शाजिया इल्मी BJP के टिकट पर केजरीवाल के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

शाजिया इल्मी BJP के टिकट पर केजरीवाल के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता शाजिया इल्मी ने पाला बदल लिया है. सूत्र बता रहे हैं कि अब वह बीजेपी के टिकट पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं. वहीं अरविंद केजरीवाल का इस बाबत कहना है कि इल्मी स्वतंत्र हैं और वो जहां से चाहें चुनाव लड़ सकती हैं. दिल्ली बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पूर्व AAP नेता शाजिया गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. पार्टी उन्हें केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है. शाजिया के बीजेपी के लिए प्रचार करने की संभावना की खबर पहले ही आ चुकी है.


जाहिर है कि चुनाव करीब आने के साथ ही राजनीतिक दलों में आवाजाही तेज हो गई है. मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कांग्रेस और AAP के कुछ नेताओं के बीजेपी में आने का दावा किया था. हालांकि शाजिया इल्मी की हालिया गतिविधियों को देखते हुए उनका यह कदम खास चौंकाने वाला नहीं है. AAP से अलग होने के बाद से शाजिया खुले तौर पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की आलोचना कर रही थीं . इसके बाद उनके बीजेपी से गलबहियां करने की खबरें भी आईं. प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ झाड़ू उठाने से भी गुरेज नहीं किया. इस मौके पर उन्होंने अपनी पुरानी राजनीतिक राय के उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की थी.

हालांकि शाजिया और सतीश उपाध्याय का सफाई अभियान विवादों में भी रहा था. मीडिया में आई तस्वीरों के मुताबिक, जहां शाजिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने झाड़ू लगाई, वह जगह पहले से साफ थी इसलिए वहां कूड़ेदान में भरकर पत्ते और गंदगी लाई गई और उसे फैलाया गया. बाद में यहां पर शाजिया ने अन्य बीजेपी नेताओं के साथ झाड़ू लगाई. शाजिया इल्मी गाजियाबाद से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन जमानत जब्त करवा बैठी थीं.








कोई टिप्पणी नहीं: