राष्ट्रपति ने अध्यादेशों की जल्दबाजी पर सरकार को चेताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

राष्ट्रपति ने अध्यादेशों की जल्दबाजी पर सरकार को चेताया

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक के बाद एक अध्यादेश लाने को लेकर सरकार की जल्दबाज़ी पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि सत्ताधारी और विपक्षी दोनों ही दलों को इसके लिए व्यावहारिक समाधान ढूंढऩा होगा। एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि ऐसी क्या ज़रूरत है कि सरकार लगातार अध्यादेश जारी करती जा रही है। हालांकि इसके साथ ही राष्ट्रपति ने विपक्ष को भी नसीहत दी है कि वह बार-बार सदन की कार्यवाही ठप्प न करे, कानून बनाना उसका काम है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने ये बातें कही।


राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि संविधान कार्यपालिका को असाधारण स्थिति में अध्यादेश लाने के सीमित अधिकार देता है। सामान्य और आम कानूनों के लिए इसका इस्तेमाल उचित नहीं है। संसदीय लोकतंत्र का मूल सिद्धांत यह है कि बहुमत के पास शासन का जनादेश होता है, जबकि विपक्ष के पास विरोध का इजहार करने और अगर संख्या हो तो सरकार गिराने का।

क़ानून बनाने में सबसे आसान होता है विधेयक पारित करना। मुश्किल होता है इसके लिए विपक्ष सहित सभी दलों की सहमति बनाना। एक विधायिका तभी असरदार हो पाती है जब इससे जुड़े सभी लोगों के मतभेद दूर कर सहमति बन जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: