फिल्मकार पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

फिल्मकार पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष


फिल्मकार पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह लीला सैमसन का स्थान लेंगे. लीला ने पिछले दिनों केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की.

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि निहलानी को 19 जनवरी, 2015 को सीबीएफसी के अध्यक्ष पद पर तीन वर्षों के लिए अथवा अगले आदेश तक के लिए नियुक्त किया गया है. निहलानी ने 'शोला और शबनम' और 'अंदाज' जैसी फिल्में बनाई हैं.

गौरतलब है कि लीला सैमसन ने हाल ही में सीबीएफसी की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया. इसकी वजह उन्होंने सरकार की दखलंदाजी, भ्रष्टाचार और दबाव को बताया. सीबीएफसी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन काम करने वाला एक सांविधिक संगठन है. यह सिनेमेटोग्राफी अधिनियम, 1952 के तहत फिल्मों के प्रदर्शन को नियंत्रित करता है. मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना लीला वर्ष 2011 में इसकी अध्यक्ष नियुक्त की गई थीं.

कोई टिप्पणी नहीं: