आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुख्तार अब्बास नकवी को एक साल की सजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुख्तार अब्बास नकवी को एक साल की सजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार चुनाव संहिता के उल्लंघन के आरोप में दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सज़ा सुनाई गई, हालांकि कुछ ही देर बाद उन्हें जमानत भी मिल गई। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एडीशनल सिविल जज द्वारा सज़ा सुनाए जाने के बाद नकवी को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन फिर कुछ ही मिनट बाद जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया, जिसके लिए उन्हें 15 हज़ार रुपये का मुचलका भरना पड़ा।

मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ यह मामला रामपुर में ही धारा 188, 143, 342 व 343 के अलावा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया था। सुनवाई के बाद उन्हें धारा 188 के तहत बरी कर दिया गया, लेकिन शेष धाराओं के तहत दोषी पाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: