कार्यर्कता प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप न करें : रघुवर दास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

कार्यर्कता प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप न करें : रघुवर दास

raghubar das
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यर्कता संयमित रहे और प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप न करें. श्री दास ने यहां भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कहा कि राज्य के अधिकारी बिना दबाव के काम करें और उन्हें परिणाम दें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कोताही और बहानेवाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि छह माह में राज्य को पटरी पर लाने के लिये मेहनत से काम करने की आवश्यकता है। राज्य के बजट से लोगों को आशा है। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश कार्य समिति ने एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीटें और विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत देने के लिये राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

पार्टी ने अपने प्रस्ताव में कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुये लोगों ने केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाई है। प्रस्ताव में कहा गया कि जनता के विकास की अपेक्षा को पार्टी पूरा करेगी। जनता की अपेक्षा को पूरा करने का दायित्व पार्टी और सरकार दोनो को है। झारखंड में 50 लाख भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह    भाजपा के झारखंड प्रभारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत  भाजपा के सदस्यता प्रभारी दिनेश शर्मा  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय  अनेक सांसद अनेक विधायक    पिछले चुनाव में हारे प्रत्याशी और पार्टी के कार्य समिति के सदस्य के अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ कार्यर्कता भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: