‘‘स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ’’, रोजगार मेला प्रारंभ
सीहोर, 28 जनवरी,2015, आज चन्द्रषेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर द्वारा आयोजित दो दिवसीय रोजगार अवसर मेले का उद्घाटन डाॅ.सुदाम खाड़े, कलेक्टर जिला सीहोर द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.पुष्पा दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए रोजगार अवसर मेले का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। मुख्य अतिथि कलेक्टर डाॅ.सुदाम खाड़े ने अपने उद्बोधन में आधुनिक युग इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का उपयोग सही दिषा में करने पर बल दिया। उन्होनें कहा व्यक्तित्व एवं संयमपूर्ण चरित्र के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करना आसान बन जाता है। स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ के प्रभारी डाॅ.एच.एस.मण्डलोई ने इस अवसर पर रोजगार मेले की उपयोगिता पर प्रकाष डाला। कार्यक्रम के अंत में जिला रोजगार अधिकारी श्री बिजोरिया ने उपस्थित अतिथि एवं मेले के रोजगार अवसर उपलब्ध कराने वाले संस्थानों में प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मंच सम्मेलन डाॅ.उदय डोलस ने किया। रोजगार अवसर मेले में प्रदेष भर से लगभग 22 संस्थानों ने अपनी उपस्थिति दी। और इसमें आज 850 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, तथा 670 का प्राथमिक पंजीयन हुआ।और इसमें से 352 का चयन हुआ। 29 जनवरी.15 को भी मेला रहेगा जिसमें अधिक से अधिक छात्रों से आने की प्र.प्राचार्य अपील की गई है।
हाईस्कूल/हायर सेकेंड्री परीक्षा हेतु प्रवेश-पत्रों का वितरण प्रारंभ
सीहोर, 28 जनवरी,2015, शास.उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सीहोर में जिले की हाईस्कूल/हायर सेकेंड्री सत्र 2015 परीक्षा हेतु परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्रों का वितरण प्रारंभ हो चुका है। संस्था प्रमुख स्वयं अथवा अधिकृत पत्रवाहक के द्वारा कार्यालयीन समय में श्रीमती राजकुमारी कुश्वाह से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
चार फरवरी को आयोजित होगा असंचारी रोग नियंत्रण दिवस
सीहोर, 28 जनवरी,2015, आगामी 4 फरवरी 2015 को जिला स्तर सहित समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों पर असंचारी रोग नियंत्रण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में करीब 1000 कैंसर मरीजों का नामांकन कर उन्हें जिला अस्पताल में प्रोटोकाॅल के अनुसार फाॅलोअप उपचार(कीमोथैरैपी) निःषुल्क प्रदान की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.गुप्ता ने बताया कि आयोजित असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 1000 डायबिटीज ,हाइपरटेंषन रोगी, 500 हृदय रोग से पीडि़त मरीजों, इत्यादि बीमारियों केे लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। गंभीर रोगियों/जटिलता से पीडि़त रोगियों को टर्सरी केयर सेंटर/चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर किया जाएगा। ओ.पी.डी. में तम्बाखू उपयोग करने वाले मरीजों केा चिकित्सकों द्वारा तम्बाखू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा 350 सिकलसेल एनीमिया, 350 थैलेसिमिया के पीडि़त मरीजों का भी नामांकन कर बगैर, रिप्लेसमेंट के निःषुल्क ब्लड ट्रांसफ्यूजन तथा निःषुल्क औषधियां उपलब्ध कराया जाना है। डाॅ.गुप्ता द्वारा जानकारी दी कि आयोजन की सफलता एवं व्यापक तैयारियों के लिए सिविल सर्जन सहित समस्त ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर्स को विस्तृत दिषा-निर्देष जारी किए गए है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें