सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (28 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (28 जनवरी)

रीवा से सिंगरौली सड़क का निर्माण द्रुतगति से किया जाय-कलेक्टर
  • सभी पहुंचमार्गों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो

sidhi news
सीधी 28 जनवरी 2015      रीवा से सिंगरौली सड़क का निर्माण द्रुतगति से किया जाय, सड़क उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण बनायी जाय। सड़क के निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जाय। भू-अर्जन की कार्यवाही युद्ध स्तर पर की जाय, मुआवजा का वितरण शीघ्र किया जाय। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने आज आयोजित सड़क निर्माण के प्रगति की सघन समीक्षा बैठक करते हुए उपरोक्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में बी.टी.का काम शीघ्र प्रारंभ किया जाय। बताया गया कि 10 किलोमीटर तक मेटल डालने की कार्यवाही की जा रही है। एक मार्च से बी.टी. का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रीवा से सिंगरौली तक 105.587 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सीधी में टूलेन सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब तक 52 पाइप कलवर्ट में से 33 कलवर्ट निर्मित किये जा चुके हैं, 35 बाक्स कलवर्ट में से बाक्स कलवर्ट प्रगति पर हैं। दस छोटे पुलों के निर्माण में 3 पुल का निर्माण किया जा रहा है। एक बड़े पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। बैठक में एस.डी.एम.गोपद बनास शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर जे.पी.यादव, आर.डी.सी.के प्रबंधक श्री सोनी, संविदाकार जी.बी.आर. के प्रतिनिधि उपस्थित थे।कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि सड़क निर्माण के लिये गोपद बनास क्षेत्र के तहत किये गये भू-अर्जन का मुआवजा और सिहावल तथा बहरी क्षेत्र का मुआवजा शीघ्र वितरित की जाय। बताया गया कि गोपद बनास में 10.99 करोड़ रूपये मे से 7.09 करोड़ रूपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार सिहावल क्षेत्र में 35.33 करोड़ रूपये मे से 20.05 करोड़ रूपये बतौर मुआवजा वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण में आने वाली शासकीय इमारतों को भी हटा दिया जाय। इसी प्रकार व्यक्तिगत भूमि में आने वाले पेड़ों को हटाने के लिये अनुमति प्रदान की जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि रीवा से सीधी प्रस्तावित सड़क के भूअर्जन की कार्यवाही कर अवार्ड की कार्यवाही की जाय। 

शासकीय कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों द्वारा निर्वाचन लड़ने पर उन्हें अन्यत्र संलग्न किया गया   

सीधी 28 जनवरी 2015      त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2015 के तहत जनपद पंचायत रामपुर नैकिन और मझौली में कुछ शासकीय कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य एवं सगे संबंधी द्वारा जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य और पंच-सरपंच पद के अभ्यर्थी हैं। ऐसे कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन में प्रचार-प्रसार करने की आशंका बनी होने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने संबंधित कर्मचारियों को अन्यत्र दूसरे कार्यालयों में संलग्न कर दिया है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने रामपुर नैकिन के शासकीय माध्यमिक शाला डग्गाटोला रघुनाथपुर में पदस्थ विनोद सिंह को रिटर्निंग आफीसर मझौली, ग्राम पंचायत खड्डीकला के सचिव राजकुमार सिंह और माध्यमिक शाला तितिरा शुक्लान में सहायक अध्यापक के पद पर पदस्थ अमरेन्द्र पटेल को रिटर्निंग आफीसर मझौली में सलग्न किया है। इसी प्रकार रामपुर नैकिन के ग्राम मोहनी के ग्राम रोजगार सहायक राजेश कुमार गुप्ता, खड्डीकला के सचिव राम निवास पाल और रोजगार सहायक आशुतोष मिश्रा एवं रिमारी के रोजगार सहायक त्रिवेणी शंकर शुक्ला को जनपद पंचायत कुसमी में संलग्न किया है। ग्राम पंचायत धनहा के सचिव विनोद सिंह, तहसील कार्यालय मझौली के सहायक वर्ग-3 अमोले प्रसाद पनिका और गोपद बनास के पटवारी गिरजा प्रसाद शुक्ला को रिटर्निंग आफीसर सिहावल में संलग्न किया है।  

कर्मचारी के सगे संबंधी के चुनाव लड़ने पर अन्य कार्यालय में संलग्न

सीधी 28 जनवरी 2015      त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2015 के तहत शासकीय कर्मचारियों, सेल्समैन के पारिवारिक सदस्यों द्वारा जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य तथा पंच-सरपंच पद का निर्वाचन लड़ने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने संबंधित कर्मचारियों को अन्यत्र कार्यालय में संलग्न कर दिया है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने विकासखण्ड मझौली के ग्राम गजरी के सहायक अध्यापक रामपाल दीवान, कन्या आश्रम ताला के सहायक शिक्षक सुनील जैन एवं जमुआ के सहायक अध्यापक राम विशाल कुशवाहा को कुसमी में संलग्न किया है। इसी प्रकार मझौली के ग्राम खडौरा के सुरेश शुक्ला, बड़वाही के विक्रेता जय प्रकाश शुक्ला को सिंगरा टोला के अध्यापक अनिल सिंह को रामपुर नैकिन में संलग्न किया है और शासकीय उचित मूल्य की दुकान देवरी के विक्रेता सुनील सिंह और देवरी के रोजगार सहायक रवि सिंह को जनपद पंचायत सिहावल में संलग्न किया है। 

योगेश सिंह कुसमी में संलग्न

सीधी 28 जनवरी 2015      ग्राम पंचायत चमरौहा के सचिव योगेश सिंह जनपद पंचायत सिहावल के वार्ड क्रमांक-7 में निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार कर रहे थे। ऐसी शिकायत मिलने पर कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने जनपद पंचायत कुसमी में रिटर्निंग आफीसर के यहां योगेश सिंह को संलग्न कर दिया है। 

अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्रता से करें पूर्ण-कलेक्टर
  • आदिवासी विकास विभाग के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सीधी 28 जनवरी 2015      अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाय, पूर्ण निर्माण कार्यों के पूर्णता और उपयोगिता प्रमाण-पत्र फोटोग्राफ सहित जमा किया जाय। अप्रारंभ कार्यों को ले-आउट डालकर समयसीमा के अंदर प्रारंभ करें। उपरोक्त निर्देश कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने आदिवासी विकास विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश पाण्डेय, जनपद के सी.ई.ओ. और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जे.के. तिवारी, आर.ई.एस.के कार्यपालन यंत्री श्री राणा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने रामपुर नैकिन, मझौली और बहरी में डा0 अम्बेडकर भवनों का निर्माण द्रुतगति से करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आदिवासी विकास विभाग के मद के माध्यम से आदिवासी छात्रों के लिये उद्देश्यपूर्ण और बहुउपयोगी भवनों का निर्माण कराया जाय। उन्होंने आदिवासी बालक आश्रम दुधमनिया और हनुमानगढ़ में मच्छरजाली तुरंत लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सहायक संचालक उद्यान को निर्देशित किया कि जिले में राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन संचालित है तथा विभागीय बजट आबंटन के साथ ही आदिवासी विकास विभाग द्वारा भी पर्याप्त आबंटन उपलब्ध कराया जाता है। अतः सहायक संचालक उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों के भले के लिये जिले में दो-चार आदर्श काम लें जिससे जिले की छबि बने। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित संजय निकंुज उद्यानों को सुसुप्ता अवस्था से उठाकर जायद फसलें जैसे-तरबूज, खरबूज, ककड़ी एवं बडिंग के फूल, सब्जियां, फल और फूलों के नायाब पौधे तैयार करें जिससे कि आम जन भी उनके नर्सरी में जाकर उसका अवलोकन कर सकें। 

जिला शिक्षा और सर्वशिक्षा अभियान के प्रगति की समीक्ष सम्पन्न

सीधी 28 जनवरी 2015      कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत स्कूल भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, पूर्ण निर्माण कार्यों के पूर्णता और उपयोगिता प्रमाण-पत्र भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पूर्णता प्रमाण-पत्र भेजते समय भवनों के फोटोग्राफ भी भेजे जांय। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.तिवारी, जिला परियोजना समन्वयक एम.के.द्विवेदी, कार्य पालन यंत्री पी.डब्ल्यू.डी. जे.के.तिवारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री राणा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: