बुदनी में चल रही कम बजट की फिल्म की शूटिंग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

बुदनी में चल रही कम बजट की फिल्म की शूटिंग

shooting-in-budhni
रामानंद सागर के प्रसिद्ध रामायण सीरीयल में हनुमान बने विक्रम शर्मा फिल्मो के ख्यात कलाकार हैं। वह इन दिनों अपने प्रोडक्षन हाऊस के बैनर तले एक कम बजट की फीचर फिल्म डाॅ0 बाबू की षूटिंग सीहोर जिले के बुदनी के विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे हैं। इसमें उन्होने सहायक कलाकार के रुप में कुछ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया । इस फिल्म में लीड कलाकार के रुप में स्वंय विक्रम षर्मा काम रहे हैं । 

क्या है स्टोरी 
इस फिल्म के डायरेक्टर , राईटर , कलाकार  विक्रम षर्मा ने इस कम बजट की फिल्म की स्टोरी की जानकारी देते हुए बताया कि यह कहानी उस लड़के की है ,,,,जो ख्यातनाम कालेज से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद अपनी पहली पोस्टिंग मे मिले गांव में नहीं जाने के लिए एड़ी - चोटी का जोर लगाता है मगर उसकी पोस्टिंग गांव में होने चलते उसे जाना ही पड़ता है ,,,,वहाॅ जाकर उसे एहसास होता है कि असली भारत तो यह गांव ही है,,,,वह गांव में जादू-टोना ,बेटी सुरक्षा , नषा-विरोधी काम को अपना मिषन मानकर उन्हे करने लगता है,,,अंत में उसे एहसास होने लगता है कि आज भी ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं की जरुरत है,,,, 

कोई टिप्पणी नहीं: