नरकटियागंज (बिहार) की खबर (19 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (19 जनवरी)

पोखरा के दक्षिण मिली अज्ञात लाश से शहर में सनसनी

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) शहर में मिली अज्ञात लाश, शीतलहर के कनकनी के साथ शहर में सनसनी। स्थानीय शहर के पोखरा चैक स्थित आर्य संदेश स्तंभ के पास सुबह से लोगो का जमावड़ा लगा रहा। घटनास्थल पर पहुँचे संवाददाता ने पाया कि एक युवा व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ है। शिकारपुर थाना क्षेत्र में ऐसी पहली घटना नहीं कि किसी की लाश मिली। हाँ, इतना अवश्य है कि नोनियाटोला के पास सड़क पर लाश मिली लेकिन उस वक्त शिकारपुर पुलिस ने बताया था कि मामला हत्या का प्रतीत होता है। महिनों बीत गये लेकिन पुलिस ने उस मामले के संबंध में किए गये अग्रेत्तर कार्रवाई से मीडिया को अवगत नहीं कराया। सोमवार की सुबह मिली अज्ञात शव के बारे में शिकारपुर पुलिस से बात करने पर ज्ञात हुआ कि थानाध्यक्ष अवकाश पर है और मोबाईल पर बात करने वाले अधिकारी ने बताया कि उन्हें आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की माने तो प्रथम द्रष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की हत्या कही और कर उसकी लाश वहाँ फेंक दी गयी हो। अहले सुबह लाश मिलने की खबर को शीतलहर की कनकनी रोक नहीं पाई और यह सनसनी गाँव तक पहुँंच गयी और लोग मृतक की पहचान करने को पोखरा के दक्षिणी तट पर जमा होने लगे।

बंदी के सरकारी आदेश के बावजूद मदरसा में हुई पढाई

नरकटियागंज(पच) मदरसा के नाजिम आला की मनमानी से बच्चे परेशान और शिक्षक हलकान। खबर है कि नरकटियागंज प्रखण्ड के मनवा परसी पंचायत अन्तर्गत बखरी गाँव स्थित मदरसा मोबारक उल उलूम बखरी के सचिव ने जिला पदाधिकारी के निर्देशों को धत्ता बताते हुए। सोमवार को मदरसा में करीब एक बजे तक विद्यालय का पठन पाठन कार्य संचालित कराया। जिसके कारण छोटे छोटे बच्चों को कड़ाके की सर्दी में मदरसा जाने को मजबूर होना पड़ा। सूत्रो की माने तो मदरसा प्रशासन का कहना है कि जब तक अखबार नही आता है और प्रशासन उसे पढ नहीं लेता तबतक मदरसा खुला रहेगा। इतना ही नहीं मदरसा के छात्रावास का प्रभारी कौन है ये तो नाजिम ही बतायेगे हालाकि तुगलकी फरमान यह कि दो टीचर रात को मदरसा में रहेंगे। प्रबुद्ध व्यक्ति एस अहमद का कहना है कि इस तरह की बाते कर प्रशासन के उपर खुद को साबित कर आखिर नाजिम क्या साबित करना चाहते हैं?

पूर्व पेट्रोलियम सचिव व विधायक ने किया स्मार्ट कैफे का शुभारंभ

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज शहर के महात्मागाँधी मार्ग स्थित विनय कुमार के मकान में जिला का दूसरा सैमसंग स्मार्ट कैफे का शुभारंभ फीता काटकर पूर्व पेट्रोलियम सचिव व भाजपा नेता राघव शरण पाण्डेय व स्थानीय विधायक रश्मि वर्मा ने किया, उनके साथ सांसद प्रतिनिधि प्रदीप दूबे, सैमसंग मोबाईल के पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी हरिओम मिश्र, क्षेत्रीय व्यवसाय प्रबंधक वसीम हैदर, सुपर ग्रामीण वितरक कुन्दन कुमार, लव प्रियदर्शी, कुश प्रियदर्शी और विनय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सैमसंग मोबाईल का यह स्मार्ट कैफे जिला का दूसरा कैफे है जहाँ सैमसंग मोबाईल का डिमांस्ट्रेशन विधा मौजूद है। अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के शो रूम के खुलने से तकनिकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा और लोगों में जागरूकता आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: