किरण वालिया केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 जनवरी 2015

किरण वालिया केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी

कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहीं किरण वालिया नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से है. पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की. दिल्ली में सात फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी की.



स सूची के मुताबिक, नई दिल्ली सीट से किरण वालिया पार्टी प्रत्याशी होंगी. वर्ष 2013 के अंत में हुए चुनाव में इसी सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पार्टी प्रत्याशी थीं, जिन्हें पहली बार चुनाव में उतरे केजरीवाल ने लगभग 26,000 मतों से पराजित कर देश को चौंका दिया था और इसके साथ 15 साल के कांग्रेस राज का अंत हो गया था.

डेढ़ दशक तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के कैबिनेट में तीन बार मंत्री रहीं किरण वालिया पिछले चुनाव में मालवीय नगर से कांग्रेस उम्मीदवार थीं. उन्हें आप नेता सोमनाथ भारती ने हराया था. इस बार के चुनाव में कांग्रेस को मुकाबले से बाहर माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने शुक्रवार को सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर अपना पहला काम पूरा कर लिया. एक बार फिर चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है.

चुनाव की घोषणा से ठीक पहले दिल्ली में रैली कर केजरीवाल को जंगल में जाकर नक्सलियों के साथ काम करने की सलाह देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में इन दोनों पार्टियों से अभी पीछे है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.

कोई टिप्पणी नहीं: