तय किये जाने के बाद ही रिक्त पदों पर बहाली की जाये। श्री सोरेन ने आज दुमका में संवाददताों से बातचीत में कहा कि यदि स्थानीय नीति तय किये बगैर बहाली की गयी तो इसकी जांच की जानी चाहिये 1 उन्होने कहा कि इसके बावजूद सरकार नयी नियुक्ति करती है तो झामुमो इसका विरोध करेगी। उन्होंने रघुवर दास सरकार द्वारा मंत्रिमंडल का विस्तार करने में देरी के सवाल पर कहा कि सरकार को मंत्रिमंडल का शीघ्र विस्तार करना चाहिये
श्री सोरेन ने विरोधी दल के नेता हेमंत सोरेन द्वारा मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी को लेकर राज्यपाल को दिये गये पत्र को जायज ठहराया है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण के सवाल पर कहा कि विभिन्न राज्यों मे अपनी सुविधा के अनुसार पूर्व से कानून बना हुआ है और झारखंड आदिवासी राज्य है और यहां भूमि संबंधी कानून पहले से बने हुये है फिर भी केन्द्र सरकार द्वारा इस तरह के कानून को बनाना उचित नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें