पूर्व ओलंपियन पी.टी ऊषा ने चौथे राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाली केरल की एथलेटिक्स टीम के चयन पर सवाल उठाते हुये खेलों में उनके खराब प्रर्दशन की संभावना व्यक्त की है। उड़नपरी के नाम से मशहूर ऊषा ने कहा कि यह ट्रायल जबरदस्ती कराये जा रहे हैं और घोषित की जाने वाली टीम से उन्हें अब ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। यहां के इरिट्टी के नजदीक चवस्सेरी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीधे तौर पर राज्य की एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले चयन ट्रायल पर सवाल उठाये। ऊषा ने आरोप लगाते हुये कहा.. चयन ट्रायल मात्र उन लोगों को संतुष्ट करने के लिये आयोजित कि ये गये थे जो उनमें शामिल होने के लिये वहां आये थे। चयन ट्रायल में किसी तरह की पारर्दशिता नहीं थी। चयन ट्रायल के माध्यम से कुछ खिलाडियों का नाम राज्य की टीम में शामिल करने की भी कुछ खबरें मिली हैं।.
उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स एसोसिएशन खिलाडियों की फिटनेस को देखते हुये चयन ट्रायल से पहले ही संभावित खिलाडियों की एक लिस्ट तैयार कर चुकी है जिसकी घोषणा बाद में की जानी है। उंषा ने साथ ही कहा कि कुछ खिलाडि़यों को अनपिंट होने के बावजूद टीम में शामिल किया गया। पूर्व ओलंपिक खिलाडी ने कहा कि ट्रायल के कारण जिश्ना मैथ्यू जैसे लायक और सम्मानित एथलेटिक्स टीम का हिस्सा नहीं बन पाये हैं। वह कन्नूर जिले के चवस्सेरी में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित टिंटु लुका के घर आने पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी। ऊषा टिंटू की कोच और मेंटर भी है और उन्होंने ही वर्ष 2005 में भारतीय एथलीट टिंटू के घर की नींव रखी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें