मोदी सरकार ने आठ माह में बिहार के लिये कुछ नही किया : मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

मोदी सरकार ने आठ माह में बिहार के लिये कुछ नही किया : मांझी

modi-nothing-done-for-bihar-said-manjhi
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपने आठ माह के कार्यकाल में राज्य के लिये  कुछ भी नही किया है । श्री मांझी ने यहां कहा कि नौ माह में तो बच्चा पैदा हो जाता है लेकिन आठ माह में केन्द्र की सरकार ने राज्य के साथ कुछ भी नही किया है । उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री से दिल्ली में मुलाकात करेगे और उनसे बिहार के लिये किये गये कार्यो के संबंध में आवश्य जानकारी लेगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की सरकार में बिहार के  सात केन्द्रीय मंत्री है जो प्रधानमंत्री की सिर्फ हां में हां मिलाते है । उन्होंने कहा कि बिहार के जितने भी केन्द्रीय मंत्री है  उनकी यह जिम्मेवारी बनती है कि वह राज्य को उसके हक के अनुरूप केन्द्र से राशि दिलाये जिससे कि बिहार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ सके. श्री मांझी ने कहा कि यदि उन्हें तीन साल तक प्रदेश में सरकार चलाने का अवसर मिला तब बिहार  देश का नम्बर वन राज्यों में गिना जाने लगेगा।उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने 13 वर्षो में गुजरात की तस्वीर बदली लेकिन उन्हें 13 महीने ठीक से काम करने का मौका मिलेगा तो वह प्रदेश को गुजरात से बेहतर बना देगे।

कोई टिप्पणी नहीं: