त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15, ई.वी.एम. से मतों की गणना की प्रक्रिया में आंशिक संशोधन
टीकमगढ़, 6 जनवरी 2015। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने बताया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के दौरान आयोग द्वारा सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिये ई.वी.एम. से मतों की गणना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग आॅफिसर की हैंडबुक के अध्याय-21 में भी इन निर्देशों का विवरण उल्लेखित है। कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि वर्तमान में केवल जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य पद का निर्वाचन ही ई.वी.एम. से हो रहा है। सरपंच पद का निर्वाचन ई.वी.एम. से नहीं होने के कारण ई.वी.एम. से मतों की गणना की पूर्व प्रक्रिया में आंशिक संशोधन का निर्णय आयोग ने लिया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिये मतगणना एक साथ प्रातः 7ः30 बजे से प्रारंभ की जायेगी।कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि ई.वी.एम. से मतों की गणना के लिये जनपद पंचायत के वार्डों जे.पी.डब्लू. को आधार बनाया जायेगा। प्रत्येक वार्ड के लिये एक मतगणना टेबल लगाई जायेगी। प्रदेश में जनपद पंचायतों में वार्डों की अधिकतम संख्या 25 है। इस प्रकार एक विकासखंड में अधिकतम 25 मतगणना टेबल लगाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर एक जनपद पंचायत वार्ड में मतदान कंेद्रांे की संख्या 12-15 है। इस प्रकार सामान्यतः 12-15 राऊड में विकासखंड में मतगणना समाप्त हो जायेगी। एक मतगणना हाॅल के लिये अधिकतम गणना टेबिलों की संख्या 14 होगी। प्रत्येक हाॅल के लिये एक रिटर्निंग आॅफिसर/सहायक रिटर्निंग आॅफिसर गणना को प्रभारी नियुक्त किया जायेगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि प्रत्येक जनपद वार्ड एक मतगणना टेबल लगायी जायेगी। इसलिये जनपद सदस्य पद का प्रत्येक अभ्यर्थी एक मतगणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थी उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिये लगायी गई मतगणना टेबिलों के अनुपात में मतगणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों में प्रवेश व्यवस्था, मतगणना कर्मियों की व्यवस्था, मतगणना कर्मियों का रेंडमाईजेशन, मीडिया व्यवस्था, पुनमर्तगणना, निर्वाचन परिणाम की घोषणा आदि संबंध व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।
तीन बैलेट यूनिट के साथ होगा माॅकपोल
टीकमगढ़, 6 जनवरी 2015। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने बताया है कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के प्रथम चरण में कई स्थानों में जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य पद के लिये निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 15 या उससे अधिक प्रतिवेदित हुई है। उन्होंने बताया कि 15 या उससे अधिक अभ्यर्थी होने की स्थिति में एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट का उपयोग किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार तीन बैलेट यूनिट के साथ कम से कम 10 ई.वी.एम. सेट पर माॅकपोल आयेाजित किये जायेगें तथा प्रत्येक माॅकपोल में न्यूनतम 500 वोट डालना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि माॅलपोल जिन ई.वी.एम. सेट पर किये जायेंगे उनका रिकार्ड भी संधारित किया जायेगा तथा माॅकपोल के रिजल्ट से आयोग को अवगत कराया जायेगा।
माॅडल स्कूल चयन परीक्षा आवेदन पत्र की अंतिम तिथि बढ़ी
टीकमगढ़, 6 जनवरी 2015। जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ0 आर.एन. नीखरा ने बताया है कि प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखंड स्तरीय माॅडल स्कूल हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2015 से बढ़ाकर 10 जनवरी 2015 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी 2015 को किया जा रहा है। इसका आवेदन पत्र आॅनलाईन भरा जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्याें को अधिक से अधिक छात्रों से आवेदन पत्र भरवाने के निर्देश दिये गये हैं।
उपचार हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत
टीकमगढ़, 6 जनवरी 2015। म.प्र. राज्य बीमारी सहायता निधि से जिले के दो जरूरतमंद व्यक्तियों को डी.बी.आर. सी.ए.जी. एवं आर.एच.डी. एम.एस. एम.आर. के उपचार हेतु 3 लाख 35 सौ रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तदनुसार श्री सतेन्द्र प्रकाश शर्मा तनय श्री ओमप्रकाश शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बनपुरा बुजुर्ग तह. बल्देवगढ़ तथा श्रीमती लच्छी बाई पत्नि श्री हरिराम पाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पढ़रा तह. जतारा को 3 लाख 35 सौ रूपये डी.बी.आर. सी.ए.जी. एवं आर.एच.डी. एम.एस. एम.आर. के उपचार हेतु स्वीकृत किये गये हैं। यह राशि संबंधित अस्पताल को चैक द्वारा देय होगी।
पल्स प¨लिय¨ अभियान में 18 जनवरी अ©र 22 फरवरी, क¨ पिलाई जाएगी दवा
टीकमगढ़, 6 जनवरी 2015। मध्यप्रदेश में पल्स प¨लिय¨ अभियान में आगामी 18 जनवरी क¨ पाँच साल तक के बच्च¨ं क¨ र¨ग¨ं से बचाव के लिए दवा पिलाई जाएगी। द्वितीय चरण में 22 फरवरी क¨ दवा पिलाने का कार्य ह¨गा। प्रदेश में नियमित टीकाकारण में छूटे हुए पाँच साल तक के बच्च¨ं क¨ भी घर-घर जाकर चिन्हित किया जाएगा अ©र 22 फरवरी क¨ उन्हें दवा पिलाने के साथ-साथ संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। अभियान की कार्यय¨जना क¨ सफल बनाने जिला स्तरीय टीकाकरण/पल्स प¨लिय¨ टास्क फ¨र्स की बैठक आयोजित की जायेगी। इस बैठक में महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, जनसंपर्क अ©र पंचायत विभाग के साथ ही यूनीसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन, र¨टरी क्लब, इंडियन मेडिकल एस¨सियेशन अ©र आईएपी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
मतदान अधिकारी क्र. 4 क¨ भी द्वितीय प्रशिक्षण दिलवायें
टीकमगढ़, 6 जनवरी 2015। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी क्रमांक-4 क¨ भी भली-भांति प्रशिक्षित किया जाये। उन्ह¨ंने बताया कि मतदान अधिकारी क्रमांक-4 क¨ कंट्र¨ल यूनिट एवं मत पेटी का प्रभारी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें