शहीद कर्नल एमएन राय की अंतिम विदाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

शहीद कर्नल एमएन राय की अंतिम विदाई


जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मुनेंद्र नाथ राय को दिल्ली में अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई पर मौजूद सेना प्रमुख सुहाग ने कर्नल मुनेंद्र नाथ राय की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। उन्होने कहा कि आगे बढक़र नेतृत्व करने का बेहतरीन फरमान दिया है।

इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता पदक पाने वाले एक सैन्य अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में शहीद हो गए जबकि हिज्बुल मुजाहिद्दीन के भी दो आतंकवादी मारे गए ।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यहां से करीब 36 किलोमीटर दूर त्राल के मिंडोरा गांव में मुठभेड़ में 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम एन राय और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि अभियान में दो आतंकवादी भी मारे गए जो उसी इलाके के थे। मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि कर्नल राय गणतंत्र दिवस पर वीरता पदक से पुरस्कृत किए जाने वाले सैन्यकर्मियों में शामिल थे। उन्हें पिछले साल दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में उनकी भूमिका को लेकर युद्ध सेवा पदक से पुरस्कृत किया गया। दरअसल पुलिस को ऐसी खबर मिली थी कि एक स्थानीय हिज्बुल आतंकवादी अपने अन्य साथियों के साथ आया है। पुलिस ने राष्ट्रीय राइफल्स की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान मिंडोरा निवासी आदिल खान और शिराज डार के रूप में हुई है । वे हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कमांडिंग अफसर कर्नल एमएन राय और एक हेड कांस्टेबल को बुधवार को पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई थी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: