सतीश उपाध्याय ने केजरीवाल के आरोपों का दी जवाब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

सतीश उपाध्याय ने केजरीवाल के आरोपों का दी जवाब


दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने जो आरोप उनपर लगाए हैं, वह निराधार हैं। उपाध्याय बुधवार शाम मीडिया के सामने आकर आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। हालांकि उन्होंने माना कि एक समय उनकी कंपनी बीएसईएस के लिए कॉन्ट्रैक्टर काम करती थी लेकिन उन्होंने कभी मीटर लगाने का काम नहीं किया।


उन्होंने केजरीवाल को सबूत पेश करने की चुनौती देते हुए कहा कि वह 24 घंटे में आरोप साबित करें या राजनीति छोड़ दें। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सतीश उपाध्याय की कंपनी बिजली कंपनी बीएसईएस के लिए मीटर लगाने और बदलने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में गलत मीटर उन्हीं की कंपनी ने लगाए। केजरीवाल ने कहा कि उपाध्याय और बीजेपी नेता आशीष सूद इस कंपनी से जुड़़े थे। उन्होंने इसे हितों के टकराव का मामला बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: