पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (06 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (06 जनवरी)

नामांकन के छठवें दिन 73 नामांकन पत्र दाखिल
panna news
पन्ना 06 जनवरी 15/पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 31 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने का क्रम आरंभ हुआ। कलेक्टर न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। रिटर्निंग आफीसर तथा कलेेक्टर आर.के. मिश्रा एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर अनिल खरे एडीएम तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर चन्द्रशेखर शुक्ला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए तैनात रहे। नामांकन के छठवें दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 73 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती काशी बाई, गिरिजा बाई, सावित्री, मुन्नी तथा कस्तूरी ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती शिवकली, रामलली, माया तथा इन्द्ररानी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड क्रमांक 3 से अलख निरंजन सिंह, रतीभान, अयोध्या, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, अखिलेश तथा राजू ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड क्रमांक 4 से नत्थू लाल तथा रमाश्रय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड क्रमांक 5 से सर्वाधिक नामांकन पत्र भरे गए। इस वार्ड से गिरवर सिंह, रामदुलारे, अरूण सिंह मेहदेले, सुशील कुमार, राघवेन्द्र सिंह, पजन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, आनन्द कुमार, मानवेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार तथा हनी सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड क्रमांक 6 से रघुराज सिंह, जयप्रकाश पटेल तथा नारायण प्रसाद ने नामांकन भरा है। वार्ड क्रमांक 7 से लक्ष्मी बाई, मुलायम बाई, ममता बाई, जशोदा, सुनीता, लल्ला, फूल बाई, राधा बाई, केशकली तथा रजिया ने नामांकन पत्र दालिख किया है वार्ड क्रमांक 8 से बाबी चैधरी, विद्या देवी, सियारानी तथा मोहनी देवी एवं वार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती राजराजा, विद्या देवी, उपमा, रामकुंवर, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती मुन्ना राजा तथा सुनिया बाई ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड क्रमांक 10 से राजकुमार, विश्वनाथ, जीत लाल, किरण बाई, सिरदार तथा जयश्री ने नामांकन भरा है। वार्ड क्रमांक 11 से लक्ष्मण पटेल, वार्ड क्रमांक 12 से वीरेन्द्र द्विवेदी तथा आनन्द कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड क्रमांक 13 से गुड्डी बाई, श्रीमती लीला बाई, सारेम बाई, रिंकी सिंह, श्रीमती राजा बाई, कमला बाई, मीरा बाई तथा जानकी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड क्रमांक 14 से विद्या बाई तथा राजा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र 7 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। इनकी जांच 8 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र 10 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवार अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आवश्यक होने पर 19 फरवरी को प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा।

गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक 8 को
पन्ना 06 जनवरी 15/गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बैठक 8 जनवरी को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा बैठक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में गणतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली परेड, संस्कृतिक कार्यक्रम तथा भारत पर्व के आयोजन की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। 

महिला मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त - प्रशिक्षण 11 को 

पन्ना 06 जनवरी 15/त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए जिले में 1178 मतदान केन्द्रों में प्रति मतदान केन्द्र 5 के मान से मतदान दलों का गठन किया जाना है इसके अतिरिक्त ईव्हीएम के सेक्टर, सेक्टर अधिकारी के साथ्ज्ञ रिजर्व दल, सामग्री वितरण तथा वापिसी एवं अन्य व्यवस्थाओं में अधिक संख्या में कर्मचारियों की ड्यिूटी लगाना आवश्यक है। जिसके लिए जिले में पदस्थ महिला कर्मचारियों की डिय्टी भी लगाई जाएगी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. मिश्रा ने महिला मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए  लिए महिला मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए हैं। जिसमें प्राध्यापक श्रीमती प्रीति पचैरी, श्रीमती ऊषा मिश्रा, श्रीमती उमा त्रिपाठी, प्राचार्य श्रीमती भारती खरे, प्राध्यापक श्रीमती गिरिजेश शाक्य, सहायक प्राध्यापक श्रीमती मनोरमा गुप्ता, श्रीमती रजनी सोनी, श्रीमती मीरा छिरौल्या, श्रीमती सरोजिनी अग्रवाल, श्रीमती सरिता खरे, प्राचार्य श्रीमती निशा जैन, व्याख्याता श्रीमती सुमनलता खान, प्राचार्य श्रीमती साधना अवस्थी, प्राचार्य हाई स्कूल श्रीमती रंजना खरे, प्राचार्य श्रीमती भूपेन्द्र श्रीवास्तव तथा श्रीमती किरण दुबे नियुक्त की गई हैं। इसी प्र्रकार वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती संजूदेवी श्रीवास्तव, व्याख्याता श्रीमती छाया अवस्थी, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती ऊर्षा शर्मा, श्रीमती आशा पाण्डेय, श्रीमती मधुरिमा, श्रीमती द्रोपती दहायत, श्रीमती भारती श्रीवास्तव, श्रीमती रीना खरे, श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती बबीता रावत, श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती रागिनी नामदेव, श्रीमती गीता खटीक, श्रीमती मुक्ति विजय सिंह, श्रीमती आबिदा खातून कुरैशी तथा श्रीमती सुहद्रा राय नियुक्त की गई हैं। प्रधानाध्यापिका श्रीमती कीर्ति खरे, प्राचार्य श्रीमती विजयलक्ष्मी खरे, प्रधानाध्यापिका श्रीमती ज्योति खरे, व्याख्याता श्रीमती किरण चैरसिया, व्याख्याता विधि श्रीमती रागिनी तिवारी, व्याख्याता श्रीमती किरण पाण्डेय, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती भावना मेहता, व्याख्याता श्रीमती शकुन्तला अहिरवार, व्याख्याता कु0 मीना मिश्रा तथा व्याख्याता श्रीमती जान्हवी खरे मास्टर टेªनर्स नियुक्त की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे से छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए डाॅ0 पी.पी. गौर प्राध्यापक शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना, श्री एस.के. पटेल सहायक प्राध्यापक एवं श्री आर.एम. दत्ता सहायक प्राध्यापक की ड्यिूटी लगाई है। श्री नरेश पटेल ग्रंथपाल शा.कन्या महा. पन्ना की ड्यिूटी प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति प्राप्त करने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए लगाई गई है। प्रशिक्षण लेने के बाद परीक्षा ली जाए तथा परिणामों से कार्यालय को सूचित किया जाए।

मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र होगा मान्य- जिला निर्वाचन अधिकारी
पन्ना 06 जनवरी 15/पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया जारी है इस अवधि में अवकाश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गंभीर बीमारी की स्थिति में मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र के बाद ही अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. मिश्रा ने कहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आवेदन करने पर पूरी तरह परीक्षण करने के बाद केवल मेडिकल बोर्ड चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करें। इसमें स्पष्ट रूप से बीमारी तथा उपचार का सरल भाषा स्पष्ट रूप से उल्लेख करें। मेडिकल बोर्ड के बिना अवकाश आवेदन मान्य नही होगा। यदि कोई चिकित्सक प्रमाण पत्र जारी कर रहा है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही करें। 

सारंगधर मेले में रहेंगे सभी आवश्यक प्रबंध-कलेक्टर 

panna news
पन्ना 06 जनवरी 2015/मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों के साथ सांरगधर मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला 14 से 21 जनवरी तक आयोजित किया जाता है। इसकी तैयारी बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने कहा कि मेले में सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इसमें सडक, सुरक्षा, पेयजल, उपचार, बिजली तथा परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि मंदिर की पुताई के लिए 15 हजार रूपये तथा सजावट के लिए 25 हजार रूपये की राशि मंजूर कर दी गई हैै। मंदिर परिसर एवं मुख्य मार्ग से मेला परिसर तक की सडक की सफाई नगर पालिका पन्ना कराएगी। लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मेले में पेयजल की व्यवस्था करेगा। कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल मेला परिसर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के साथ वहां मेला अवधि में लाइन मैन तैनात रखें। पुलिस अधीक्षक मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल तैनात करें। मेले में डाक्टर सहित उपचार दल तैनात रहेगा। बैठक में एसडीएम पन्ना अशोक ओहरी तथा प्रभारी अधिकारी धर्मार्थ रत्नेश दीक्षित ने सारंगधर मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।  बैठक में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रसेन सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ओ.पी. दुबे तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

अकोला क्षेत्र में अवैध कटाई मंे लिप्त वाहन जप्त
पन्ना 06 जनवरी 2015/पन्ना टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र पन्ना बफर के बीट अकोला में रात्रि 12.30 बजे उडनदस्ता दल एवं स्थानीय वन अमले के संयुक्त प्रयास से 5 नग सागौन की बोगी से लदी टाटा सूमों वाहन क्रमांक एम.पी.16 ए 5252 को पन्ना टाइगर रिजर्व के अमले के द्वारा जप्त किया गया। अपराधी रात्रि में मौके का फायदा उठा कर भाग गये। इस संबंध में क्षेत्र संचालक आर. श्रीनिवास मूर्ति ने बताया कि जप्त वाहन के मालिक का नाम ए.एस.खान वल्द जी.पी. खान है। भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार 4 जनवरी को भी इसी क्षेत्र से एक मारुति बेन वाहन क्रमांक एम.पी.35 टी-0544 उत्तर पन्ना वन मण्डल के परिक्षेत्र देवेन्द्रनगर के अमले के द्वारा पकड़ी गई है। वाहन में सागौन इमारती 06 नग एवं आरा एक नग पाया गया। वाहन के साथ राकेष वल्द धनष्याम यादव निवासी अकोला एवं स्वदेष खरे वल्द नरोत्तम प्रसाद खरे निवासी इन्द्रपुरी पन्ना को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

वाहनों की अनुमति देंगे रिटर्निंग आफीसर
 
पन्ना 06 जनवरी 15/पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों की अनुमति रिटर्निंग आफीसर देंगे। इस संबंध में आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए आयोग द्वारा वाहनों की संख्या निर्धारित नही की गई है। उम्मीदवार अनुमति लेकर वाहनों का उपयोग प्रचार में करें। लेकिन मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व प्रत्येक उम्मीदवार को केवल दो वाहनों की अनुमति प्राप्त करने की पात्रता होगी। सभी रिटर्निंग आफीसर वाहनों की अनुमति लेने के लिए उचित व्यवस्था करें। सभी उम्मीदवार अनुमति लेकर ही वाहनों का प्रचार में उपयोग करें। 

कोई टिप्पणी नहीं: