बैस और बेतवा नदी को जोड़ने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
बैस, बैतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नदी जोड़ो अभियान के तहत शासन द्वारा इस कार्य के लिए 401.55 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है की जानकारी सोमवार को टीएल बैठक में दी गई। योजना के तहत उदयगिरी के पास निर्मित स्टाॅप डेम से पाइप लाइन द्वारा बेतवा नदी में उस स्थान पर पानी लाना प्रस्तावित है जहां से विदिशा नगर को जल प्रदाय हेतु पानी दिया जाता है। योजना के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जा रही है।कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने बैठक के दौरान नटेरन एवं कुरवाई की शासकीय अस्पतालो में रात्रि में डाक्टर एवं अन्य स्टाॅप नही रहता है इस कारण से एनआरसी प्रभावित हो रही है। उक्त दोनो क्षेत्रो के एसडीएम को जांच कर पालन प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि संबंधितो पर कार्यवाही की जा सकें। कलेक्टर श्री ओझा ने जिले के सभी लघु एवं सूक्ष्म उद्योगो का सत्यापन करने के निर्देश जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक को दिए। इसी प्रकार विदिशा नगरपालिका के द्वारा क्रियान्वित निर्माण कार्यो की गुणवत्ता के परीक्षण एवं टीलाखेडी में हुए निर्माण कार्यो की प्राप्त शिकायतों की जांच हेतु उनके द्वारा टीम गठित की गई है। इस टीम में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, आरईएस के कार्यपालन यंत्री और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के कार्यपालन यंत्री को शामिल किया गया है। निरीक्षण टीम के सदस्यों से कहा गया है कि वे जांच प्रतिवेदन शीघ्र जमा कराएं।
कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर श्री ओझा ने विदिशा नगरपालिका क्षेत्र में इधर-उधर खडे़ कन्डम वाहनों और अवैध होर्डिंग को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित स्वामित्वों के द्वारा स्वंय ही हटा लिए जाते है तो ठीक है वरना नगरपालिका का अमला कठोर कार्यवाही कर संबंधित वाहनो को जप्त करने की कार्यवाही करेगी। इसी प्रकार के निर्देश होर्डिंग के संबंध में दिए गए। कलेक्टर श्री ओझा ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिए है कि विदिशा नगरपालिका परिसीमा में बिना अनुमति के सड़को के किनारे संग्रहित निर्माण सामग्री को जप्त करने की कार्यवाही शीघ्र की जाए और इस कार्य को अभियान के रूप में सतत क्रियान्वयन किया जाए।
मंडियों में बैंक व एटीएम
जिले की प्रमुख कृषि उपज मंडियो में बैंको की शाखाएं संचालित की जाएगी और एटीएम भी स्थापित किए जाएंगे। ततसंबंध में काॅ-आपरेटिव बैंक के द्वारा मौखिक सहमति प्रदाय की गई है। कलेक्टर श्री ओझा ने विदिशा कृषि उपज मंडी के सचिव को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बैंको व एटीएम के संचालन हेतु आवश्यक भूमि प्रदाय कराने की कार्यवाही शीघ्र सम्पादित की जाए। कलेक्टर श्री ओझा ने विदिशा नगर के मध्य स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी को नई कृषि उपज मंडी में स्थानांतरित होने के उपरांत यहां की दस हेक्टेयर भूमि का सार्वजनिक हितो में बेहतर उपयोग हो इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
पंजीयन जारी
जिले में समर्थन मूल्य पर किसानो से गेहूं खरीदी के लिए कुल 125 केन्द्र बनाए गए है संबंधित क्षेत्रो के किसानो का पंजीयन कार्य जारी है। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 फरवरी नियत की गई है। अब तक जिले में 46 हजार कृषकों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। पूर्व वर्ष में जिन कृषकों के द्वारा पंजीयन कराया गया है। उन्हें पंजीयन डाटा अपडेट कराने की सलाह दी गई है। इस दौरान बतलाया गया कि शासन द्वारा वर्ष 2015-16 वित्तीय वर्ष के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 1450 रूपए निर्धारित किया गया है। गतवर्ष जिले में समर्थन मूल्य पर चार लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी उपार्जन केन्द्रों पर की गई थी इस वर्ष लक्ष्य को बढाया गया है तदानुसार साढे चार लाख मैट्रिक टन किया गया है।
फायर बिग्रेड सेन्टर
कलेक्टर श्री ओझा ने पीतल मील औद्योगिक क्षेत्र में पृथक से फायर बिग्रेड सेन्टर बनाएं जाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने भूमि चिन्हांकन करने के भी निर्देश नगरपालिका अधिकारी को दिए है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के बाहर की ऐसी दुकाने जो स्वामित्वों के द्वारा संचालन नही की जा रही है उन पर कार्यवाही करने और औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई के संबंध में भी निर्देश दिए है।
खाद की उपलब्धता
जिले को खाद का एक और रेक प्राप्त हुआ है जो सोमवार की रात्रि में विदिशा आयेगा। उक्त रेक में से जिले को 18 सौ मैट्रिक टन खाद प्राप्त होगा। जिन क्षेत्रो में खाद की मांग अधिक है उन क्षेत्रों में पूर्ति कराए जाने के निर्देश कलेक्टर श्री ओझा द्वारा दिए गए। टीएल बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की गई। कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, विदिशा उपखण्ड अधिकारी श्री एके सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री माधवी नागेन्द्र समेत समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले में जारी शीत लहर को ध्यानगत रखते हुए जिले की प्रायमरी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियोें के लिए दो दिन अर्थात 20 एवं 21 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी कर दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा ने बताया है कि उक्त दोनो दिन जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयो में कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षकगण संस्थाओं मेें उपस्थित होकर शासकीय कार्यो का सम्पादन करेंगे।
हिट एण्ड रन के एक प्रकरण में आर्थिक मदद जारी
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने सड़क दुर्घटना में मृृतक के निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी कर दी है। जारी आदेश में उल्लेख है कि विदिशा शहर के उदयनगर कालोनी निवासी अनिल कुमार की मृत्यु हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती गीतासेन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है।
ईव्हीएम मतो की गणना 22 को
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अवर सचिव श्री पीएन यादव द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के प्रथम चरण तहत उपयोग की गई ईव्हीएम के मतो की मतगणना गुरूवार 22 जनवरी 2015 को की जाएगी। ज्ञातव्य हो कि ईव्हीएम से जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य पदो के लिए हुए मतदान की गणना विकासखण्ड मुख्यालयों पर 22 जनवरी की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने ईव्हीएम मतगणना हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिए है।
सामान्य अवकाश घोषित
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार शमशाबाद नगर पंचायत में 31 जनवरी 2015 को मतदान होगा मतदान दिवस अर्थात 31 जनवरी को नगर पंचायत शमशाबाद की सीमा क्षेत्र हेतु सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि नगर पंचायत शमशाबाद में कुल 15 मतदान केन्द्र है इन मतदान केन्द्रों पर सात हजार 734 मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेगे। कुल मतदाताओं में पुरूष तीन हजार 918 और महिला मतदाताओं की संख्या तीन हजार 516 शामिल है।
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम अवर सचिव श्री पीएन यादव द्वारा जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार द्वितीय चरण के लिए मतदान पांच फरवरी गुरूवार को और तृतीय चरण हेतु मतदान 22 फरवरी रविवार को होगा। दोनो चरणो के लिए मतदान का समय प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे तक का नियत किया गया है।
पंच-सरपंच
आयोग द्वारा मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार द्वितीय एवं तृतीय चरण अंतर्गत मतदान समाप्ति उपरांत संबंधित मतदान केन्द्रों पर ही पंच एवं सरपंच पदो की मतगणना की जाएगी और सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामो की घोषणा संबंधित विकासखण्ड मुख्यालयों पर द्वितीय चरण की नौ फरवरी सोमवार को और तृतीय चरण की 26 फरवरी गुरूवार को की जाएगी। दोनो चरणो के लिए उक्त कार्य नियत तिथि को प्रातः आठ बजे से प्रारंभ होगा।
ईव्हीएम मतो की गणना
जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदाता अपना मत ईव्हीएम के माध्यम से करेंगेे। ईव्हीएम मतो की गणना के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार द्वितीय चरण की मतगणना आठ फरवरी रविवार को और तृतीय चरण की ईव्हीएम मतो की गणना 25 फरवरी बुधवार को होगी। दोनो चरणो की मतगणना कार्य नियत तिथि को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ होगी।
परिणामो की घोषणा
तीनो चरणो हेतु जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतो का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 27 फरवरी शुक्रवार को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी और इसी दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतो का विकासखण्ड स्तरीय सारणीकरण कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतो का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा के लिए 28 फरवरी 2015 शनिवार नियत की गई है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के तीनो चरणो के निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाएंगे। ज्ञातव्य हो कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विदिशा जिले में द्वितीय चरण अंतर्गत जनपद पंचायत कुरवाई और ग्यारसपुर में तथा सिरोंज, लटेरी और नटेरन जनपद पंचायत में तृतीय चरण के तहत त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें