बिहार के गया जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर के कैंपस से शुक्रवार को पुलिस ने एक लावारिस सूटकेस बरामद किया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मंदिर परिसर में स्थित बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति भवन के बाहर लोगों ने लावारिस हालत में एक सूटकेस देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सीआरपीएफ और बम निरोधक दस्ते ने तत्काल सूटकेस की जांच की, जिसमें कपड़ा पाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि 7 जुलाई 2013 को महाबोधि मंदिर परिसर में आतंकियों ने सीरियल बम ब्लास्ट किया गया था, जिसमें 2 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें