कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल अपना प्रचार करने में जुटे हुए हैं और अभी तक कुछ ठोस काम नहीं किया है । दिल्ली में फिर से अपनी जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस ने आज दक्षिणी दिल्ली के कालका जी में श्री गांधी के रोड शो से अपना शक्ति प्रर्दशन किया. करीब दो घंटे चले रोड शो के बाद मीडिया से श्री गांधी ने कहा .. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन.राजग. की सरकार पिछले साल मई में सत्ता में आई प्रधानमंत्री अपना निजी प्रचार करने में जुटे हुए हैं लेकिन कोई ठोस काम नहीं हुआ है । उन्होंने कहा लोग अब यह पूछने लगे हैं कि श्री मोदी कब बातें करना बंद कर काम शुरु करेंगे. उन्होंने कहा कि श्री मोदी की सरकार में केवल तीन चार बडे उद्योगपतियों की सुनी जा रही है । कुछ लोगों के लिए पक्षपात हो रहा है और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है । कालका जी ट्रांजिट कैंप से चले करीब दो किलोमीटर लंबे रोड शो की समाप्ति पर श्री गांधी ने केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों की बात नहीं सुनी जा रही है । प्रधानमंत्री बातें बहुत बडी बडी करते हैं पर कोई काम नहीं हो रहा है । पता नहीं बातें कब बंद होंगी 1 गरीबों की बात नहीं सुनी जा रही और उनका कोई काम नहीं हो रहा है । कांग्रेस गरीबों की पार्टी है और उसने हमेशा गरीबों की भलाई के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे.
दिल्ली में कांग्रेस की फिर से वापसी की उम्मीद जताते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा हम सही दिशा में आगे बढ रहे हैं। उन्होंने कहा .. हम दिल्ली में फिर वापसी करेंगे क्योंकि हम गरीबों के साथ खडे हुए हैं 1 उनका हाथ पकडे हुए हैं और उन्हें विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी.आप. के बारे में पूछे जाने पर श्री गांधी ने कहा कि आप कोई मुद्दा नहीं है । तीन काम करने हैं ..लोगों को कम से कम दाम पर बिजली और पानी मुहैया कराने के साथ.साथ अस्थाई रुप से काम कर रहे र्कमचारियों को पक्का करना और गरीब व्यक्ति को छत मुहैया कराना जरुरी है। करीब दो घंटे चले रोड शो के दौरान दिल्ली के प्रभारी पी सी चाको कांग्रेस महासचिव और चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख अजय माकन दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के अलावा कालका जी इलाके से पार्टी के उम्मीदवार सुभाष चौपडा और ग्रेटर कैलाश से पार्टी प्रत्याशी शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व सांसद रमेश कुमार के अलावा बडी संख्या में अन्य स्थानीय नेता साथ थे. रोड शो के दौरान बडी संख्या में लोग सडक के दोनों तरफ खडे थे और साथ. चल रहे कांग्रेस कार्यर्कता कांग्रेस जिंदाबाद . राहुल गांधी जिंदाबाद . दिल्ली में फिर से सरकार बनायेंगे आदि नारे लगा रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के बारे में सोचा. कांग्रेस ने गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना.मनरेगा. शुरु की. लोगों को सूचना का अधिकार दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें