सायना के बाद विजेन्दर ने भी उठाई पद्म भूषण की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

सायना के बाद विजेन्दर ने भी उठाई पद्म भूषण की मांग

now-vijyendr-dimand-padam-award
देश की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के विवाद खड़ा करने के बाद पद्म भूषण के नाम की सिफारिश किये जाने के ठीक एक दिन बाद मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने भी पद्म अवार्ड की मांग करते हुये बाकि्संग इंडिया .बीआई. को पत्र लिख भेजा है। पिछले लंबे समय से अवार्ड पाने को लेकर खिलाडि़यों की बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। मुक्केबाज मनोज कुमार अर्जुन अवार्ड के लिये अदालत तक जा चुके हैं तो सायना ने सरकार की पद्म भूषण के लिये नाम की सिफारिश नहीं करने पर आड़े हाथों लिया। इसके बाद अब ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंन्दर ने भी पद्म पुरस्कार की मांग के लिये नाम की सिफारिश करने के लिये बीआई को पत्र लिखा है। 
विजेन्दर ने कहा..मुझे पद्म श्री 2010 में मिला था। नियमानुसार मैं पद्म भूषण के लिये आवेदन कर सकता हूं। यदि खेल मंत्रालय सायना के नाम की सिफारिश कर सकती है तो मैं पीछे क्यूं रहूं। 29 वर्षीय पूर्व नंबर वन मुक्केबाज ने कहा..मेरे मन में कोई दुर्भाव नहीं रहेगा यदि इस वर्ष मुझे पुरस्कार के लिये चुना नहीं जाता है। लेकिन यदि अन्य खिलाडि़यों के नामों की सिफारिश हो सकती है तो मेरी क्यों नही।.. 

इस बीच खेल मंत्रालय ने आखिरी समय पर पद्म भूषण पुरस्कार के लिये आवाज उठाने पर विजेंन्दर के इस कदम पर हैरानी जताई है। खेल मंत्रालय के अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि फिलहाल गृह मंत्रालय के लिये सायना और विजेन्दर दोनों के नामों पर गौर करना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा..फिलहाल यह संभव नहीं लग रहा है कि गृह मंत्रालय दोनों खिलाडि़यों के नामों को पद्म पुरस्कार के लिये चयनित करे क्योंकि चयन समिति पुरस्कार विजेताों के नामों पर पहले ही आखिरी निर्णय ले चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: