करूणानिधि रिकार्ड 11वीं बार द्रमुक के अध्यक्ष चुने गये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 जनवरी 2015

करूणानिधि रिकार्ड 11वीं बार द्रमुक के अध्यक्ष चुने गये

karunanidhi-election-record-11th-time-president
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.करूणानिधि को रिकार्ड 11 वीं बार द्रविड मुनेत्र कषगम.द्रमुक.का अध्यक्ष चुन लिया गया है। द्रमुक की आज यहां हुई महापरिषद की बैठक में श्री करूणानिधि को फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।श्री के अनबाझागन और श्री एम.के.स्टालिन को क्रमश:पार्टी का महासचिव और कोषाध्यक्ष चुन लिया गया।      

श्री करूणानिधि की पुत्री और राज्यसभा सदस्य के.कनिमोझी को पार्टी की महिला इकाई का सचिव चुना गया है।यह पहली बार है कि उन्हें पार्टी में कोई पद दिया गया है।इन सभी लोगों को र्सवसम्मति से चुना गया है। मीडिया में इस तरह की खबरें थी कि श्री स्टालिन महासचिव का पद चाहते है और ऐसा नहीं होने पर उन्होंने कोषाध्यक्ष के पद और पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दी थी।हालांकि श्री स्टालिन ने अपने इस्तीफे की रिपोर्टो को खारिज करते हुए इन्हें अफवाह बताया था और कहा था कि वह पार्टी में किसी उच्च पद की इच्छा नहीं रखते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: