सुतीर्थ भट्टाचार्य बने कोल इंडिया के अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

सुतीर्थ भट्टाचार्य बने कोल इंडिया के अध्यक्ष

sutirtha bhattacharya
श्री सुतीर्थ भट्टाचार्य ने कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पद के रूप में आज कार्यभार ग्रहण कर दिया। श्री भट्टाचार्य तेलंगाना कैडर के 1985 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। पिछले वर्ष 26 जनवरी कों श्री ए एन राव के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था। मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डा ए के दुबे कंपनी में इस पद का अतिरिक्त कार्य भार संभाल रहे थे। लगभग एक साल से कोल इंडिया में पूर्णकालिक अध्यक्ष की नहीं होने पर सरकार को आलोचना का सामना करना पड रहा था। 

श्री भट्टाचार्य मई 2012 से तेलंगाना में सिंगारेनी कोलिरीज कंपनी लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे। पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कंपनी के निदेशकों के साथ बैठक की और संबद्ध कंपनियों के मुख्य प्रबंध निदेशकों के साथ वीडियो कांफें्रसिंग के जरिए बातचीत की।

कोई टिप्पणी नहीं: