कोलकाता अगले तीन महीने में पूरी तरह से वाईफाई नेटवर्क वाला देश का पहला महानगर बन जायेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यहाँ 39वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही।
सुश्री बनर्जी ने कहा कि शहर के सभी 145 वार्डों में रिलायंस समूह की कंपनी .रिलायंस जियो. वाईफाई नेटवर्क उपलब्ध करायेगी। इसकी शुरुआत फरवरी के पहले सप्ताह में पार्क स्ट्रीट क्षेत्र से होगी और तीन महीने में इसका विस्तार सभी वार्डों तक हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद कोलकाता नेटवर्क सोसायटी में बदल जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें