ओबामा ने किया सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता का समर्थन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 जनवरी 2015

ओबामा ने किया सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता का समर्थन

obama-will-support-india-in-security-council
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए भारत के दावे का र्समथन करते हुए आज कहा कि उसे विश्व स्तर पर बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। श्री ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका देश सुरक्षा परिषद में सुधार के पक्ष में है जिसमें भारत को भी जगह मिले। दुनियाभर में शांति मिशनों में भारत की अहम भूमिका रही है और दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए उसे और व्यापक भूमिका निभानी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत हिंदी में करते हुए कहा.. नमस्ते। मेरा प्यार भरा नमस्कार।. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को शीर्षा वरीयता देता है। दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार में हाल के वषा6 में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 100 अरब डालर पहुंच गया है। अमेरिका के सभी सांसद और उद्योगपति मानते हैं कि अमेरिका की सफलता के लिए भारत बेहद अहम है। 

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अपने रक्षा. सुरक्षा और आर्थिक रिश्तों को सुदृढ करने पर सहमत हुए हैं। ऊर्जा क्षेत्र में भारत की तरक्की को स्वीकारते हुए श्री ओबामा ने कहा कि भारत तेजी से स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ रहा है। अमेरिका भारतीय शहरों में स्वच्छ हवा के लिए मिलकर परियोजनाएं शुरू करेगी। अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी देश की सेनाएं वहां से चली गयी हैं लेकिन भारत के रूप में उन्हें वहां एक विश्वस्त सहयोगी मिला है। भारत ने वहां मानवीय काया6 में जो निवेश किया है उसका फायदा अफगानिस्तान की जनता को मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं: