भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी. अभिनय सम्राट दिलीप कुमार. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन. पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल . माइक्रोसोफ्ट के बिल गेट्स सहित 104 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाने की आज घोषणा की गई। 66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा घोषित पद्म पुरस्कारों में 9 पद्म विभूषण. 20 पद्म भूषण और 75 पद्म श्री शामिल हैं। इन पुरस्कारों में 17 महिलाएं और इतने ही विदेशी तथा प्रवासी शामिल हैं जबकि चार को ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है।
पद्म पुरस्कारों की सूची में शामिल अन्य प्रमुख हस्तियों में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी. जाने माने अधिवक्ता हरीश साल्वे तथा के के वेणु गोपाल. गीतकार और विज्ञापन गुरू प्रसून जोशी. फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली. टेलीविजन पत्रकार रजत शर्मा. पत्रकार स्वपन दास गुप्ता. रामबहादुर राय और व्यंग्यकार ज्ञान चतुर्वेदी के नाम हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें