रसोई गैस की किल्लत व सब्सिडी मामले में सरकार स्थिति स्पष्ट करें
नरकटियागंज(पच) दलित बैकवर्ड मुस्लिम मोर्चा के रा.उपाध्यक्ष डाॅ.नौशाद आलम ने गैस सब्सिडी के मामले में सरकार से मांग किया है कि वो जनता को स्पष्ट कर दे कि उनसे ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मोर्चा के अन्य नेताओ में राजू डे, विजय राम तूफानी और महम्मद हसनैन मंसूरी ने कहा है कि प्रतिदिन रसोई गैस की किल्लत को लेकर हंगामा हो रहा है। जबकि वितरक स्थानीय प्रशासन को मिला कर उपभोक्ताओं को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि आखिर यह समस्या क्यों उत्पन्न हुई है और उसे कैसे दूर किया जाएगा इस पर विचार किया जाना चाहिए। आखिर कब तक शिकारपुर थाना में रसोई गैस का वितरण किया जाता रहेगा।
दलित उत्पीड़न रोकने में विफल सरकार: तुफानी
नरकटियागंज(पच) बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एससी एसटी विभाग के पूर्व संगठन सचिव विजय राम तुफानी ने नरकटियागंज निवासी दलित समुदाय के पत्रकार मंजय लाल सत्यम को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा झुठे मुकदमा में फँसाने और उनके साथ अन्याय करने के मामले में सरकार व प्रशासन को आड़े हाथों लिया हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना दलित उत्पीड़न के समान है। श्री तुफानी ने मीडिया के सम्मानित पेशा में रहने वाले व्यक्ति के साथ इतना अत्याचार किया जा सकता है तो आम जनता के साथ पुलिस के रवैया का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। हालाकि विजय राम तुफानी ने कहा है कि उन्हे भारतीय न्याय व्यवस्था से पूरी उम्मीद है कि वो दलित पत्रकार को सम्मान के साथ न्याय उपलब्ध करायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें