दिल्ली में मोदी चार रैलियों को संबोधित करेंगे : उपाध्याय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

दिल्ली में मोदी चार रैलियों को संबोधित करेंगे : उपाध्याय

satish upadhyay
दिल्ली विधानसभा के सात फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के उम्मीदवारों के पक्ष में चार रैलियां करेंगे। रैलियां 31 जनवरी से चार फरवरी के बीच होंगी। पहली रैली 31 जनवरी को शाहदरा के रामलीला ग्राउंड में होगी. भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि श्री मोदी की कुल चार रैलियां होंगी। पहली रैली 31 जनवरी को शाहदरा के रामलीला मैदान में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि दूसरी रैली एक फरवरी को दिल्ली के उपनगर द्वारका में होगी। तीसरी रैली तीन फरवरी को रोहिणी के जापानी पार्क में होगी।     

श्री उपाध्याय ने बताया कि चौथी और अंतिम रैली चार फरवरी को अम्बेडकरनगर में विराट सिनेमा मैदान में आयोजित की जायेगी 1 इस रैली के जरिये भाजपा की नजर अम्बेडकरनगर. देवली और संगम विहार की अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले लाखों मतदाताों पर होगी।     नवंबर..13 में हुए विधानसभा चुनाव में भी श्री मोदी ने राजधानी में अम्बेडकरनगर समेत कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। पिछली बार अम्बेडकरनगर से भाजपा की टिकट पर खुशी राम चुनार चुनाव लडे थे और उन्हें आम आदमी पार्टी.आप. के टिकट पर चुनाव लडने वाले अशोक कुमार चौहान ने भारी शिकस्त दी थी। इस बार श्री चौहान आप को छोडकर भाजपा में शामिल हो गए हैं और अम्बेडकरनगर से पार्टी के प्रत्याशी हैं

कोई टिप्पणी नहीं: