पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (03 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (03 जनवरी)

12 घण्टे में पुलिस ने मुक्त कराया अपहृत शैलेन्द्र को

पन्ना। नये वर्ष की शुरूआत में ही पुलिस ने एक बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता पाई। पन्ना पुलिस अधीक्षक आईपी अरजरिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि दिनांक 2 जनवरी को दोपहर के समय शैलेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र धु्रव विश्वकर्मा उम्र 11 वर्ष के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर तत्काल अपहृत के पिता एवं परिजनों की सूचना के आधार पर कस्बा देवेन्द्रनगर ग्राम बड़ागांव एवं अन्य स्थानों पर पुलिस पार्टी भेजकर अपहृत बालक की तलाशी कराई गयी। तलाश के दौरान अपहृत शैलेन्द्र के अपने मामा मुन्नी लाल के मोबाइल पर वार्तालाप करने की सूचना प्राप्त हुई जिसकी तत्परता से साईबर सेल के माध्यम एवं मुखबिर की सहायता से जानकारी मिली थी कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा को रामाधार विश्वकर्मा निवासी रैगढ़ एवं धीरज विश्वकर्मा निवासी कुड़ई थाना अजयगढ़ अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर कहीं ले गये हैं। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर आरएस राजपूत द्वारा मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस बल सहित सिंहपुर, अजयगढ़, बीरा पहुंचकर पुनः मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम मेहता थाना हिनौता जिला छतरपुर में रात्रि में दबिश देकर अपहृत शैलेन्द्र विश्वकर्मा को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता पाई। इस प्रकरण में अपहरणकर्ता रामाधार विश्वकर्मा एवं धीरज विश्वकर्मा तथा घटना में सहयोगी जुबेर विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में आरोपियों से पूछा गया तो उन्होने बताया कि मेरी बहन को विगत 30 दिसम्बर को अपहृत बालक का बड़ा भाई अपने साथ भगा कर ले गया था और उसके साथ विवाह कर लिया था। अपनी बहन की तलाश के लिए हम लोगों ने उक्त बालक को मोटर साईकिल पर बैठाकर वो जगह ले जाना चाहा, जहां उसकी बहन को रखा गया था। फिलहाल मामला क्या है यह तो विवेचना में ही पता चलेगा।

सिंगिंग एवं डांसिंग चैरिटी शो का हुआ भव्य आयोजन

panna news
पन्ना। गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद के लिए श्री खेर माई दुर्गा उत्सव समिति एवं शोभित फाउण्डेशन सोसायटी द्वारा 2 जनवरी को स्थानीय संकल्प गार्डन में एक चैरिटी शो का आयोजन किया गया, जिसमें सिंगिंग एवं डांसिंग आॅडिशन में चयनित हुए दस-दस प्रतिभागियों ने अपने गायन एवं डांस के जलबे बिखेरे। खेर माई दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नामदेव एवं शोभित फाउण्डेशन के डायरेक्टर सौरभ खरे ने बताया कि यह शो गरीब, बेसहारा असहाय अनाथ लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए किया गया है; जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा डांस और गायन की प्रस्तुतियां दी गयीं। जिसमें हमारी संस्कृति का बधाई डांस प्रस्तुत किया गया जो कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र बनी रही। मुख्य रूप से निम्न बच्चों ने सहभागिता निभाई - प्रियंका साहू, हर्षिता बुन्देला, सोनिया, रेनू, विक्रम सिंह, शुभम रैकवार, प्रिया साहू, संगीता साहू आदि थे। जिसको कोरियोग्राफ पन्ना के टाॅप कोरियोग्राफर अमजद खान द्वारा निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हमारे संरक्षकण एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। आदरणीय संरक्षक श्रीकांत दीक्षित पप्पू भैया, श्रीमती शारदा पाठक, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मोहन लाल कुशवाहा जी, समिति के संरक्षक डाॅ. विजय परमार, आरके खरे, श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, अनिल गुप्ता गुड्डा भैया, डाॅ. रामऔतार पाठक, सुरेन्द्र सिंह परमार, बृजेन्द्र सिंह बुन्देला, डाॅ. पीपी गौर, सुरेन्द्र खरे, श्री नरेन्द्र गुप्ता केशरी, श्री गौरव मिश्रा, डाॅ. शान्तनु मिश्रा, डाॅ. एसके तिवारी, डाॅ. भास्कर द्विवेदी, समिति के उपाध्यक्ष सचिन यादव, कु. मानवेन्द्र सिंह, राहुल खरे, पार्थ महदेले, धर्मेन्द्र नामदेव, दिनेश पारासर, राकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, डाॅ. प्रमोद श्रीवास्तव, नगर निरीक्षक केके खनेजा मुख्य रूप से अमानगंज से पधारे एमजे शाकिब सर जो कि अमानगंज में कला को निखारने का काम करते हैं, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत निम्न लोगों को श्रद्धांजलि देकर की गयी - पं. स्व. श्री भास्कर दीक्षित, पं. स्व. श्री रामखिलावन पाठक जी, पं. स्व. श्री श्याम तिवारी जी, पं. स्व. श्री रामगोपाल मिश्र, स्व. श्री रंजीत सिंह, स्व. श्री बीपी खरे, स्व. श्री श्याम सुन्दर पाठक, स्व. श्री सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, स्व. श्री इन्द्रपाल सिंह, स्व. श्री सुरेन्द्र कुमार यादव, स्व. श्री श्यामलाल गुप्ता, स्व. श्री शोभित स्नेह खरे, श्रेयांश खरे, स्व. श्री कैलाश गुप्ता, स्व. श्री रणधीर यादव, स्व. श्री राजू शिवहरे, स्व. श्री नीता बुन्देला, स्व. श्री परमलाल नामदेव एवं ललिता नामदेव, पं. स्व. श्री राजनारायण शर्मा, श्री शंकर प्रसाद लोधी, परषोत्तम नामदेव, स्व. श्री जमुना प्रसाद जायसवाल, श्रीमती राधाप्यारी शर्मा आदि को पूरी समिति ने श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए टेक्नीकल टीम में शामिल रहे दर्शन खटीक, अशोक खरे, हसीर खां, बबलू रैकवार, वैभव मिश्रा, आशीष खरे, जय सोनी, नवीन साहू, आकाश जोशी, निक्की जैन, जीतेन्द्र पाटकर, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, ज्ञानेन्द्र बुन्देला, अर्चना नामदेव, अर्पणा खरे, भानु नामदेव, रानू नामदेव, बाॅबी, बेवो, छुट्टू लोधी, वृन्दावन, संजय आदि थे। गायन में निम्न बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई - तमन्ना जडि़या, स्नेहा अरजरिया, दीपा प्रजापति, मधु रावत, श्रृष्टि जडि़या, अक्षिता नायक, अंशु शुक्ला, शिवानी खरे, अक्षांश खरे, चंद्रिका बोस, आस्था नायक एवं डांसिंग में निम्न बच्चों ने सहभागिता निभाई - प्रियंका साहू, यूबी शर्मा, तनीशा शर्मा, ज्योति ततुवाया, आयुषी मिश्रा, संस्कृति शर्मा, मोनू डांस एकेडमी ग्रुप, हर्षिता बुन्देला, शुभम रैकवार, हैप्पी खनेजा, आशीष शर्मा, सौरभ दास, विक्रम सिंह, बादल रजक, बिट्टू यादव, संचित खरे एवं बधाई डांस ग्रुप जिसका नाम व्हाइट टाईगर ग्रुप नाम से प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में बेस्ट डांसर का अवार्ड मास्टर एम.जे. शाकिब पठान द्वारा हैप्पी खनेजा को प्रदान किया गया।

नामांकन के चैथे दिन 9 नामांकन पत्र दाखिल

panna news
पन्ना 03 जनवरी 15/पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 31 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने का क्रम आरंभ हुआ। कलेक्टर न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। रिटर्निंग आफीसर तथा कलेेक्टर आर.के. मिश्रा एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर अनिल खरे एडीएम तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर चन्द्रशेखर शुक्ला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए तैनात रहे। नामांकन के चैथे दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 9 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती लल्ला बाई तथा रामरतन ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड क्रमांक 8 से अर्चना, वार्ड क्रमांक 9 से राजकुमारी तथा वार्ड क्रमांक 10 से नरेन्द्र ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड क्रमांक 5 से रूद्रप्रताप, प्रशांत, करन सिंह तथा बुद्ध सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र 7 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। इनकी जांच 8 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र 10 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवार अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आवश्यक होने पर 19 फरवरी को मतदान होगा।

विस्थापन के लिए समिति गठित

पन्ना 03 जनवरी 15/माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार पन्ना नगर की पहाडकोठी पहाडी में खसरा क्रमांक 3163 एवं 3178 में निवासरत परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया जारी है। माननीय न्यायालय के निर्देश के अनुसार इस संबंध में सुनवाई करने के लिए जिला स्तर पर उच्च शक्ति प्राप्त 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसका अध्यक्ष कलेक्टर पन्ना को बनाया गया है। समिति में सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, एसडीएम पन्ना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पन्ना, भारसाधक अधिकारी नगर एवं ग्राम निवेश तथा परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को शामिल किया गया है। यह समिति मध्य प्रदेश नगरीय क्षेत्र के भूमिहीन व्यक्ति अधिनियम 1984 के तहत जारी आवासीय पट्टों तथा राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत जारी किए गए पट्टों के निरस्त करने की कार्यवाही पर विचार करेंगी। समिति निरस्त किए जा रहे पट्टों के स्वामियों को वेकल्पिक स्थल पर विस्थापित करने के संबंध में भी सुनवाई करेंगी।

सारंगपुर मेला संबंधी बैठक 6 जनवरी को

पन्ना 03 जनवरी 15/मकर संक्रांति के अवसर पर श्री सांरगपुर मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारी बैठक 6 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में कलेक्टर आर.क.े मिश्रा मेले के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी अधिकारी धर्मार्थ रत्नेश दीक्षित ने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, जिला परिवहन कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं सामाजिक न्याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना, जिला आपूर्ति अधिकारी तथा समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

अनुपस्थित को सेवा समाप्ति का नोटिस

पन्ना 03 जनवरी 15/शासकीय माध्यमिक शाला गोरा में पदस्थ अध्यापक श्रीमती राखी भारती 16 जून 2014 से शाला से लगातार अनुपस्थित हैं। लम्बे समय से शाला से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रशेखर शुक्ला ने श्रीमती राखी भारती को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। नोटिस का एक माह में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

वर्षा का जोर थमा-कोहरे तथा ठण्ड का प्रकोप

पन्ना 03 जनवरी 15/जिले में पिछले तीन दिनों से वर्षा का क्रम जारी है। आज जिले में केवल छुटपुट वर्षा हुई। लेकिन दिनभर घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कुछ स्थानों में हल्की वर्षा हुई। कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित रहा। जिले में लगातार तापमान कम बना हुआ है। जिले में एक जनवरी को 4.5 मि.मी., 2 जनवरी को 11.7 मि.मी. तथा 3 जनवरी को 2.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील पन्ना में 2 मि.मी., गुनौर में 2 मि.मी., पवई में 2 मि.मी. तथा अजयगढ में 5.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। शाहनगर तहसील में वर्षा नही हुई। जिले में एक जून 2014 से अब तक कुल 732.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील पन्ना में 942 मि.मी., गुनौर में 572 मि.मी., पवई में 763 मि.मी., शाहनगर में 729 मि.मी. तथा अजयगढ में 654 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

किसानों को फसल क¨ पाले से बचाने की सलाह

पन्ना 03 जनवरी 15/किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने सभी किसानों को फसलों को पाले से बचाने की सलाह दी। इस संबंध में बताया गया है कि जिले में तापमान लगातार कम बना हुआ है। तापमान में ह¨ने वाली गिरावट का असर फसल¨ं पर पाले के रूप में ह¨ सकता है। किसान रात्रि में खेत की मेड़¨ं पर कचरा तथा खरपतवार आदि जलाकर उत्तर-पश्चिमी छ¨र से धुआँ करें जिससे धुएं की परत फसल¨ं के ऊपर आच्छादित ह¨ जाये। फसल¨ं में खरपतवार नियंत्रण करना भी आवश्यक है। इस प्रकार तापमान के असर क¨ कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। यूरिया की 500 ग्राम मात्रा का 1000 लीटर पानी में घ¨ल बनाकर 15-15 दिन के अंतर से छिड़काव भी पाले से बचाव उपय¨गी उपाय है। जिले में अच्छी वर्षा होने के कारण पाला की आशंका कम है इसके बावजूद किसान तापमान कम रहने के कारण फसलों की सजगता से रक्षा करें।

मतदान के लिए श्रमिक¨ं क¨ मिलेगा अवकाश

पन्ना 03 जनवरी 15/जिले में 19 फरवरी पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदान होगा। सभी श्रमिकों को मतदान के लिए अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में श्रम विभाग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी ने बताया कि कारखाना प्रबंधन अपने कामगार¨ं के लिये कारखाना अधिनियम-1948 का प्रय¨ग करते हुए मतदान के दिन साप्ताहिक अवकाश घ¨षित करें, जिससे वे अपने मताधिकार का उपय¨ग सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से कर सकें। ऐसे कारखाने, ज¨ सप्ताह में सात¨ं दिन कार्य करते हैं, वे प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिक¨ं क¨ मतदान के लिये 2-2 घंटे की सुविधा दें। दुकान एवं वाणिज्यिक स्थापनाअ¨ं के प्रबंधक निर्धारित दिन अवकाश न रखते हुए उसके स्थान पर मतदान-दिवस पर अवकाश रखें। मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा।

चैथे दिन जनपद सदस्य के लिए 62 नामांकन पत्र दाखिल

पन्ना 03 जनवरी 15/पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का क्रम 31 दिसंबर से आरंभ हो गया है। नामांकन पत्र भरने के चैथे दिन जनपद सदस्य पद के लिए 62 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. मिश्रा ने बताया कि जनपद पंचायत पवई में वार्ड क्रमांक 4 से सोमवती, वार्ड क्रमांक 5 से सम्पत बाई तथा बेटी बाई, वार्ड क्रमांक 14 से सरस्वती, वार्ड क्रमांक 22 से दादूलाल तथा अर्जुन कुमार, वार्ड क्रमांक 19 से निशा बागरी तथा वार्ड क्रमांक 10 से भिलुवा ने नामांकन दाखिल किए हैं। जनपद पंचायत अजयगढ में वार्ड क्रमांक 4 से संगीता तथा रामकुमारी यादव, वार्ड क्रमांक 3 से नरेश, वार्ड क्रमांक 2 से परमा, वार्ड क्रमांक 5 से मेकूलाल तथा संतोष, वार्ड क्रमांक 7 से देशराज तिवारी तथा वार्ड क्रमांक 8 से रामभजन ने नामांकन पत्र दाखिल किए हंै। वार्ड क्रमांक 10 से मोहब्बत खान, वार्ड क्रमांक 13 सिमिया लोध, वार्ड क्रमांक 14 से राजरानी तथा रामकिशुन, वार्ड क्रमांक 15 से अशोका गर्ग, वार्ड क्रमांक 17 से चन्द्रकली, वार्ड क्रमांक 20 से पुनिया तथा रेखा, वार्ड क्रमांक 21 से अरविन्द सिंह तथा वार्ड क्रमांक 22 से केशर एवं उजियारी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जनपद पंचायत पन्ना में 31 दिसंबर से अब तक 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 6 में बलबीर सिंह तथा संतोष गौड, वार्ड क्रमांक 8 में भाग्यश्री, वार्ड क्रमांक 11 में लीला बाई तथा लोसा बाई, वार्ड क्रमांक 12 में पेसुनिया तथा बेला, वार्ड क्रमांक 14 में लीला बाई ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड क्रमांक 15 में विजय कुमार, वार्ड क्रमांक 16 कमला यादव, वार्ड क्रमांक 17 में केशकली, वार्ड क्रमांक 18 में सूरज बाई तथा अरविन्द कुमार, वार्ड क्रमांक 19 दुग्गी बाई, वार्ड क्रमांक 20 उर्मिला, वार्ड क्रमांक 21 माया, वार्ड क्रमांक 22 में बल्लू चैधरी तथा वार्ड क्रमांक 24 में विश्वनाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जनपद पंचायत शाहनगर में वार्ड क्रमांक 1 में रूपिया बाई तथा देवका, वार्ड क्रमांक 3 में आहिल्या बाई, वार्ड क्रमांक 4 किरण राजा, वार्ड क्रमांक 5 अर्जुन सिंह, वार्ड क्रमांक 11 में सुनीता बाई, वार्ड क्रमांक 12 में यशवंत सिंह, वार्ड क्रमांक 14 में रूप सिंह तथा देवा, वार्ड क्रमांक 18 में विद्या बाई तथा वार्ड क्रमांक 20 में सीता बाई ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र 7 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। इनकी जांच 8 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र 10 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवार अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आवश्यक होने पर 19 फरवरी को मतदान होगा।

संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

panna news
पन्ना 03 जनवरी 15/उत्तर वन मण्डल पन्ना के तहत संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष कमलेश कुमार वंशकार ने की। बैठक में बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के दूसरे चरण में बनाए जा रहे प्रसंस्करण केन्द्रों के निर्माण की समीक्षा की गई। बैठक में वन मण्डलाधिकारी तथा प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ एस.के. गुप्ता ने बताया कि वन समिति भापतपुर कुर्मियान द्वारा नागरमोथा का संग्रहण किया जा रहा हैै। बैठक में सदस्यों को वनोपज के संग्रहण तथा वन संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में उप वन मण्डलाधिकारी जे.एस. बराच तथा संलग्न अधिकारी ओ.एस. चैहान सहित संचालक मण्डल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मछली पालन का प्रशिक्षण 7 जनवरी से 

पन्ना 03 जनवरी 15/ग्रामीण विकास विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 7 जनवरी से 12 जनवरी तक मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण होटल हेमराज पैलेस में दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय है। प्रशिक्षण में शामिल युवाओं को आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार की शिक्षित बेरोजगार युवक प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास निर्धारित की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से अधिकतम 2 उम्मीदवार ही प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए 6 जनवरी को रात्रि 8 बजे तक सम्पूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदक को प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित होना होगा।

ठण्ड से बचाव की सलाह

पन्ना 03 जनवरी 15/जिले मंे तापमान लगातार कम बना हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एल.के. तिवारी ने आमजनता को ठण्ड से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि ठण्ड से बचाव के लिए गर्म कपडे पहने। बच्चों तथा वृद्धजनों पर ठण्ड का अधिक प्रकोप होता हैै। इन्हें शीत के प्रकोप से बचाएं। कोहरे तथा हल्की वर्षा में भीगने से भी ठण्ड का प्रकोप बढता है। शीत का प्रकोप होने पर तत्काल डाॅक्टर की सलाह की अनुसार दवाई लें। ठण्डी में खांसी, सर्दी, निमोनिया, वायरल बुखार का प्रकोप हो सकता है। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल डाॅक्टर के परामर्श के अनुसार दवाई करें। 

कोई टिप्पणी नहीं: