काजीरंगा उद्यान में मुठभेड़, तीन शिकारियों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

काजीरंगा उद्यान में मुठभेड़, तीन शिकारियों की मौत

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वन रक्षकों के साथ मुठभेड़ में आज तीन शिकारी मारे गए। उप संभागीय अधिकारी एस के सिल सरमा ने बताया कि असम स्थित इस उद्यान में शिकारियों के एक समूह के घुसने की खबर मिलने के बाद वन रक्षकों ने बुरापहार रेंज में एक अभियान चलाया।

सरमा ने बताया कि बोरघाट वन कैंप के पास तड़के करीब तीन बजे वन रक्षकों से सामना होने पर शिकारियों ने उन पर गोलीबारी की। रक्षकों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक शिकारी मारा गया। उन्होंने बताया कि खदेड़े जाने पर, भाग रहे दो शिकारियों ने भीषण गोलीबारी की। लगभग 25 मिनट तक हुई इस मुठभेड़ में दोनों शिकारी मारे गए।

डीएफओ ने बताया कि शिकारियों के पास से साइलेंसर वाली दो बंदूकें, उनके कारतूस, एक पिस्तौल और उसके कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि शिकारी शायद समीपवर्ती करबी आंगलोंग पहाडियों से आए थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल एक जनवरी को एक गैंडे तथा चार जनवरी को दो गैंडों के मारे जाने के बाद से विश्व धरोहर स्थल में शिकार रोकने के लिए गश्त तेज कर दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं: