सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (19 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (19 जनवरी)

रिटर्निंग अधिकारी ने जारी किया विजयी प्रमाण-पत्र
               
sidhi news
जनपद पंचायत सीधी की सम्पन्न हुयी पंच सरपंच की मतगणना के बाद रिटर्निंग आफीसर जे.पी. यादव द्वारा निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र पंचायतवार वितरित कि जा रहे हैं। संजय गांधी कालेज में ग्राम पंचायत कुबरी की निर्वाचित सरपंच श्रीमती सरला सुरजीत मिश्रा को प्रमाण-पत्र देते हुए उन्हें बधाई दी गयी। कुबरी पंचायत में सरपंच पद के लिये 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें श्रीमती सरला सुरजीत मिश्रा को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी किरण देवी को 39 मतों से पराजित कर सरपंच निर्वाचित हुयीं। इस चुनाव में उन्हें कुल 274 मत प्राप्त हुये जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी किरण देवी को 235 मत प्राप्त हुये। श्रीमती सरला सुरजीत मिश्रा की इस जीत पर पंचायत में समर्थकों के द्वारा विजयी जुलूस निकाला गया। साथ ही उनके घर बघाई देने वालों का तांता लगा रहा। श्रीमती सरला सुरजीत मिश्रा द्वारा अपनी जीत का श्रेय पंचायत के मतदाताओं दिया गया। उनके द्वारा कहा गया कि मेरा उद्देश्य पंचायत का पूर्णतः विकास करना है जिसके लिये जनता ने आर्शिवाद दिया है उसका पूर्णतः निर्वहन करूंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: