आतंकी गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की तैयारी में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

आतंकी गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की तैयारी में


आतंकी गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के मुताबिक भारत-पाक सीमा पर आतंकियों के चार से पांच ग्रुप जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं।

खुफिया एजेंसियों ने आगाह करते हुए कहा है कि आतंकी गणतंत्र दिवस पर जम्मू और कठुआ में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। इस अलर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के चार से पांच आतंकी ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

ये आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लगातार संपर्क में हैं। खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों की बातचीत रिकॉर्ड की है, जिससे इसका पता चला है। इस बातचीत में आईएसआई के कर्नल मसूद खान का भी जिक्र आता है।

इस बीच पाकिस्तान की ओर से जम्मू में सीजफायर का उल्लंघन करके लगातार फायरिंग की जा रही है। शुक्रवार को सांबा सेक्टर में पाक की ओर से फायरिंग की गई। इसे आतंकियों को कवर फायर देने के तौर पर देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: