नरकटियागंज (बिहार) की खबर (09 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 जनवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (09 जनवरी)

छात्राओं के बीच कम्प्युटर की शिक्षा दे रहा एकरा

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) गूगल और डीईएफ के सहयोग से बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत एसोसियशन फाॅर कम्युनिटी रिसर्च एण्ड एक्शन(एकरा) के तहत ग्रामीण महिलाओ व लड़कियों को गाँव-गाँव पहुँचकर महिलाओं को तकनिकी शिक्षा देते हुए। कम्प्युटर की शिक्षा देनी हैं। इसी क्रम में एकरा ने लगभग नवम्बर 2014 से जिला के विभिन्न प्रखण्ड में कम्प्युटर की शिक्षा प्रारम्भ किया है। नरकटियागंज प्रखण्ड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनवा-परसी, हरपुर, भेडिहरवा के छात्राओ के बीच कम्प्युटर की शिक्षा दी जा रही है ताकि वे कम्प्युटर के जरिये देश व दुनिया की खबरे घर बैठे लेती रहे। इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर जावेद आलम और राहुल कुमार की भूमिका सराहनीय है।

मदरसा शिक्षक व मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने दिया सीएम को ज्ञापन

नरकटियागंज (पच) राज्य के 2460 नये मदरसा शिक्षकों ने 4 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को पेश किया। जिसमें 737 मदरसा के अभिलेख जो सचिवालय में लम्बित है उसका निष्पादन करने, मदरसा बोर्ड में लम्बित 200 से अधिक अभिलेख मंगा कर वेतन भुगतान करने और 2460 मदरसा में पढने वाले छात्र-छात्राओं को पोशाक राशि उपलब्ध कराने की मांग की हैं। अन्यथा संघ के प्रेसिडेन्ट जैनुल हक ने मदरसा शिक्षकों ने पूरा राज्य में आन्दोलन चलाने की धमकी दी है। जबकि मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने आमरण अनशन तोड़वाकर दिये आश्वासन की याद दिलाते हुए ए एस भी को सांख्यिकीकर्मी घोषित कर साठ वर्ष की आयु तक काम लेने व समुचित मानदेय उपलब्ध कराने संबंधी स्मारपत्र सौंपा।

कोई टिप्पणी नहीं: