विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (12 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (12 जनवरी)

स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चले युवाजन-विधायक श्री दांगी
  • योग से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास-कलेक्टर श्री ओझा
  • सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न

vidisha news
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ विदिशा में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर शासकीय उत्कृृष्ट उ0मा0विद्यालय के प्रागंण मंे आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के संदेश का आकाशवाणी से प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने कहा कि आज के युग में युवाजन स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपनाकर समाज, प्रदेश और देश की तरक्की में सहभागी बनें। उन्होंने योग को मानवीय जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि योग करने वाले व्यक्ति सदैव स्वस्थ और हष्टपुष्ट रहते है। इस दौरान विधायक श्री दांगी ने पांच हजार रूपए की राशि विद्यार्थियों को देने की घोषणा की। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने कहा कि भारतीय संस्कृृति मंे योग को नकारा नही जा सकता। उन्होंने कहा कि नियमित योग से हम शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रह सकते है। अच्छा स्वास्थ्य और बुद्धि विकास के लिए हर रोज योग करने का आग्रह उन्होंने किया। 

प्रदर्शन
कार्यक्रम के उपरांत कृष्णा रैकवार के नेतृत्व में उनकी टीम सदस्यों द्वारा ताइक्वाडो का प्रदर्शन किया गया वही सुरभि तिवारी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं द्वारा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री चन्द्रमोहन मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री माधवी नागेन्द्र, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भारती के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। आगंतुकों के प्रति आभार जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यापिका डाॅ दीप्ति शुक्ला ने किया।
मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें-कलेक्टर श्री ओझा
  • मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंचे

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के आम चुनाव तहत प्रथम चरण में जिले की जनपद पंचायत विदिशा एवं बासौदा में मतदान 13 जनवरी को होगा। मतदानकर्मियों के लिए निर्वाचन सामग्री का वितरण आज 12 जनवरी को किया गया है। संबंधित रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि मतदानकर्मियों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचने की ओके रिपोर्ट प्राप्त होने लगी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने दोनो जनपदों के ग्रामीणी मतदाताओं से कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। निर्वाचन के दौरान किसी भी घटना की आशंका हो तो अलिवम्ब कंट्रोल रूम अथवा क्षेत्र के सेक्टर मजिस्टेªट को बतलाने का कष्ट करें। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से सम्पादित कराए जाने हेतु तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। 

माॅक पोल
मतदान तिथि 13 जनवरी की प्रातः छह बजे सभी मतदान केन्द्रों पर माॅकपोल किया जाएगा। आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे का नियत किया है। विदिशा जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 240 मतदान केन्द्रों पर 99 हजार 705 मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरूष 53 हजार 740 और महिला मतदाताओं की संख्या 45 हजार 965 शामिल है। इसी प्रकार बासौदा जनपद पंचायत के 286 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 33 हजार 765 मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेंगे कुल मतदाताओं में पुरूष 71 हजार 684 और महिला मतदाताओं की संख्या 62 हजार 81 शामिल है। 

मदिरा दुकाने बंद
मतदान समाप्ति होने के 48 घंटे पूर्व शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है जो जनपद पंचायत अथवा जिला पंचायत के सदस्य के निर्वाचन के मामले में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा की परिधि में स्थित शराब की सभी दुकानो पर लागू होगा।  

सामान्य अवकाश
प्रथम चरण के तहत जिले की जिन दो जनपद पंचायत क्षेत्रो में मतदान 13 जनवरी को होगा उन दोनो जनपद विदिशा एवं बासौदा के ग्रामीण क्षेत्रो हेतु सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। 

ईव्हीएम और मतपत्र से मतदान
जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य के लिए मतदाता अपना मत ईव्हीएम का बटन दबाकर देंगे। इसी प्रकार सरपंच और पंच पद हेतु मतदान मतपत्र पर मोहर लगाकर देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: