झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गणतंत्र दिसव के अवसर पर राज्य में मंदिरों के गांव मलूटी को राष्ट्रीयस्तर पर पहचान दिलाने के लिए लम्बे समय से प्रयासरत वायु सेना और बाद में शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त वयोवृद्ध गोपाल दास मुखर्जी को 50 हजार रूपये की नकद राशि और प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्री मुखर्जी के करीब दो दशक के प्रसासों के बाद कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ में निकली आर्कषक झांकी में झारखंड की ओर से झारंखड और पश्चिम बगांल की सीमा पर स्थ्ित मंदिरों के गांव मलूटी पर आधारित झांकी को शामिल किया गया था। इसको लेकर श्री मुखर्जी को कल यहां मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा मंदिरों के गावं मलूटी को राष्ट्रीय झांकी में शामिल करने से श्री मुखर्जी बेहद प्रसन्न है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें