न्यायमूर्ति लिंगाला नरसिम्हा रेड्डी को आज पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलायी गयी. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने श्री रेड्डी को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में शपथ दिलायी। न्यायमूर्ति रेड्डी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोशित की जगह ली है ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा पटना उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश और वरीय अधिवक्ता भी उपस्थित थें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें